भारत के बंदरगाह की सूची



Bharat Ke Bandargah: भारत में प्राचीन काल से ही पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापार किया जाता रहा है, यह व्यापार जल मार्ग और स्थल मार्ग के माध्यम से किया जाता था | जल मार्ग से नावों के माध्यम से किया जाता था | आधुनिक समय में यह व्यापार जलयानों के द्वारा किया जाता है |

जलयानों से व्यापार वायुयान की अपेक्षा सस्ता पड़ता है | व्यापार करने के लिए नदी या समुद्र के तटों पर कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे जलयानों का आवागमन आसानी से किया जा सके, इन्हें ही बंदरगाह (Harbour or Port) कहा जाता है | भारत में 13 बड़े तथा 200 से अधिक छोटे बंदरगाह (Port) है |

भारत के शहरों की सूची

भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची

नामसमुद्र तट या खाड़ीराज्य या केंद्र.शा.प्र.
मुंबईअरबसागरमहाराष्ट्र
पारादीपबंगाल की खाड़ीओड़िशा
चेन्नईबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
विशाखापट्टनमबंगाल की खाड़ीआन्ध्र प्रदेश
कांडलाकच्छ की खाड़ीगुजरात
मुर्मुगावअरबसागरगोवा
न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)अरबसागरमहाराष्ट्र
कोचीनअरब सागरकेरल
एन्नौरबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
हल्दियाकोलकाता-हुगलीनदीपश्चिम बंगाल
तूतीकोरिनबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
न्यू मंगलोरअरब सागरकर्नाटक
पोर्टब्लेयरबंगाल की खाड़ीअंडमान निकोबार द्वीप समूह

भारत का नक्शा किसने बनाया था ?

List of Major Ports of India 2023

वर्तमान में भारत में कुल 13 बड़े बंदरगाह एवं 200 छोटे एवं मध्यम आकार के बंदरगाह है जोकि इस प्रकार से है :-

1. मुंबई बंदरगाह

मुंबई बंदरगाह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है | यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, यहाँ पर सर्वाधिक व्यापार किया जाता है |

2. न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह)

यह एक कृत्रिम बंदरगाह है, यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है, इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए किया गया है |

3. कांडला बंदरगाह

यह भारत के गुजरात राज्य में स्थित है, यह गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है | इस बंदरगाह में मुख्य रूप से वस्तुओं का आयात किया जाता है |

4. मुर्मुगाव बंदरगाह

यह बंदरगाह गोवा राज्य में स्थित है, ईरान को लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है | इसकी स्थिति जुआरी नदी पर है |

5. न्यू मंगलोर

न्यू मंगलोर कर्नाटक का सबसे बड़ा बंदरगाह है | अरब देशों में लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है |

6. कोलकाता- हल्दिया बंदरगाह

कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर स्थित है | इसका सहायक बंदरगाह हल्दिया है जोकि समुद्र तट पर स्थित है |

7. पारादीप

भारत के झारखण्ड और ओडिशा राज्य का लौह अयस्क जापान को इसी बंदरगाह से किया जाता है | पारादीप बंदरगाह उड़ीसा राज्य में स्थित है |

8. विशाखापट्टनम बंदरगाह

विशाखापट्टनम बंदरगाह आंध्र प्रदेश में स्थित है, यह प्राकृतिक बंदरगाह है | यहाँ पर डाल्फिन नोज नामक एक पहाड़ी है, जिसके कारण समुद्र की तेज लहरें जलयानों से नहीं टकरा पाती है |

9. एन्नौर बंदरगाह

एन्नौर बंदरगाह भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है | इसका निर्माण चेन्नई बंदरगाह का भार कम करने के लिए किया गया है | यह देश का पहला कम्प्यूटराइज बंदरगाह है |

10. चेन्नई बंदरगाह

यह देश का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है | चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु राज्य में स्थित है |

11. तूतीकोरिन बंदरगाह

तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु राज्य में स्थित है | यहाँ पर समुद्र तट कम गहरा है, इसलिए जलयान पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिए जाते है |

12. कोचीन बंदरगाह

कोचीन बंदरगाह भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित है, यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है |

13. पोर्टब्लेयर बंदरगाह

पोर्टब्लेयर बंदरगाह केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप पर स्थित है | यह भारत का 13 वां प्रमुख बंदरगाह है |

भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य

FAQ

वर्तमान में भारत में कितने बंदरगाह है?

भारत में 13 प्रमुख और 200 छोटे तथा मध्यम अधिसूचित बंदरगाह हैं |

भारत का सबसे बड़ा बन्दरगाह कौन सा है?

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

भारत का सबसे छोटा बंदरगाह कौन सा है?

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी भारत का सबसे छोटा समुद्री बंदरगाह है।