जीबी व्हाट्सएप क्या है



WhatsApp एक मेसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते है | आज व्हाट्सएप लोगो के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है | व्हाट्सएप को युवाओ और बुजुर्गो के बीच काफी चर्चित ऐप माना जाता है | जिस वजह से कंपनी समय-समय नए फीचर्स के साथ इसके अपडेट्स को यूज़र्स तक पहुँचती रहती है |

आज कल लोगो के बीच में GB WhatsApp का नाम बहुत अधिक सुनने को मिल रहा है, जिसे उपयोगकर्ता व्हाट्सऐप का नया अपडेट समझ रहे है | यदि आप भी इस जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड करने का मन बना रहे है, तो इसे डाउनलोड करने से पहले इसके बारे में जान ले | इस पोस्ट में आपको जीबी व्हाट्सएप क्या है, GB Whatsapp कैसे डाउनलोड करे इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है |

हम्म (Hmm) का मतलब क्या होता है

जीबी व्हाट्सएप का क्या मतलब है

WhatsAPP की तरह ही GB WhatsApp भी एक मैसेंजिंग ऐप है जिसमे मैसेज, फोटो, ऑडियो, वीडियो और फाइल्स को शेयर किया जाता है | किन्तु इसमें कुछ खास तरह के स्पेशल फीचर होते है, जो इसे व्हाट्सएप से अलग बनाते है, जिस वजह से यह लोगो के बीच में अधिक लोकप्रिय भी है | इस ऐप में आसानी से ग्रुप चैट कर सकते है | इसे Ogmods नाम से भी जाना जाता है | इस ऐप में 600 कांटेक्ट को ब्रॉडकास्ट किया जा सकता है | इस ऐप की सहायता से एक साथ 90 फोटो को शेयर किया जा सकता है, तथा मेसेजिंग नोटिफिकेशन के लिए 16 नए आइकॉन को इस्तेमाल में ला सकते है |

GB WhatsApp में आपको अलग-अलग कलर के थीम मिल जाते है | अभी जल्द ही में व्हाट्स ऐप की और से वेरिफिकेशन कोड को शेयर करने के लिए मना किया है | इस वेरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल यूजर की पहचान करने तथा व्हाट्सएप अकाउंट को नए डिवाइस में बनाने के समय किया जाता है | ताकि उपयोगकर्ता के अकाउंट का गलत इस्तेमाल न किया जा सके है |

डेटा साइंस क्या है

जीबी व्हाट्सएप के लाभ (GB Whatsapp Benifits)

  • जीबी व्हाट्सएप को यूजर के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है |
  • व्हाट्सएप की तुलना में GB WhatsApp में बड़ी साइज की फाइल और फोल्डर को भेजने में किसी तरह की समस्या नहीं होती है |
  • यदि आप किसी को भेजे गए मेसेज को डिलीट करना चाहते है, जिससे सामने वाला आपके भेजे गए मैसेज को पढ़ न सके | तो उसके लिए आप उसके लिए Delete For Everyone विकल्प का इस्तेमाल कर मेसेज को डिलीट भी कर सकते है |
  • आप अपने स्टेटस में 250 शब्दों तक का इस्तेमाल कर सकते है |
  • इसमें 30MB से बड़ी फाइल और डेटा को आसानी से भेजा जा सकता है |

इंस्टाग्राम क्या होता है

जीबी व्हाट्सएप की हानियाँ (GB WhatsApp Disadvantages)

  • जीबी व्हाट्सएप को इनस्टॉल करते समय आपको सभी परमिशन पर Allow करना होता है |
  • जिसके बाद यह आपके सभी कांटेक्ट, इंपोर्टेंट डेटा को अपने सर्वर पर कॉपी कर लेता है |
  • इसमें किसी तरह का Automatic अपडेट नहीं होता |
  • यह पालिसी और प्राइवेसी के नियमो को फ़ॉलो नहीं करता है, जिस वजह से यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है |
  • इसमें की गयी चैट सिक्योर नहीं होती है, क्योकि इसमें End-to-End Encryption नियम का पालन नहीं करता है |
  • इसमें इस तरह का कोई बंधक नहीं होता है, जिससे यह सुनिश्चित हो की आपके द्वारा किया गया मेसेज किसी तीसरे व्यक्ति के पास नहीं जायेगा |
  • कम सिक्योर होस्टेड सर्विसों के चलते इसमें Malware और Spyware जैसे वायरस आसानी से इंजेक्ट हो जाते है, जो आपके डेटा के लिए काफी हानिकारक होता है, तथा यह आपके डेटा को नुकसान भी पंहुचा सकता है |

ईमेल आईडी कैसे बनाई जाती है

जीबी व्हाट्सएप के कुछ खास फीचर्स (GB WhatsApp Specail Featurs)

Hide Bluetick

जब हमें कोई मेसेज भेजता है, तो उसे जब हम रीड करते है, तो व्हाट्सएप पर Bluetick दिखाई देता है, किन्तु जीबी व्हाट्सएप में इस ब्लूटीक को हाईड किया जा सकता है |

Hide Seen Status

यदि आप इस फंक्शन का इस्तेमाल करते है, तो आप किसी व्यक्ति का स्टेटस देख भी ले उसे यह जानकारी नहीं होती है |

Hide typing

इस फंक्शन का इस्तेमाल कर आप अपनी टाइपिंग को हाईड कर सकते है | जिसमे आपसे चैट करने वाले वाला व्यक्ति आपके चैटिंग निशान को नहीं देख सकता है |

Always online

इसमें आप खुद को WhatsApp पर 24 घंटे ऑनलाइन शो करा सकते है | जिससे यूज़र को आप हर समय ऑनलाइन दिखाई देंगे |

Stop Internet

GB WhatsApp में यदि व्हाट्सएप नहीं चलाना चाहते है, तो आप इसमें अंदर जाकर इंटरनेट को Off कर सकते है | जिसके बाद आपका व्हाट्सएप को छोड़कर सभी ऐप पर इंटरनेट चलेगा |

Off Line backup

यह जीबी व्हाट्सएप का एक स्पेशल फीचर है, जिसमे आप व्हाट्सएप डाटा का ऑफलाइन बैकअप भी ले सकते है |

Password Protection

  • GB WhatsApp में आपको चैट्स एवं मैसेजेस के लिए पासवर्ड प्रोटेक्शन का फीचर भी मिल जाता है,जिससे आप किसी चैट में पासवर्ड लगा सकते है |

Change Theme

  • इस फंक्शन में आप अपने होम स्क्रीन के बैकग्राउंड को चेंज कर सकते है, तथा व्हाट्सएप की डिफ़ॉल्ट थीम को भी बदला जा सकता है | जिससे आप अपने जीबी व्हाट्सएप को कलरफुल बना सकते है |

यूट्यूब (Youtube) चैनल कैसे बनाये

जीबी व्हाट्सएप को कैसे डाउनलोड करे (GB WhatsApp)

  • चूँकि यह एक प्राइवेसी पॉलिसी को न मैंने वाला ऐप है, तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन में कुछ सेटिंग करनी होगी |
  • आपको अपने मोबाइल फ़ोन की सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इस विकल्प में आपको अननोन सोर्स का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर आपको Enable करना होगा |
  • GB व्हाट्सएप एक APK फाइल है, इसलिए यह आपको प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा |
  • इसके लिए आपको गूगल पर जाकर GB WhatsApp APK फाइल को डाउनलोड करना होगा |
  • इसके बाद आप इसे अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर ले |
  • इसके बाद आप जीबी व्हाट्सएप को ओपन कर ले |
  • इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर डाल दे |
  • आपके पास एक OTP आएगा, जिसे डालकर आप अपने अकाउंट को वेरीफाई कर ले |
  • इसके बाद आपका जीबी व्हाट्सएप इस्तेमाल के लिए तैयार है |

डिजिटल इंडिया योजना क्या है

Leave a Comment