भारत का नक्शा किसने बनाया था?



स्कूली शिक्षा के दौरान ही भारत के नक़्शे (Map of India) के विषय में जानकारी दी जाती है | इसमें भारत के प्राकृतिक एवं राजनीतिक मानचित्रों को दिखाया जाता हैऔर हम इसका अध्ययन करते है | भारत के नक्शे का इतिहास बहुत ही प्राचीन है | प्राचीन समय से ही मनुष्य ने दीवार और भूमि पर मानचित्र बनाना आरंभ किया था, कुछ समय के बाद इसे लकड़ी एवं पत्थरों पर बनाया जाने लगा |

img-1


भारत के राज्य और राजधानी की सूची

भारत का पहला मानचित्र (First map of India)

अभी तक कई लोगों ने भारत के प्रथम मानचित्र के निर्माण से सम्बंधित दावा पेश कर चुके है, लेकिन अभी तक साक्ष्यों की कमी के कारण भारत के प्रथम मानचित्र के निर्माण की सही जानकारी नहीं हो पायी है | इसके निर्माण में कई प्रसिद्ध लोगों के नामों का उल्लेख होता है | इन व्यक्तियों ने अलग-अलग समय में भारत के मानचित्र का निर्माण किया था |

इरेटोस्थनीज (Eratosthenes)

इरेटोस्थनीज को भूगोल का जनक कहा जाता है | 300 ईसा पूर्व ग्रीस के शासक सिकन्दर नें इरेटोस्थनीज को भारत का मानचित्र बनाने का आदेश दिया था इस आदेश के बाद इरेटोस्थनीज ने भारत के मानचित्र के निर्माण किया |



img-2

टॉलमी

इरेटोस्थनीज के बाद टॉलमी ने भारत का नक्शा बनाने का प्रयास किया जैसा दिए गए मानचित्र में दिखाया गया है | भले ही यह नक्शा, इरेटोस्थनीज से बेहतर था परन्तु टॉलमी द्वारा बनाया गया नक्शा भी भारत को सही प्रकार से नहीं दर्शा सका |

img-3

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची हिंदी में

हेकाटेयस (Hecateus)

हेकाटेयस ने एक मानचित्र का निर्माण किया था जिसमे भारत शब्द का प्रयोग किया गया था | इस नक़्शे को लगभग 550-476 ईसा पूर्व में बनाया गया था | 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने भारत पर शासन करना शुरू कर दिया था | प्लासी की लड़ाई” में अंग्रेजों नें  बंगाल के शासक सिराजुद्दोला को हरा दिया था | अंग्रेज बंगाल के निवासियों से कर वसूलना चाहते थे | परन्तु सीमा सीमा क्षेत्र की जानकारी न होने से वह ऐसा नहीं कर सकते थे उन्होंने भारत के नक़्शे को बनाने का निर्णय लिया | इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्रिटिश सेना में कार्यरत ज्यामिति विशेषज्ञ “जैक विलियम लैंबटन” को नियुक्त किया |

विलियम लैंबटन (William Lambton)

विलियम लैंबटन नें दक्षिणी क्षेत्र मद्रास से मानचित्र बनानें का कार्य आरंभ किया इसमें उन्होंने “सरल त्रिकोण विधि” का प्रयोग किया लेकिन वह इस कार्य को करने में असमर्थ रहें |

जॉर्ज एवरेस्ट (George everest)

जॉर्ज एवरेस्ट नें भारत के नक़्शे के लिए उत्तर में हिमालय के क्षेत्र में पहुंचे यहाँ पर नेपाल और तिब्बत है |  अंग्रेजों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी | इस क्षेत्र के अतिरिक्त उन्होंने भारत के नक़्शे का निर्माण किया |

img-4

अत: सभी जानकारी व प्रमाण के अनुसार भारत का सही मानचित्र पहली बार विलियम लैंबटन और जॉर्ज एवरेस्ट के द्वारा भी बनाया गया था |

यहाँ पर आपको भारत का नक्शा किसने बनाया के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

भारत के बंदरगाह की सूची