तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ?



देश के दक्षिणी भाग में स्तिथ तमिलनाडु अपने विशेष व्यंजन, भाषा और प्राक्रतिक ख़ूबसूरती के लिए भारत भर में प्रसिद्ध है, इसी राज्य को पहले मद्रास नाम से बुलाया जाता था। इस राज्य में विश्व की सबसे प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित भाषा तमिल बोली जाती है। इसलिए आज हम देश के इस प्रमुख राज्य के जिलों की जानकारी आपके समक्ष सांझा करेंगे।

तमिलनाडु में कई प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है। इस राज्य के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक है। आइए इस लेख में तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ? तमिलनाडु के सभी जिलों व उनके नाम की सूची पर नजर डालते हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं [How Many District in Tamil Nadu with Name]?

वर्तमान समय में तमिलनाडु में कुल 38 जिले मौजूद हैं। पहले इन जिलों की संख्या कम थी परंतु साल 2020 में तमिलनाडु में 5 नए अन्य जिले बनाए गए। इस प्रकार से सभी जिलों को मिलाकर के तमिलनाडु में कुल 38 जिले मौजूद हैं। 

तमिलनाडु दक्षिण भारत का राज्य है जिसकी अधिकतर सीमा समुद्र को स्पर्श करती है और इसकी सीमायें आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों को स्पर्श करती है। तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर तमिल भाषा बोली जाती है। इसके अलावा यहां पर अंग्रेजी भाषा भी बोलने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसके बाद दूसरी कई भाषा जैसे कि हिंदी, उर्दू, मलयालम बोली जाती है।

तमिलनाडु के सभी जिलों के नाम | List Of 38 Districts In Tamilnadu

  1. अरियालुर  
  2. चेंगलपट्टू   
  3. चेन्नई    
  4. कोयंबटूर   
  5. कुड्डालोर  
  6. धर्मपुरी    
  7. डिंडीगुल   
  8. इरोड
  9. कल्लाकुरिची      
  10. कांचीपुरम 
  11. कन्याकूमारी     
  12. करूर    
  13. कृष्णागिरी
  14. मदुरै     
  15. माइलादुत्रयी
  16. नागपट्टिनम
  17. नीलगिरी
  18. नमक्कल 
  19. पेरम्बलुर  
  20. पुदुक्कोट्टई 
  21. रामनाथपुरम     
  22. रानीपेट   
  23. सलेम    
  24. शिवगंगा  
  25. तेनकासी  
  26. तिरुपुर   
  27. तिरुचिरापल्ली    
  28. थेनी     
  29. तिरुनेलवेली
  30. तंजावुर   
  31. थूथुकुड़ी  
  32. तिरुपत्तूर 
  33. तिरुवल्लुर 
  34. तिरुवरुर  
  35. तिरुवन्नामलाई   
  36. वेल्लोर   
  37. विलुप्पुरम 
  38. विरुधुनगर

2019 से पूर्व तमिलनाडु के जिलों के नाम [District Before 2019]

  • अरियालुर 
  • चेन्नई    
  • कोयंबटूर जिला
  • कुड्डालोर जिला   
  • धर्मपुरी जिला     
  • डिंडीगुल जिला    
  • इरोड जिला 
  • कांचीपुरम जिला   
  • कन्याकुमारी जिला 
  • करूर जिला
  • कृष्णागिरि
  • मदुरई जिला     
  • नागपट्टनम जिला 
  • नमक्कल जिला  
  • पेरम्बलुर जिला   
  • पुदुक्कोट्टई जिला  
  • रामनाथपुरम जिला
  • सलेम जिला     
  • शिवगंगा जिला   
  • तंजावुर जिला    
  • नीलगिरी जिला   
  • थेनी जिला
  • तिरुवल्लुर जिला  
  • तिरुवरुर जिला   
  • थूथुक्कुडी जिला        
  • तिरुचिरापल्ली 
  • तिरुनेलवेली जिला
  • तिरुपुर जिला    
  • तिरुवन्नामलाई जिला    
  • वेल्लोर   
  • विरुधुनगर जिला       
  • तिरुपत्तूर जिला  
  • वेल्लोर जिला

छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ?

तमिलनाडु के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले | Highest Literacy City In Tamilnadu List

तमिलनाडु की सर्वाधिक जनसँख्या कन्याकुमारी जिले में निवास करती हैं, क्योंकि कन्याकुमारी जिले में साक्षरता की दर 91.75 है। इसके पश्चात चेन्नई, थूथुक्कुडी,नीलगिरी,कांचीपुरम, तिरुवल्लुवर, कोयंबटूर, नागपट्टनम, मदुरई, तिरुचिरापल्ली, तिरुवरूर, तंजावुर, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, और विरुधुनगर का नम्बर आता है। नीचे आपको यह बताया गया है कि किस जिले में साक्षरता का कितना प्रतिशत है।

क्रमांक जिले का नाम साक्षरता दर 
1:कन्याकुमारी91.75
2चेन्नई90.18
3थूथुक्कुडी86.16
4नीलगिरी85.2
5कांचीपुरम84.49
6:तिरूवल्लुर84.03
7कोयंबटूर83.98
8:नागपट्टिनम83.59
9:मदुरै83.45
10:तिरुचिरापल्ली83.23
11तिरुवरूर82.86
12:तंजावुर82.64
13तिरुनेलवेली82.5
14:रामनाथपुरम80.72
15विरुधुनगर80.15

तमिलनाडु के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले | High Population City In Tamilnadu

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या की दृष्टि से चेन्नई जिला प्रथम पायदान पर आता है, यह जिला एक औद्योगिक नगरी है। इसलिए यहां पर तमिलनाडु के मूल निवासियों के अलावा देश परदेश से भी कई लोग आकर के निवास करते हैं।

इसके पश्चात कांचीपुरम का नंबर आता है और तत्पश्चात क्रमशः वेल्लोर, तिरुवल्लुवर, सलेम, विल्लुपुरम, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली और मदुरई का नंबर आता है। नीचे टेबल के अनुसार जानिए कि किस जिले में कितनी जनसंख्या निवास करती है।

क्रमांक जिले का नाम जनसंख्या
1:चेन्नई4646732
2:कांचीपुरम3998252
3वेल्लोर3936331
4:तिरूवल्लुर3728104
5:सलेम3482056
6विलुप्पुरम:3458873
7कोयंबटूर3458045
8:तिरुनेलवेली3077233
9मदुरै3038252

तमिलनाडु के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

इस राज्य में सबसे बढ़िया लिंगानुपात नीलगिरी जिले का है। इसके पश्चात तंजावूर, नागपट्टनम, तिरुनेलवेली, तूतूकुड़ी, कन्याकुमारी, तिरुवरूर,करूर,पुदुक्कोत्तई, अरियलूर, तिरुचिरापल्ली, वेल्लोर, विरुधुनगर, शिवगंगा, पेरंबलूर और कोयंबटूर का स्थान आता है। नीचे टेबल में आप देख सकते हैं कि इन जिलों में लिंगानुपात का स्तर कैसा है?

क्रमांक जिले का नाम लिंगानुपात 
1नीलगिरी1042
2तंजावुर1035
3:नागपट्टिनम1025
4:तिरुनेलवेली1023
5:थूथुक्कुडी1023
6:कन्याकुमारी1019
7:तिरुवरूर1017
8:करूर1015
9पुदुक्कोट्टई1015
10:अरियालुर1015
11तिरुचिरापल्ली1013
12वेल्लोर:1007
13विरुधुनगर1007
14:शिवगंगा1003
15पेराम्बलूर1003
16:कोयंबटूर:1000

उत्तराखंड में कितने जिले हैं व उनके नाम

तमिलनाडु के सबसे अधिक विकास दर वाले जिले

विकास के मामले में तमिलनाडु का कांचीपुरम जिला सबसे आगे है, जिसकी मुख्य वजह है यहां पर मौजूद विभिन्न प्रकार की फैक्ट्री और औद्योगिक इकाई। इसके पश्चात तिरुवल्लुवर का स्थान आता है और उसके पश्चात तिरुपुर और फिर कृष्णागिरी का स्थान आता है। 

कांचीपुरम जिले में विकास दर 38.95%, तिरुवल्लुवर जिले में 35.33%, तिरूपुर जिले में 29.11 प्रतिशत और कृष्णागिरी जिले में 20.41 प्रतिशत है।

तमिलनाडु के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले | Largest District By Area In Tamilnadu

तमिलनाडु में सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल कोयंबटूर जिले के पास है। इसके अलावा तमिलनाडु में भूमि क्षेत्रफल के मामले में कौन से जिले का स्थान किस नंबर पर है, इसकी जानकारी निम्न सारिणी में दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम कुल क्षेत्रफल 
1: कोयंबटूर7469 वर्ग किलोमीटर
2: विलुप्पुरम7190 वर्ग किलोमीटर
3तिरुनेलवेली6703 वर्ग किलोमीटर
4तिरुवन्नामलाई6191 वर्ग किलोमीटर
5वेल्लोर 6077 वर्ग किलोमीटर
6डिंडीगुल6058 वर्ग किलोमीटर
5वेल्लोर6077 वर्ग किलोमीटर

तमिलनाडु के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले

तमिलनाडु में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व चेन्नई जिले में है, जिसका जनसंख्या घनत्व 26903 वर्ग किलोमीटर है। इसके पश्चात कन्याकुमारी जिले का स्थान आता है, जहाँ जनसंख्या घनत्व 1106 वर्ग किलोमीटर है। उसके पश्चात तिरुवल्लुवर जिले का जनसंख्या घनत्व 1049 वर्ग किलोमीटर है।

तमिलनाडु के घूमने लायक जिले | Tourist Places In Tamilnadu In Hindi

तमिलनाडु राज्य धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है और प्रकृति ने भी इस राज्य को ऐतिहासिक महत्व देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी हुई है। तमिलनाडु राज्य में धार्मिक आस्था से संबंधित विभिन्न प्रकार के तीर्थ स्थल, ऊंची ऊंची पहाड़ियां, हिल स्टेशन इत्यादि मौजूद है।

 इसके अलावा यहां पर समुद्र तट, खूबसूरत झरने और गार्डन भी मौजूद है। अगर आप तमिलनाडु राज्य में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप नीचे बताए गए तमिलनाडु के 3 जिले अवश्य घूमें।

मदुरई

तमिलनाडु का मदुरई जिला वैगई नदी के किनारे पर स्थित है। यह भारत का बहुत ही प्राचीन और पवित्र स्थल है। मदुरई जिला को सिटी ऑफ फोर जूनएक्शंस, एथेंस ऑफ द ईस्ट, फेस्टिवल का शहर, लोटस सिटी जैसे नामों से भी जाना जाता है। यहां पर सालभर घूमने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं, क्योंकि यहां पर एक प्राचीन मंदिर है। मदुरई जिले में आप नीचे बताई गई प्रसिद्ध जगहों को घूम सकते हैं

  • मीनाक्षी मंदिर |
  • अलागर कोईल मंदिर |
  • तिरुमलई नयकर महल |
  • वेगई बांध |
  • कुडल अजगर मंदिर |
  • गांधी संग्रहालय |
  • मरियम्मान तप्पाकुलम |
  • पजामुधीर सोलई |
  • तिरुप्पुरकुंडम मरूगन मंदिर |
  • चर्च सेंट मैरीस |
  • समन्नार हिल्स |

चेन्नई 

चेन्नई एक जिला होने के साथ साथ एक शहर भी है। यह तमिलनाडु राज्य की राजधानी भी है। चेन्नई के आस पास बहुत सारे पर्यटन स्थल मौजूद है जिसकी वजह से यहां पर हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ आती रहती है।

चेन्नई शहर अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही साथ सुन्दर समुद्री तटों के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। चेन्नई जिले में जाने के पश्चात आप नीचे बताये स्थानों पर अवश्य घूमें!

  •      सेंट जॉर्ज का किला |
  •      मेरिना बीच |
  •      इलियट्स बीच |
  •     हार्टीकल्चर उद्यान |
  •     कपालेश्वर मंदिर |
  •     गवर्मेंट म्यूजियम |
  •     प्लेनेटेरियम |

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में बसा हुआ शहर है, जो सालभर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षिक करता है, कन्याकुमारी हिंद महासागर,बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम है। यह शहर कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है।

इस शहर के आसपास दूर दूर तक फैला हुआ समुद्र है और यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही शानदार होता है। कन्याकुमारी जिले में आप निम्न जगहों को घूम सकते हैं।

  • उदयगिरी का किला
  • विवेकानन्द स्मारक शिला
  • पद्मानाभपुरम महल
  • लेडी ऑफ रैनसम चर्च
  • कामराजार मणिमंडपम
  • ओलाकरुवी झरना

FAQ: 

तमिलनाडु का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

कन्याकुमारी 

तमिलनाडु में सर्वाधिक जनसंख्या कौन से शहर में रहती है ?

चेन्नई 

तमिलनाडु की आर्थिक राजधानी क्या है ?

चेन्नई

तमिलनाडु का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है ?

नीलगिरी 

तमिलनाडु का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है ?

कांचीपुरम

पंजाब में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment