ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे



उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान व्यपारियों को कई सुविधाएं प्रदान की  हैं, जिससे किसान व्यापारियों को कई सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं और उनके कई काम आसान हो जाते है | इसी तरह अब मंडी समिति थोक व्यापारियों के लिए प्रदेश भर में व्यापार करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई हैं, जिसके माध्यम से अब कोई भी व्यापारी घर बैठे मंडी के रेट के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कर सकता है | इसके साथ ही बड़े किसान भी ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर्ड कर सकते है |

img-1


इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से एक आम किसान भी अपना अनाज, सब्जी या अन्य चीजे पोर्टल के माध्यम से मूल्य जानकर बहुत आसानी के साथ बेचने का काम कर सकता है | सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से व्यापारियों और किसानों को सुविधा  प्रदान की जाती है |  इसके साथ ही ई मंडी पोर्टल के जरिये प्रदेश का कोई भी व्यापारी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है | इसलिए यदि आप भी ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे , E Mandi Portal Online Registration, | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है

ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी

उत्तर प्रदेश में किसानों और व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए emandi.upsdc.gov.in पोर्टल  जारी कर दिया गया है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी किसान व्यपारी मंडी संबंधित कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त  कर सकते है |  इसके साथ ही उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यापारी या किसान इंटरनेट माध्यम से अपना ई-लाइसेंस भी इस पोर्टल के जरिये बनवा सकता है और किसान एसबीआई (SBI) कलेक्ट के द्वारा निर्धारित फीस भी इससे जमा कर सकते है ।



ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले व्यापारी को “ई मंडी” (emandi.upsdc.gov.in) पोर्टल पर जाना होगा |
  • इसके बाद यहाँ पर आप अपने विषय से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्बन्धी विषय के आप्शन पर क्लिक कर दें और पूरी जानकारी प्राप्त कर लें |
  • फिर व्यापारी के सामने विविध, लाइसेंस, प्रपत्र 6,प्रपत्र 9/प्रपत्र 9 (द्वितीय), गेटपास, वाह्य पर्ची, प्रपत्र 7 से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करने लिए ऑप्शन आएगा |

आयुष्मान भारत योजना क्या है

ई मंडी से संपर्क करें

18001804555, 155241 ( व्यापारी हेतु )

Mob / Whatsapp No. – 8765958629 ( मंडी समिति हेतु )

For Complaint / Feedback Visit Here..

किसान मंडी भवन, विभूति खंड गोमतीनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

ई मंडी पोर्टल (E Mandi Vyapar) के माध्यम से व्यापारियों  को प्राप्त होने वाली सुविधाएं

  • मंडी परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारियों को डिजिटल व्यापर (ई मंडी)  के माध्यम से सुविधा प्राप्त होगी |
  • “ई मंडी” (upsdc.gov.in) पोर्टल से व्यापारी ऑनलाइन आवेदन करके बहुत आसानी के साथ लाइसेंस बनवा सकते है |
  • इसके अलावा इस पोर्टल का लाभ उठाते हुए व्यापारी अपने खरीद फरोख्त को ऑनलाइन प्रपत्र – 6,9 जारी करके आसानी से दर्ज कर सकते है ताकि मंडी से प्रपत्र बुक  न प्राप्त करना पड़े |
  • “ई मंडी” में गेट पास के लिए भी ऑनलाइन की सुविधा प्रदान की गई है, अतः इसके लिए व्यापारी को गेट पास ऑप्शन पर जाकर गेट पास प्राप्त करे |
  • व्यापारियों के विभिन्न रजिस्टर ई – मंडी पोर्टल स्वयं से बनाये जाते है, तथा रजिस्टर मैंटेन करने में स्वतंत्रता प्रदान की जाती है |
  • ई मंडी के द्वारा कहीं से भी तेज और आसानी से कार्य करने की सुविधा  व्यपारियों को प्राप्त होती है | 
  • यूनिफाइड लाइसेंस और ई मंडी में शामिल होने व्यपारियों को एक से अधिक मंडी से व्यापार करने का अवसर प्राप्त होता है|

स्मार्ट मीटर क्या होता है

यहाँ पर हमने आपको ई मंडी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के विषय में जानकारी उपलब्ध  कराई है | यदि आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

आधार कार्ड को पैन कार्ड (PAN CARD) से लिंक कैसे करें