maharojgar.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे



हमारे देश में अभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहाँ पर बड़ी तदाद में युवा बेरोजगार घूम रहें हैं, जिससे उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं इन्ही समस्याओं का समाधान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत कर दी हैं, जिसके माध्यम से महाराष्ट्र के बेरोजगार लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी | महारोजगार पोर्टल महाराष्ट्र सरकार के रोजगार और स्व रोजगार के निदेशालय से शुरू की गई गवर्नेंस पोर्टल है, जो मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोज़गार की सुविधा और अपनी आय बढ़ाने के लिए स्व-रोजगार मार्गदर्शन प्रदान करना चाहता है |

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल के जरिये  विभिन्न नई नौकरी, भर्ती आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है |  यदि आप भी maharojgar.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको maharojgar.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे, महारोजगार पोर्टल की पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

सरकारी नौकरी कैसे पाए ?

maharojgar महारोजगार पोर्टल की जानकारी 

रेलवे, बैंक, एलआईसी, पुलिस इत्यादि विभागों में नौकरी करना चाहते हैं, तो ऐसे लोग महारोजगार जॉब पोर्टल के माध्यम से भारतीय रेलवे, बैंक, एलआईसी, पुलिस आदि विभागों में रिक्तियों से सम्बंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है | क्योंकि सरकार द्वारा जारी किये इस इस पोर्टल पर सरकारी भर्ती, परीक्षा तिथियां तथा अध्ययन सामग्री आदि सभी की नवीनतम अधिसूचनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है |

महारोजगार पोर्टल में लाग-इन कैसे करें 

  1. -इन करने के लिए सबसे पहले आपको  महारोजगार | “www.maharojgar.gov.in” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | 
  2. , तो आपको लाग-इन विंडो के नीचे नए यूजर पर क्लिक करना होगा |
  3.   आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमे मांगी गई पूरी  जानकारी भरकर  सबमिट कर दें और साथ ही अपना यूजर नेम और पासवर्ड भी बना लें |

एक परिवार एक नौकरी योजना क्या है

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने  के लिए सबसे पहले आपको महोजगार “maharojgar.gov.in” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको वर्तमान नौकरी विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • फिर आपके सामने नौकरी से संबंधित स्क्रीन पर कई लिंक खुलकर आएंगे |
  • इसके बाद आप दिए गए लिंक पर क्लिक  करके पूरा  विवरण पढ़ लें |
  • यदि आप आवेदन करने के लिए अप्लाई विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो आप आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरकर सबमिट कर दें |

महारोजगार पोर्टल के मुख्य कार्य

महारोजगार पोर्टल के निनलिखित कार्य हैं, जो इस प्रकार से है-

  • नौकरी चाहने वालों का पंजीकरण और नियुक्ति |
  • नौकरी प्रदाताओं के पंजीकरण |
  • रोजगार की जानकारी |
  • व्यवसायिक जानकारी |
  • करियर मार्गदर्शन और परामर्श |
  • रोजगार संवर्धन कार्यक्रम |
  • कौशल विकास |
  • नौकरी मेला |
  • जनजातीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण |
  • सीएनवी अधिनियम, 1959 कार्यान्वयन |
  • सेवा समाज |
  • अलग-अलग व्यक्तियों के लिए विशेष रोजगार और स्व-रोजगार मार्गदर्शन करना |

इस वेब पोर्टल को मुख्य रूप से तीन भागो में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है-

मुख्य भाग संबधित विभाग
स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) महाराष्ट्र कौशल विकास विभाग
एम्प्लॉयमेंट / जॉब कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता निर्देशालय
एंटरप्रेनेयरशिप (उद्यमिता) अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल

बैंक में नौकरी के लिए क्या करें ?

यहाँ पर हमने आपको maharojgar.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के विषय में जानकारी उपलभ्द कराई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

वन विभाग में नौकरी कैसे पाएं