Har Ghar Tiranga Certificate Download



हर घर तिरंगा अभियान: देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट के माध्यम से देश के सभी नागरिकों से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक ‘हर-घर तिरंगा’ आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से देश सभी नागरिकों के दिल में एकता और साथ ही राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए ध्वज के साथ अपना फोटो लेकर ऑनलाइन अपलोड करने का निवेदन किया है।

तो चलिए आगे बढ़ते है और जानते है की आप अपनी फोटो कैसे अपलोड करके के इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे की आप Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate Download कैसे कर सकते है

मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है?

Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate 2023

इस बार हमारे भारत देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह सभी देश वासियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। इस से पहले 76वां स्वतंत्रता दिवस पर पीएम जी द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” को शुरू किया गया था। जिसके तहत सभी नागरिकों को तिरंगे के साथ फोटो को अपलोड करना था। पिछले साल भी काफी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने थे। इस बार भी देश के नागरिकों से टि्वटर पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने सभी भारतीयों से एकता दिखाने और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया डिस्प्ले फोटो को राष्ट्रीय ध्वज में बदलने का आग्रह किया है। देश के सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री जी ने कहा है की 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए अपनी फोटो ज़रूर अपलोड करें। सभी देशवासियों को Har Ghar Tiranga Abhiyan को बढ़ावा देने हेतु अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करनी होगी।

हर घर तिरंगा अभियान लेटेस्ट अपडेट

तो जैसे की हमने आपको बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश से इस साल 13 से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। इस साल भी सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच घर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। जिसमे ज़्यादा से ज़्यादा नागरिकों जुड़ा चाहिए। आपको बता दें की अभ्यर्थी इस साल तिरंगा ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल की वेबसाइट से मात्र 25 रुपए का भुगतान करके घर पर मंगवाकर अपने घरों में तिरंगा लहरा सकते है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगा लहराने के साथ साथ तिरंगा फहराने के नियमों का पालन करने का आदेश भी दिया है। जिसका पालन सभी नागरिकों को करना होगा।

Key Highlights of Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate

लेख का नामहर घर तिरंगा अभियान
वर्ष2023
उद्देश्यसभी भारतीयों को एकता दिखाने और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देना।
लाभार्थीभारत के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटharghartiranga.com

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी

Har Ghar Tiranga Registration Process

मोदी सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। इस वर्ष 77वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान को फिर से शुरू किया गया है। जिसका पंजीकरण harghartiranga.com पर शुरू हो चुका है। आपको इस अभियान में पंजीकरण कैसे करना है और सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करना है। इसकी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate कैसे डाउनलोड करें?

देश के सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है। जोकि इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको हर घर तिरंगा harghartiranga.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Upload Selfie With Flag’ का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज  खुल जाएगा। जिसमे आपको नाम लिखकर तिरंगे के साथ ली हुई सेल्फी को अपलोड करनी होगी। 
  • अब सेल्फी अपलोड करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट 2023 दिखाई देगा।
  • जिसमे आपको आपको अपना नाम भी लिखा हुआ दिखाई देगा। जिसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपका हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े प्रश्न

Har Ghar Tiranga Abhiyan क्या है?

यह अभियान भारत सरकार द्वारा 76 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य देश के हर घर में तिरंगा फहराना है और नागरिकों के बीच एकता दिखाने और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देना है।

इस अभियान को कब मनाया जाएगा?

देश में इस साल हर-घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।

Har Ghar Tiranga Certificate Registration कैसे करें?

भारत के सभी नागरिक हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फी अपलोड ऊपर दी गई प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते है।

इस बार भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु नागरिकों को कैसा कहा गया है?

पीएम मोदी जी द्वारा टि्वटर पर पोस्ट करते हुए सभी भारतीयों से एकता दिखाने और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया डिस्प्ले फोटो को राष्ट्रीय ध्वज में बदलने का आग्रह किया गया है ।

भारत का राष्ट्रगान (जन गण मन) हिंदी में

Leave a Comment