Independence Day Speech In Hindi



भारत देश हर साल 15 अगस्त का दिन बड़े धूमधाम से बनाता है और क्यों न मनाए इस दिन हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए थे। जिनकी वजह से हम आजाद हुए वह तो इस दुनिया से चले गए। परंतु हमारे दिलों में अपनी एक छाप छोड़ गए। इस दिन हम उन सभी को याद करते हैं। उन सभी महान सेनानियों को याद करते हुए भारत के हर स्कूल और कॉलेजों में भाषण कराए जाते हैं। ताकि देश के हर एक बच्चे को इन से प्रेरणा मिल सकें।

यदि कोई छात्र स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर अगर अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं। तो उनके मन में यह प्रश्न आता है की स्वतंत्रता दिवस पर भाषण कैसे तैयार करें। जोकि सुनने वाले के अंदर एक जोश पैदा कर दें। तो आप अपने इस प्रश्न को लेकर ज़्यादा चिंतित न हो क्यूंकि आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, Independence Day Speech In Hindi For School Students, 15 August Speech in Hindi में बताने वाले है। जिसको सुनकर सभी को बहुत अच्छा लगेगा। तो चलिए फिर आगे बढ़ते है।

15 अगस्त क्यों मनाया जाता है?

Independence Day Speech In Hindi For School Students

नमस्कार दोस्तों सबसे पहले तो आप सभी को 77वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारे देश और देश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है की आज हम 77वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहें है। इस दिन हमें अंग्रेजो के 200 वर्ष की गुलामी के पश्चात आजादी मिली और यह आजादी हमें अंग्रेजों ने ऐसी ही नहीं दी। इस आजादी को प्राप्त करने में महान सेनानियों महात्मा गांधी,सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान व्यक्तियों का हाथ रहा है। इन सभी ने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण तक त्याग दिए। हम सब का इन सभी महान सेनानियों को तहे दिल से सलाम। 

जिस समय हमारा भारत अंग्रेजों का गुलाम था। उस समय भारतीयों को किसी भी सरकारी संस्था के उच्च पद नहीं प्रदान किए जाते थे। आजादी के पहले तक सभी उच्च पदों पर केवल अंग्रेजों का ही अधिकार था। हमारे भारत देश में अंग्रेजों का आगमन व्यापार के उद्देश्य को लेकर हुआ था। लेकिन जब अंग्रेजों ने देखा की यह देश पूरी तरह से बटा हुआ है। यहाँ जाति, धर्म, समुदाय के नाम पर एक दूसरे को स्वयं मारने के लिए तैयार है। तो उस समय अंग्रेजों ने भारत पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई और हमारे देश के विभिन्न राज्यों के राजाओं को आपस में लड़ाया और अपना शासन प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। ऐसे ही धीरे-धीरे अंग्रेजों ने पूरे देश पर अपना कब्जा जमा लिया। 

हमारे देश से अंग्रेजों के शासन से खत्म करने के लिए पहली क्रांति सन 1857 में की गई। जब महान क्रांतिकारी मंगल पांडे ने उत्तर प्रदेश के मेरठ छावनी में अंग्रेजों के द्वारा दी गई बंदूक को चलाने से मना कर दिया गया। उस समय की बंदूकों में उपयोग होने वाले कारतूस में गाय की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। क्योंकि मंगल पांडे एक ब्राह्मण थे। इस कारण उन्होंने बंदूक चलाने से मना कर दिया और इस समय पूरे देश में क्रांति की ज्वाला भड़क गई। हालांकि शुरुआत पहली क्रांति की शुरुआत सन 1857 में हुई। परंतु महान सेनानियों की कड़ी मेहनत के बावजूद हमारे भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मिली।

भारत का राष्ट्रगान (जन गण मन) हिंदी में

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

उपस्थित सभी मित्रों को नमस्कार आज हमारे देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जैसे की हम सभी जानते हैं 15 अगस्त के इस अवसर पर भारत देश के प्रधानमंत्री जी दिल्ली के लाल किले पर देश का तिरंगा झंडा फहराते हैं। झंडा हमारे देश की पहचान हैं परंतु इससे जुड़ी हम बहुत कम ही बाते जानते हैं।

इस शुभ अवसर पर मैं आपके साथ झंडे से जुड़ी कुछ जानकारी ही सांझा करना चाहता हूं। जैसे कि राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना मद्रास जोकि इस समय में आंध्र प्रदेश है। उसके एक मछलीपट्टनम के रहने वाले महान क्रांतिकारी और देशभक्ति पिंगली वैंकया ने की थी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को केसरिया सफेद और हरे और सफेद पट्टी में अशोक चक्र स्थित भारत को एक नई पहचान दी थी। पिंगली वैंकया ने झंडे का डिज़ाइन तब तैयार किया था जब वह बॉम्वोलार्ट कंबोडिया कपास अनुसन्धान केंद्र में कपास की विभिन्न फसलों के तुलनात्मक अध्ययन कर रहे थे। सन 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अखिल भारतीय सम्मेलन में ध्वज के तिरंगे डिज़ाइन को सम्पूर्ण सभा के द्वारा सर्वसम्मिति के साथ स्वीकार कर लिया गया।

आज हमारे देश की पहचान है उसका सम्मान केवल हम 1 दिन ही क्यों करते हैं। जैसे कि मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि 15 अगस्त के दिन हम अपने देश के झंडे को सम्मान देते हैं। परंतु अगले ही दिन छोटे-छोटे तिरंगे हमारे घरों के तारों में व सड़को पर पड़े होते हैं। इन सभी हरकतों से हम स्वयं ही अपने देश एवं झंडे का अपमान करते है। अंत में मैं भारत माता की जय, जय हिन्द, जय जवान जय किसान आदि शब्दों के साथ अपने भाषण को खत्म करना चाहूंगा। जाते जाते अपने देश के संबंध में प्रसिद्ध यह एक पंक्ति कहना चाहूंगा। 

                                               सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा।

15 August Speech in Hindi

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में: आदरणीय अतिथिगण, माननीय शिक्षकगण सभी को मेरा सादर प्रणाम। मेरे प्रिय दोस्तों एवं साथियों को स्वतंत्रता के पावन अवसर पर आप सभी को 15 अगस्त की शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। मैं इस शुभ अवसर पर कहना चाहता हूं कि आजादी हमें बड़े संघर्ष एवं मुश्किलों से मिली है। इस आजादी का महत्व वही समझ सकता है। जिसने बरसों तक गुलामी की बेड़ियों में अपना जीवन व्यतीत किया हो। देश के महापुरुषों ने अपना सबकुछ न्यौछावर और बलिदान देकर हमें ये आज़ादी दिलवाई है। 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के द्वारा लाल किले पर तिरंगा झंडा लहराने के साथ ही भारत में एक नए आज़ाद युग की शुरुआत हुई। 15 अगस्त के दिन लाल किले पर झंडा फहराने की यह परम्परा आज तक निभायी जा रही है।

इस दिन देश के जो भी प्रधानमंत्री होते है। वह लाल किले पर झंडा फहराते हैं। यह अवसर किसी भी एक व्यक्ति विशेष का नहीं यह सम्पूर्ण देश का त्यौहार होता है। लेकिन आज के माहौल को देखते हुए मैं यह कहना चाहूंगा की जिस सुन्दर भारत देश की कल्पना हमारे महापुरुषों ने की थी उसे वैसा ही रखनी चाहिए। जैसे की हम जानते है की हमारे ऊपर अंग्रेजों की गुलामी की शुरुआत भी इस कारण हुई थी कि हमारे देश के लोग जाति, धर्म, समुदाय आदि के लिए लड़ने हेतु तैयार थे। और आज भी ऐसी ही स्थिति नजर आ रही है। तो ऐसे में मैं कहना चाहूंगी कि हम सभी को इन झगड़ों को छोड़कर आपस में प्रेम बनाकर अपने भारत को एक महान देश बनाने के लिए काम करना चाहिए।

Short speech on Independence Day in Hindi

हमारे भारत देश हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। हमारे देश को 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। उसके बाद हर साल भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। हर साल प्रधान मंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। स्कूल और कॉलेज में इस दिन भाषण, देशभक्ति गीत, प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाती हैं

सबसे अच्छा भाषण कैसे लिख सकते हैं

यदि आप सबसे अच्छा Independence Day Speech In Hindi लिखना चाहते हैं। तो आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा। जो इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले अपना परिचय दें। 
  • इसके पश्चात अपने भाषण की संरचना करें। 
  • अपने भाषण में लंबे वाक्यों का इस्तेमाल ज्यादा ना करें। 
  • सबसे ज़रूरी भाषण बोलते हुए दर्शकों को भी देखें। 
  •  अपने भाषण को समाप्त किसी या कविता देशभक्ति शायरी से करें।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है

Conclusion

आज के इस लेख के तहत हमने आपको 15 August Speech in Hindi से जुड़ी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि पाठकों का इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है तो वह कमेंट के माध्यम पूछ सकते हैं। हम एवं सदैव अपने पाठकों की सेवा हेतु तत्पर है।

Leave a Comment