सीईओ क्या होता है



CEO (Chief Executive Officer) यह नाम आपने जरूर सुना होगा | बहुत से लोगो को इसके बारे में पता होगा लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे सीईओ का मतलब नहीं पता होता है | सीईओ किसी कंपनी या संस्था का मुख्य अधिकारी होता है, जो कि उस कंपनी या संस्था का मुख्य कर्ता-धर्ता होता है | यह कंपनी का सबसे ऊँचा पद होता है, जिसके नीचे सभी पद के कर्मचारी कार्य करते है |

कंपनी के विकास से जुड़े सभी बड़े अहम फैसले कंपनी के CEO द्वारा ही लिए जाते है | एक कंपनी की ग्रोथ की जिम्मेदारी सीईओ की ही होती है | कुछ कम्पनिया और स्थानो में एक MD (Managing Director) का पद होता है, जो कि सीईओ की भांति ही कार्य करता है | यदि आप भी सीईओ क्या होता है, CEO का फुल फॉर्म, सीईओ कैसे बने, कार्य व कितना वेतन मिलता है, इसके बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े |

इनसाइडर ट्रेडिंग क्या है

CEO किसे कहते है

सीईओ एक कंपनी का वह व्यक्ति होता है, जिसके कंधो पर उस कंपनी की सारी जिम्मेदारी होती है | CEO अपनी कंपनी व संस्था के सभी कार्यो के प्रति उत्तरदायी होता है | किसी कंपनी या संस्था को कैसे चलाना है, कैसे कंपनी की ग्रोथ होगी यह सभी कार्य सीईओ द्वारा ही नियंत्रित किये जाते है | CEO एक तरह से कंपनी का मालिक होता है, जो कि कंपनी के अच्छे और बुरे सभी तरह के फैसलों को लेने का हक़ रखता है |

मनी लॉन्ड्रिंग क्या होता है

CEO Full Form

CEO (सीईओ) का फुल फॉर्म अंग्रेजी भाषा में ‘Chief Executive Officer’ इसका hindi में उच्चारण “चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर” होता है, तथा हिंदी भाषा में इसे “मुख्य कार्यकारी अधिकारी” कहा जाता है | जिसके ऊपर कम्पनी का पूरा कार्यभार निर्भर रहता है |

एफपीओ (FPO) का क्या मतलब है

CEO के कार्य

एक सीईओ के कार्य बहुत जोखिम भरे और जिम्मेदारी वाले होते है, क्योकि सीईओ द्वारा लिए गए निर्णय पर कंपनी का भविष्य निर्भर होता है | एक CEO केवल निदेशक मंडल (Board Of Director) के लिए जवाबदेह होता है | कंपनी की उन्नति के लिए बड़े – बड़े निर्णय लेना तथा कंपनी के लिए मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बनाना तथा इसके अतिरिक्त भी बहुत कार्यों के लिए जिम्मेदार होते है, जिसे एक CEO के पद पर बैठे व्यक्ति को करने होते है |

सेंसेक्स, निफ़्टी और बिटक्वाइन क्या है

CEO कैसे बने

सीईओ किसी कंपनी या संस्था का एक सबसे बड़ा पद होता है | इसलिए CEO बनना कोई आसान कार्य नहीं है | इसके लिए आपको अधिक परिश्रम के साथ – साथ आपके अंदर कई तरह की खुबिया भी होनी चाहिए | क्योकि एक CEO को कई कम्पनी के हित में कई अहम फैसले लेने होते है | कभी – कभी तो कम समय में कंपनी के लिए सही फैसले लेने की क्वालिटी की आवश्यकता होती है |

कोई भी व्यक्ति सीईओ के पद को डायरेक्ट नहीं प्राप्त कर सकता है | इसके लिए आपको एक – एक कदम आगे बढ़ना होता है | इसके बाद यदि आपके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर को आपका काम पसंद आ गया तो वह कंपनी की सारी जिम्मेदारी आपको दे देते है | जिसके बाद आप कम्पनी में एक CEO के पद पर कार्य करते है |

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के लिए आपको ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं होती है आप स्नातक के बाद MBA करके भी किसी कंपनी के सीईओ बन सकते है, किन्तु आपके अंदर कंपनी को चलाने का नॉलेज और निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए | MBA किसी कंपनी का सीईओ बनने के लिए बहुत मायने रखता है, क्योकि इसमें आपको व्यवसाय से सम्बंधित सभी जानकारियों को बताया जाता है |

इसके अतिरिक्त एक सीईओ बनने के लिए आपके अंदर अपने कर्मचारियों को एकत्रित करके रखना, टीम को दिशा निर्देश देना, अपने विचारो को लोगो के सामने सही ढंग से व्यक्त करना, लोगो को अपनी सोच की और आकर्षित करना, कठिन समय में सही तरह से काम करना तथा सही निर्णय लेने का टैलेंट आपके अंदर होना जरूरी है | क्योकि यही वह खूबिया होती है जो आपको एक सीईओ पद के लायक बनाती है |

एसओपी (SOP) क्या है

CEO का वेतन

यदि हम सीईओ के वेतन की बात करे तो एक CEO को काफी अच्छा भुगतान किया जाता है | एक सीईओ को सालाना पैकेज के आधार पर सैलरी प्राप्त होती है | यह सैलरी कंपनी और कार्य की स्थिति के अनुसार दी जाती है | आपने Google के CEO सुन्दर पिचाई का नाम तो जरूर सुना होगा पर क्या आप जानते है उनकी कितनी सैलरी है | गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई को पिछले साल 200 मिलियन US डॉलर तक़रीबन 13 अरब का भुगतान किया गया था जो कि 2015 की सैलरी से दो गुना थी | एक रिपोर्ट के मुताबिक सुन्दर पिचाई को 2016 में $6,50,000 लगभग 5 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया था जो कि 2015 कि तुलना में कुछ कम था |

निजीकरण क्या होता है

CEO

यहाँ पर हम आपको दुनिया के कुछ लोकप्रिय CEO और उनकी कंपनी के बारे में बताने जा रहे है | बताये गए नामों में विश्व की प्रसिद्द कंपनियां और CEO के नाम इस प्रकार है:-

  • CEO Of Google – सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)
  • CEO Of Apple –  टिम कुक (Tim Cook)
  • CEO Of Microsoft –  सत्य नारायण नडेला (Satya Narayana Nadella)
  • CEO Of Infosys –  सलिल पारेख (Salil Parekh)
  • CEO Of Amazon – जेफ्फ बेज़ोस (Jeff Bezos)
  • CEO Of Facebook – मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg)
  • CEO Of TCS – राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan)

आर्थिक मंदी (Economic Recession) क्या है

इस आर्टिकल में आपको सीईओ (CEO) के बारे में जानकारी दी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

सीए (CHARTERED ACCOUNTANT) कैसे बने

Leave a Comment