कंप्यूटर कितना यूज हुआ है कैसे पता करें?



दोस्तों आज हम आपके लिए एक नई जानकारी लेकर आये हैं जो आपके बहुत काम आने वाली हैं। इसका नाम हैं हमारा कंप्यूटर कितना यूज़ हुआ हैं कैसे पता करें? जी हाँ दोस्तों अगर आप पुराना लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होगा। क्योकि आज हम इस पोस्ट में आप लोगो के साथ एक ऐसा ट्रिक शेयर करने वाले है जिसके तहत आप ये पता लगा सकते हो की आपका लैपटॉप कितना पुराना है या फिर आपके पास जो कंप्यूटर है उसकी उम्र कितनी है। इन सभी जबनकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Computer Basic Knowledge in Hindi

पुराना लैपटॉप खरीदने से पहले जाने कंप्यूटर की उम्र

जैसा की हम सभी जानते हैं की आज के समय ज्यादार काम कम्प्यूटर /लैपटॉप के माध्यम से ही किया जा रहा हैं। क्योकि कठिन कार्य को भी सरल बनाने की सुविधा कम्प्यूटर द्वारा ही प्राप्त कराई जा रहीं हैं। इसलिय आपको किसी भी पुराने कम्प्यूटर या लैपटॉप को खरीदने से पहले ये देखने होगा की ये कितना पुराना हैं साथ ही आप ये भी पता लगा सकते हैं की कंप्यूटर में लास्ट कब विंडोज इनस्टॉल हुआ था आज का हमारा यह आर्टिकल सभी के लिए अहम हैं। क्योकि आजके इस ट्रिक को फॉलो करके आपको ये आईडिया तो लग जायेगा की आपको पूराना लैपटॉप लेना चाहिये या नहीं। आइये जाने।

कंप्यूटर की उम्र का कैसे करे पता?

दोस्तों 2 अलग अलग टिप्स का इस्तेमाल करके आप इसकी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो इस प्रकार हैं।

इंटरनेट का क्या मतलब है ?

Run Command से पता करे कंप्यूटर का Age कितना हुआ!

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कीबोर्ड से Windows+R को प्रेस करना हैं।
  • जिसके बाद आपके सामने Run खुल जायेगा।
  • फिर आप Run पर जाकर msinfo32.exe की Command टाइप करेंगें।
  • अब आपके सामने System Info Window का पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको अपने कंप्यूटर के सभी जानकारी देखने को मिलेगी।
  • इसके बाद आपको थोड़ा निचे BIOS Version/Date का option  दिखाई देगा।
  • जिसकी साइड में एक तारीख होगी जो आपके कंप्यूटर के Date of Birth मलतब उम्र हैं।
  • जिसके तहत आप आसानी से ये पता लगा सकते हैं की आपका कंप्यूटर कितना पुराना हैं।

CMD के मदद विंडोज कंप्यूटर के उम्र कैसे निकाले?

दोस्तों अगर आप ये जानना चाहते है की आपके कंप्यूटर में लास्ट कब विंडोज इनस्टॉल किया गया था तो हम आपको CMD का इस्तेमाल करके इसकी सभी जानकारी आसान शब्दों में उपलब्ध करा रहें हैं।

  • इसके लिए भी आप सबसे पहले Run पर जायेंगें।
  • वहां CMD टाइप करके CMD को ओपन करेंगें।
  • इसके बाद CMD में आपको systeminfo टाइप कर Enter करना है।
  • अब आप आसानी से ये चेक कर सकते हैं कि आपने  कब लास्ट विंडोज इनस्टॉल किया था.
  • साथ ही आप ये भी जाना सकते हैं की आपके कंप्यूटर की कितनी उम्र हो गई हैं।

कंप्यूटर या लैपटॉप फॉर्मेट कैसे करें?

FAQ’s

कंप्यूटर का उम्र कितना हैं पता कर सकते हैं या नहीं ?

जी हाँ दोस्तों अब हम ये पता कर सकते हैं की हमारा कंप्यूटर कितना पुराना हैं।

कैसे पता करे कंप्यूटर की उम्र कितनी है ?

इसके लिए 2 अलग अलग टिप्स का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे -Run Command से , CMD के मदद से।

कम्प्यूटर की उम्र का पता करके हमें क्या फायदा होगा ?

यदि आप कोई कोई पुराना कंप्यूटर या लैपटॉप लेने की सोच रहे हो तो इस पोस्ट को फॉलो करके पहले वो चेक करे की वो लैपटॉप कितना पुराना है। इससे आपको ये आईडिया जायेगा की आपको वो लैपटॉप लेना चाहिये या नहीं।

सिंगल विंडो सिस्टम क्या है

Leave a Comment