मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है?



Meri Mati Mera Desh Abhiyan Registration: हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत के वीर एवं वीरांगनाओ के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से देश के शहीद वीर एवं वीरांगनाओ को सम्मान दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी भी शहीदों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकें।

तो आज के इस लेख के ज़रिए हम अपने भारत के निवासियों को मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान से जुड़ी जानकारी देंगे। की इस अभियान का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं क्या है और साथ ही यह भी बताएंगे कि मेरी माटी मेरा देश अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे किया जा सकता है। तो चलिए आगे बढ़ते है।

स्वतंत्रता सेनानी किसे कहते है

Meri Mati Mera Desh Abhiyan

भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 30 जून रविवार के दिन “मन की बात” रेडियो के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान को जारी करने का ऐलान किया था और उन्होंने बताया था कि हमारे वीर शहीदों को इस अभियान के तहत सम्मान दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी भी उन शहीदों के बारे में जान सकें जिन्होंने अपने प्राण इस देश की आज़ादी में लगा दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया है कि अमृत महोत्सव को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान काफी लाभदायक होगा और इस अभियान के लिए भारत के कोने-कोने से नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। 

Meri Mati Mera Desh Abhiyan पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें पूरे भारत की अलग-अलग जगहों पर शहीदों को सम्मान दिया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले साल 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान को जारी किया था और इस साल मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। मोदी जी द्वारा उठाए जा रहें इन कदम से आने वाली पीढ़ी के मन में भी अपने देश के प्रति कुछ करने की इच्छा उत्पन्न होगी।

मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य

मोदी जी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है। जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपनी आहुति दे दी। क्योंकि हम लोग केवल इन्हे 15 अगस्त या 26 जनवरी के दिन ही याद करते है। इसके अलावा किसी और दिन हमें यह लोग याद नहीं आते है, जो कि हमारे लिए काफी दुख की बात है। इस कारण ही प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जो कि आने वाली पीढ़ी के मन में अपने देश के प्रति और उन वीरों के प्रति सम्मान पैदा कर सकें। Meri Mati Mera Desh Abhiyan के तहत आयोजन देश के विविध जगहों पर किए जाएंगे। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी जी कार्यक्रम के दौरान पंच प्रणों को पूरा करने हेतु शपथ भी लेंगे।

Independence Day Speech In Hindi

Meri Mati Mera Desh Abhiyan के लाभ एवं विशेषताएं

  • जैसा कि हमने आपको बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है जो कि 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। 
  • इस कार्यक्रम के तहत 7500 कलशों को माटी और पौधे के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा। 
  • मोदी जी द्वारा शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत पूरे भारत के लाखो ग्राम पंचायतों में एक विशेष प्रकार का शिलालेख भी स्थापित किया जाएगा जो कि आने वाली पीड़ी के लिए का सबूत होगी। 
  • इन सभी कलश और मिट्टी के पौधों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास रूपा जाएगा। जिससे आने वाले समय में “अमृत वाटिका” के नाम से जाना जाएगा। 
  • आपको बता दें की देश के सभी नागरिक मेरी माटी मेरा देश रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकट भी डाउनलोड कर सकते है। 
  • यदि देश के सभी नागरिक Meri Mati Mera Desh Abhiyan में अपना योगदान देंगे तो अभियान सफल हो सकेगा।

पंच प्रणों की शपथ क्या है?

पीएम मोदी जी द्वारा मेरी माटी मेरे देश अभियान का संचालन करते हुए 5 प्रणों की क्या-क्या शपथ ली गई है। उसके बारे में हमने आपको नीचे बताया है। आपको बता दें की जब मोदी जी ने लाल किले पर तिरंगा लहराया था। तब उन्होंने बताया था कि अगले 25 साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पंच प्रणों की बात भी की थी। जिससे मेरी माटी मेरे देश अभियान के तहत पूरा किया जाएगा। तो चलिए पंच प्रणों को जानते है:-

  • देश की रक्षा करने वाले शहीदों को सम्मान देना है। 
  • हमारे मन में बसी गुलामी की मानसिकता को जड़ से बाहर निकालना।
  • देश के प्रत्येक नागरिक को एकजुट एवं एकता के साथ कर्तव्यबद्ध रहना। 
  • भारत देश को 2047 में  विकसित देश बनाने का सपना साकार करना है। 
  • हमारे देश के नागरिक होने के कर्तव्य को निभा कर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना है।

भारत का राष्ट्रगान (जन गण मन) हिंदी में

मेरी माटी मेरा देश अभियान के लिए पात्रता

यह एक देशव्यापी अभियान है। जिसका हिस्सा देश के प्रतिएक वर्ग, जाति, आयु का नागरिक बन सकता है। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए किसी भी प्रकार की पात्रता को पूरा नहीं करना है। यदि आप अपने भारत के लिए आने वाली पीढ़ी के मन में प्रेम जगाना चाहते हैं, तो आप सभी को मेरी माटी मेरा देश अभियान का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।

Meri Mati Mera Desh Certificate Download कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको मेरी माटी मेरा देश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
Meri Mati Mera Desh Abhiyan
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे “Take Pledge” का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • जिसमें से आपको फिर से “Take Pledge” पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • अब एक नए पेज पर अपना नाम मोबाइल नंबर, राज्य और मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • उसके बाद आपको नीचे दी गई शपथ अच्छे से पढ़नी होगी और अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। अब आपको पौधे का रोपण करते हुए या फिर हाथ में मिट्टी का दीया हो। ऐसा एक सेल्फी अपलोड करना होगा। 
  • अपनी सेल्फी अपलोड करने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर  Meri Maati Mera Desh Certificate खुल जाएगा। इस पेज पर आपको डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लेना होगा।
  • तो इस तरह से आप Meri Mati Mera Desh Certificate को डाउनलोड कर पाएंगे।

भारतीय संविधान क्या है?

Leave a Comment