कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं ?



कर्नाटक दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है, भौगोलिक दृष्टि से इस राज्य के सीमांत जिले उत्तर में महाराष्ट्र राज्य के जिले को स्पर्श करते हैं और उत्तर पूर्व में तेलंगाना तथा पूर्व में आंध्र प्रदेश के जिले को स्पर्श करते हैं। इस प्रकार विशाल आबादी वाले इस राज्य में अनेक जिले मौजूद है।

आइए इस लेख में कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं ? कर्नाटक के सभी जिलों व उनके नाम की सूची आपके साथ सांझा करेंगे। साथ ही अंत में हम पर्यटन की दृष्टि से कुछ बेहतरीन जिलों के बारे में जानेंगे।

केरल में कुल कितने जिले हैं ?

कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं | How Many Districts In Karnataka [List] ?

कर्नाटक राज्य में कुल जिलों की संख्या 30 है, जिसमें जनसंख्या घनत्व और जनसंख्या के नजरिए से पहले स्थान पर बेंगलुरु जिला आता है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कर्नाटक राज्य में बेलगाम है। 

वही लिंग अनुपात के मामले में उडुपी जिला सबसे आगे है। कर्नाटक में कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं। उन जिलों के नाम चिकमंगलूर, रायचूर, हसन, कोडागु दक्षिण है। कर्नाटक में कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर साक्षरता की दर 80% से ज्यादा है। उन जिलों के नाम धारवाड़, शिमोगा, कोडागु, उत्तर कन्नड़, उडुपी और बेंगलुरु है।

कर्नाटक के सभी जिलों के नाम | Karnataka Districts Names In Hindi

  1. बागलकोट जिला |        
  2. बैंगलोर जिला  |
  3. बैंगलोर ग्रामीण जिला  | 
  4. बेलगाम जिला  |
  5. बेल्लारी जिला  |
  6. बीदर जिला    |  
  7. विजयपुरा जिला |       
  8. चामराजनगर जिला |     
  9. चिकबल्लापुर जिला |     
  10. चिकमगलूर जिला |      
  11. चित्रदुर्ग जिला | 
  12. दक्षिण कन्नड़ जिला | 
  13. दावणगेरे जिला |
  14. धारवाड़ जिला | 
  15. गदग जिला |   
  16. गुलबर्गा जिला |
  17. हसन जिला |   
  18. हावेरी जिला |   
  19. कोडागू जिला |   
  20. कोलार जिला |  
  21. कोप्पल जिला | 
  22. मांड्या जिला |   
  23. मैसूर जिला |     
  24. रायचूर जिला |  
  25. रामनगर जिला |
  26. शिमोगा जिला | 
  27. तुमकुर |
  28. उडुपी जिला |    
  29. उत्तर कन्नड़ जिला |              
  30. यादगिर जिला |

कर्नाटक के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले | Karnataka Literacy Rate District Wise

किसी भी राज्य में विकास की दर मापते समय वहां की साक्षरता दर को विशेष स्थान दिया जाता है। कर्नाटक में सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले में पहले स्थान पर दक्षिण कन्नड़ जिला है और सातवें स्थान पर धारवाड़ जिला है। इन सभी जिलों में साक्षरता की दर कितनी है उसकी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

क्रमांक जिले का नाम साक्षरता दर 
1दक्षिण कन्नड़88.57
2बैंगलोर87.67
3:उडुपी86.24
4उत्तर कन्नड़84.06
5कोडागू82.61
6:शिमोगा80.45
7:धारवाड़80

कर्नाटक के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले | Karnataka Population By District

साल 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या के मामले में सबसे पहले स्थान पर बेंगलुरु जिला था और सातवें स्थान पर दक्षिण कन्नड़ जिला है। नीचे आपको कर्नाटक के कुछ प्रमुख जिलों में मौजूद जनसंख्या की लिस्ट दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम कुल जनसंख्या 
1बैंगलोर9621551
2बेलगाम4779661
3मैसूर3001127
4तुमकुर2678980
5गुलबर्गा2566326
6बेल्लारी2452595
7बीजापुर2177331
8दक्षिण कन्नड़2089649

कर्नाटक के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

लिंगानुपात के मामले में कर्नाटक का उडुपी जिला सबसे आगे हैं, जहां पर 1000 पुरुषों की तुलना में 1094 महिलाएं हैं। लिंगानुपात के मामले में कर्नाटक में छठवे स्थान पर रायचूर जिला आता है, जहां पर पुरुषों और महिलाओं का लिंगानुपात एक समान है। इसके अलावा कर्नाटक के टॉप लिंगानुपात वाले जिले कौन से हैं, उसकी लिस्ट नीचे बताई गई है।

क्रमांक जिले का नाम लिंगानुपात 
1उडुपी:1094
2दक्षिण कन्नड़1020
3कोडागू1019
4हसन1010
5चिकमगलूर1008
6रायचूर1000

तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ?

कर्नाटक के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले

कर्नाटक का सबसे विकसित जिला बेंगलुरु शहर है, जहां विकास दर 47.18 प्रतिशत है। वहीं कर्नाटक के सबसे विकसित 3 जिले में चौथे स्थान पर बीजापुर शहर आता है, जहां पर विकास दर 20.50% है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर यादगीर जिला आता है, जहां पर विकास दर 22.81% है और तीसरे स्थान पर बेल्लारी जिला आता है जहां पर विकास दर 20.99 प्रतिशत है।

कर्नाटक के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले

कर्नाटक में सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल बेलगाम जिले का है जो कि पहले स्थान पर भूमि क्षेत्रफल के मामले में नजर आता है। वहीं पांचवे स्थान पर उत्तर कन्नड़ जिला है।

क्रम संख्या जिले का नाम भूमि क्षेत्रफल 
1बेलगाम13415
2गुलबर्गा10990
3तुमकुर10598
4बीजापुर10517
5उत्तर कन्नड़10291

कर्नाटक के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले

बेंगलुरु जिला ही कर्नाटक का वह जिला है जो जनसंख्या घनत्व के मामले में पहले स्थान पर मौजूद है और धारवाड़ जनसंख्या घनत्व के मामले में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

क्रम संख्या जिले का नाम जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग km)
1:बैंगलोर4378
2दक्षिण कन्नड़:457
3बंगलौर ग्रामीण441
4मैसूर437
5धारवाड़434

कर्नाटक में घूमने लायक जिले | Tourist Places In Karnataka [List]

तकरीबन 320 किलोमीटर की रेखा वाला दक्षिण भारत का कर्नाटक राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। कर्नाटक राज्य में ही मैसूर पैलेस है जोकि मैसूर जिले में स्थित है।

इस राज्य में ऐसे कई जिले हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, हिल स्टेशन और ऐतिहासिक तथा धार्मिक चीजों की वजह से प्रसिद्ध है। अगर आप कर्नाटक घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे आपको हमने कर्नाटक के 4 ऐसे जिलों के नाम और उनकी जानकारी दी है जो घूमने के लिए बेस्ट जिले हैं।

मैसूर

मैसूर जिला मुख्य तौर पर अपने पैलेस के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यह देश के प्रसिद्ध जगह में अपना स्थान रखता है। मैसूर जिले में रेशम की साड़ियां, शाही विरासत, जटिल वास्तुकला, योग और चंदन का इतिहास जैसी चीजें मौजूद है। यह जिला चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मौजूद है जो कि कर्नाटक राज्य में आबादी के मामले में तीसरे स्थान पर आता है।

मैसूर जिले में घूमने लायक सबसे बढ़िया जगह मैसूर पैलेस है। इसके अलावा यहां पर विभिन्न पार्क भी मौजूद है, जहां पर आप शांति के पलों को व्यतीत कर सकते हैं। इसलिए कर्नाटक घूमने जा रहे हैं तो मैसूर जिले को अवश्य घूमे।

चिकमंगलूर 

इसे कॉफी भूमि भी कहा जाता है। चिकमंगलूर जिला मुल्लायनगिरी रेंज की तलहटी में मौजूद है और यह एक हिल स्टेशन भी है, जहां पर आपको घूमने के लायक हरे-भरे जंगल मिलेंगे, साथ ही यहां पर प्रसिद्ध यागाछी नदी भी मौजूद है। 

यहां के घूमने लायक प्रमुख स्थानों में केम्मनगुंडी, हेब्बे जलप्रपात, कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, मुल्लायनगिरी, बाबा बुदनगिरी शामिल है। इसके अलावा भी कई चीजें यहां पर देखने लायक है।

बेंगलुरु 

बेंगलुरु को भारत देश का सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है, जो कर्नाटक राज्य का आईटी हब भी है। बेंगलुरु शहर की खासियत यह है कि यहां पर कई लोग रहना पसंद करते हैं। बेंगलुरु शहर का मौसम अधिकतर समय अच्छा ही रहता है। इस शहर में आपको विभिन्न प्रकार के आकर्षक पार्क और खूबसूरत झील मिलती है। 

इसलिए अगर आप कर्नाटक राज्य में घूमने के लिए जा रहे हैं तो बेंगलुरु जिले को अवश्य घूमे। यहां का कब्बन पार्क भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड भी मिल जाएंगे। जिनका स्वाद बिल्कुल लाजवाब है। अपनी नाइटलाइफ की वजह से भी बेंगलुरु सिटी प्रसिद्ध है। मनोरंजन के सभी साधन और सभी प्रकार यहां पर उपलब्ध है।

उडुपी 

उडुपी जिले में सोने की खान भी मौजूद है, साथ ही यह शहर अपनी प्राचीन समुद्र तट,प्राचीन मंदिर और घाटों की वजह से भी प्रसिद्ध है। इसे मंदिर सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको अवश्य ही उडुपी जिले को घूमना चाहिए। यहां पर दोस्तों के साथ या फिर परिवार के साथ घूमने लायक कई स्थल मौजूद हैं।

FAQ: 

कर्नाटक का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

दक्षिण कन्नड़

कर्नाटक का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?

बेंगलुरु 

कर्नाटक का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है ?

उडुपी

कर्नाटक का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है ?

बेंगलुरु

कर्नाटक का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है ?

बेलगाम

महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment