डेटा साइंस क्या है



वर्तमान समय में किये जाने वाले अधिकतर कार्य डेटा के माध्यम से ही किये जाते है | डेटा साइंस एक ऐसा सांइस है, जो कुछ जगहों पर गुप्त तरीक ऐसे काम करता है | इसके अलावा डेटा साइंस हॉलीवुड साई-फाई फिल्मों में देखे जाने वाले आइडियाज को बहुत ही आसानी के साथ बदलने का काम कर सकता है | इसलिए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य कहा जाता है ।

img-1


इसलिए, अधिकतर लोगों को डेटा साइंस के विषय बहुत कम जानकारी होती है और  इसमें प्रॉफिट कैसे किया जा सकता है | इसकी जानकारी भी नहीं होती है | इसलिए यदि आप देता साइंस के विषय में जानना चाहते  हैं, तो यहाँ पर आपको डेटा साइंस क्या है, डेटा साइंटिस्ट कैसे बने, सैलरी, कोर्स, योग्यता की जानकारी प्रदान की जा रही है |

वैज्ञानिक (SCIENTIST) कैसे बनें

डेटा साइंस

डेटा साइंस  का यह पद एक ऐसा पद है जो प्रमुख रूप से  व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले डेटा स्रोतों से सार्थक जानकारी की पहचान, प्रतिनिधित्व और डेटा विज्ञान निष्कर्षण से  सम्बन्ध रखता है | इसके अलावा डेटा साइंस में काम करने वाले लोग  हर एक मिनट में उत्पन्न होने वाले फैक्‍ट की भारी मात्रा के साथ, उपयोगी अंतर्दृष्टि एक्‍सट्रैक्‍ट करने  का काम करता हैं | डेटा साइंस की कंपनियां डेटा इंजीनियर्स ,डेटा माइनिंग, डेटा मंगिंग और अन्य प्रोसेस को सुविधाजनक बनाने के लिए  डेटाबेस और डेटा स्‍टोरेज सेट अप करने का काम करती हैं लेकिन  इसके अंतर्गत वहीं कंपनिया बिजेनस करने में सफल हो पाती है जो  ताजा और उपयोगी अंतर्दृष्टि के आधार पर कुशल रणनीतियों को तैयार कर ले जाती है |



वर्तमान समय में  डेटा वैज्ञानिक कौशल सेट में सांख्यिकी, विश्लेषणात्मक, प्रोग्रामिंग कौशल और व्यावसायिक कौशल के बराबर काम करते हैं क्योंकि जो अधिकांश डेटा  वैज्ञानिक है उनके पास गणित या विज्ञान के अन्य डोमेन में एक मजबूत बैकग्राउंड है  | जब तक एक डेटा वैज्ञानिक  नहीं चाहेगा तब तक  बड़े डेटा के मूल्य का उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए वर्तमान समय में डेटा साइंटिस्ट की बहुत अधिक मांग की जा रही है |   डेटा विज्ञान की डेटा मूल बातों का ज्ञान विज्ञान की आज की डेटा संचालित दुनिया में  बहुत अधिक काम आ रही है|

डेटा साइंटिस्ट कैसे बने  

डेटा विज्ञान या  डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए अभ्यर्थी को अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट या सर्टिफिकेट  प्राप्त करने की आवश्यकता होती है | एक अभ्यर्थी डिग्री और ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, स्‍ट्रक्‍चर, इंटर्नशिप, नेटवर्किंग और आपके रिज्यूमे के लिए मान्यता प्राप्त करके डेटा साइंटिस्ट बन सकते है | इस कोर्सों को करने के लिए कई एकाडमी  योग्यता प्रदान करते हैं।  आप स्टेटिस्टिक्स, डेटा माइनिंग और डेटा विश्लेषण  में अपना करियर सुरक्षित कर सकते है |

बीसीए (BCA) कोर्स क्या है

डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए योग्यता 

डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए अभ्यर्थी के पास  कई  प्रकार की योग्यता होनी चाहिए है | जो इस प्रकार है-

Education

डेटा साइंटिस्ट बनने वाले 88%  अभ्यर्थियों के पास कम से कम एक मास्टर की डिग्री होती है और जिनमे से 46% अभ्यर्थी पीएचडी की डिग्री प्राप्त किये होते हैं  | इसके अलावा एक डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए अभ्यर्थी कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक विज्ञान, और स्टेटिस्टिक्स में ग्रेजुएट की डिग्री  लेकर भी डेटा साइंटिस्ट बन सकते है क्योंकि,   अध्ययन के मामले में गणित और स्टेटिस्टिक्स (32%) हैं, इसके बाद कंप्यूटर साइंस (19%) और इंजीनियरिंग (16%) हैं। यदि इनमे से आपने कोई भी डिग्री प्राप्त कर रखी है तो आप डेटा साइंटिस्ट के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है लेकिन अधिकतर डेटा साइंटिस्ट के पास मास्टर डिग्री और पीएचडी की डिग्री होती है और वो एक सफल डेटा साइंटिस्ट बन जाते है | 

डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए कोर्स 

डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए अभ्यर्थी मैथ्स, कम्प्यूटर साइंस, एप्लाइड साइंस, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक और एमएस का कोर्स  डिग्री  प्राप्त कर सकते  है। इसके अलावा अभ्यर्थी को स्टेटिस्टिकल मॉडलिंग और प्रोबेबिलिटी का भी अध्ययन होना आवश्यक है और इसके साथ ही अभ्यर्थी  पाइथन, जावा, आर, एसएएस जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की भी  जानकारी होनी चाहिए |

इन कंपनियों में डेटा साइंटिस्ट काम कर सकते है 

डेटा साइंटिस्ट मुख्य रूप से गूगल, अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, ईबे, लिंक्डइन, फेसबुक और ट्विटर आदि बड़ी कंपनियों में काम के लिए अप्लाई कर सकते है,  क्योंकि  डेटा साइंटिस्ट डेटाबेस एंड इन्फॉर्मेशन इंटिग्रेशन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, नेचुरल लैंग्वेजडेटा साइंटिस्ट की  जरूरत होती है। इसके अलावा डेटा साइंटिस्ट डेटाबेस एंड इन्फॉर्मेशन इंटिग्रेशन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, नेचुर प्रोसेसिंग, सोशल एंड इन्फॉर्मेशन नेटवर्क, वेब इन्फॉर्मेशन एक्सेस, डेटा/ बिजनेस एनालिसिस फील्ड में  काम कर सकते है क्योंकि, इन जगहों पर डेटा साइंटिस्ट की अत्याधिक आवश्यकता पड़ती है |

वेब डेवलपर (WEB DEVELOPER) कैसे बने

डेटा साइंटिस्ट के लिए कोर्स करने के प्रमुख संस्थान   

  1. स्टैटिस्टिकल इंस्टीटयूट, कोलकाता |
  2. इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु |
  3. इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, रांची |
  4. इंस्टीटयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु |
  5. स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद |
  6. इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई |
  7. इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर |

डेटा साइंटिस्ट की सैलरी 

एक डेटा साइंटिस्ट को शुरुआती दौर में प्रतिमाह 8 से 10 लाख रूपये प्रदान की जाती है | इसके बाद डेटा साइंटिस्ट के अनुभव के मुताबिक़, उनकी सैलरी भी बढ़ती है और एक डेटा साइंटिस्ट  को  सैलरी कम से कम लगभग 76 लाख रूपये वार्षिक दी जाती है |

यहाँ पर हमने आपको डेटा साइंटिस्ट के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बनें