केरल में कुल कितने जिले हैं ?



देश के सबसे साक्षर राज्य के तौर पर विख्यात केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है। मुख्य तौर पर यहां पर मलयालम भाषा बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी और दूसरी भाषाएं भी बोली जाती है। यहां पर हिंदुओं के अलावा मुस्लिम एवं साथ ही साथ बड़े पैमाने पर ईसाई आबादी भी निवास करती है। अतः आज हम इस लेख में इस राज्य में मौजूद प्रमुख जिलों की चर्चा करेंगे।

img-1


केरल के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक है। यहां पर बड़े पैमाने पर रबड़ और कपास की खेती की जाती है। इसके अलावा काजू की खेती भी यहां पर होती है। नीचे आपके समक्ष केरल में कुल कितने जिले हैं ? केरल के सभी जिलों व उनके नाम की सूची सांझा की है।

तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ?

केरल में कुल कितने जिले हैं | How Many Districts In Kerala ?

दक्षिण भारतीय राज्य केरल में कुल 14 जिले मौजूद हैं। जिसमें से कुछ जिलों की सीमाएं समुद्री तट को स्पर्श करती है। वहीं राज्य का पश्चिमी भाग समुद्री तट से जुड़ा हुआ है, जबकि बाकी अन्य 2 भाग कर्नाटक  और तमिलनाडु जैसे राज्यों के साथ जुड़े हुए हैं। यह उत्तर में कर्नाटक के जिले को स्पर्श करता है और पूर्व से दक्षिण पूर्व में तमिलनाडु के जिले को स्पर्श करता है। 



केरल में प्राकृतिक हरियाली काफी अधिक है और यहां पर लंबे समय तक कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा शासन किया गया है। केरल राज्य अपने खानपान के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। 

केरल के सभी जिलों के नाम | List Of Districts In Kerala

  1.  वायनाड जिला |
  2.  इडुक्की जिला |
  3.  पथानामथिट्टा जिला |
  4.  कासरगोड जिला |
  5.  कोट्टायम जिला |
  6.  अलाप्पुझा जिला |
  7.  कन्नूर जिला |
  8.  एर्नाकुलम जिला |
  9.  थिरुवनंथपुरम जिला |
  10.  कोल्लम जिला |
  11.  पलक्कड़ जिला |
  12.  कोझीकोड जिला |
  13. त्रिशूल जिला |
  14.  मल्लापुरम जिला |

केरल का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला | Most Literate District In Kerala [List]

केरल में सर्वाधिक शिक्षित लोगों की जनसंख्या केरल के कोट्टायम में निवास करती हैं, जहां पर साक्षरता का प्रतिशत 97.21 है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर पथानामथिट्टा जिला आता है और उसके पश्चात क्रमशः एरनाकुलम,अलाप्पुझा,कन्नूर,त्रिशूर,कोझीकोड जिले का स्थान आता है।

नीचे दी गई सारणी में आप यह देखें कि केरल के किस इलाके में सर्वाधिक पढ़े लिखे लोग रहते हैं।

क्रमांक जिले का नाम साक्षरता दर 
1कोट्टायम97.21
2पथानामथिट्टा96.55
3एरनाकुलम95.89
4अलाप्पुझा95.72
5         कन्नूर95.1
6त्रिशूर95.08
7कोझीकोड      95.08

केरल का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला | Most Populated District In Kerala

साल 2011 में हुई जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार केरल में सबसे अधिक लोग मल्लपुरम जिले में रहते हैं और इसके पश्चात तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कोझिकोड जिले का नंबर आता है। नीचे दिए हुए टेबल में आप यह देख सकते हैं कि केरल में कौन से जिले में कितने लोग रहते हैं ?

क्रमांक जिले का नाम कुल जनसंख्या 
1मलप्पुरम4112920
2तिरुअनंतपुरम3301427
3एरनाकुलम3282388
4त्रिशूर3121200
5कोझीकोड3086293

महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

केरल का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

लिंगानुपात के मामले में केरल राज्य अन्य राज्यों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। वैसे तो केरल के अधिकतर जिले में लिंगानुपात बढ़िया है। परंतु लिंगानुपात के मामले में पहले पायदान पर केरल का कन्नूर जिला आता है और पांचवे स्थान पर केरल का अलाप्पुझा जिला आता है।

क्रमांक जिले का नाम लिंगानुपात 
1कन्नूर1136
2पथानामथिट्टा1132
3कोल्लम1113
4त्रिशूर1108
5अलाप्पुझा1100

केरल का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला

केरल के सबसे अधिक विकसित जिले की सूची में पहले स्थान पर मल्लपुरम जिला है, जहां पर विकास दर 13.45% है। इसके बाद दूसरे स्थान पर कासरगोड जिला है जहां की विकास दर 8.58% है। 

इसके पश्चात तीसरे स्थान पर पलक्कड़ जिला आता है जहां विकास दर 7.35% है। इसके पश्चात चौथे स्थान पर कोझीकोड जिले का स्थान आता है जहां पर विकास दर 7.20% है।

केरल का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला | Area Wise District In Kerala

भूमि क्षेत्रफल के मामले में केरल में सबसे पहले स्थान पर पलक्कड़ जिला है और चौथे स्थान पर त्रिशूर जिला है। नीचे आपको किस जिले का भूमि क्षेत्रफल कितना है, यह वर्ग किलोमीटर में बताया गया है।

क्रम संख्या जिले का नाम भूमि क्षेत्रफल 
1पलक्कड़4480
2इडुक्की4479
3मलप्पुरम3550
4त्रिशूर3032

केरल का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

केरल के तिरुअनंतपुरम जिले में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है। उसके पश्चात अन्य जिलों का नाम आता है। नीचे दी गई सारणी में देखें कि किस जिले में जनसंख्या का घनत्व कितने व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

क्रम संख्या जिले का नाम जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग km)
1तिरुअनंतपुरम1509
2अलाप्पुझा1501
3कोझीकोड1318
4एरनाकुलम1069
5मलप्पुरम1058
6कोल्लम1056
7त्रिशूर1026

छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ?

केरल में भ्रमण अवम पर्यटन हेतु प्रमुख जिले | List Of Best Tourist Places In Kerala

वायनाड जिला

केरल के वायनाड जिले में आपको विभिन्न प्रकार के मनमोहक झरने देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी ऐतिहासिक और प्राचीन गुफा भी मौजूद है। इसके अलावा यहां पर आरामदायक रिसॉर्ट और रुकने के लिए बढ़िया होटल भी मौजूद हैं।

वायनाड जिला तमिलनाडु और केरल राज्य की सीमा पर मौजूद है और इस जिले के आसपास बड़ी-बड़ी पहाड़िया मौजूद है, जिसकी वजह से यहां का वातावरण बहुत ही हरा भरा और सुहावना रहता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वीकेंड मनाने के लिए वायनाड सबसे बढ़िया जिला तमिलनाडु राज्य में है।

त्रिशूर जिला

इसे केरल की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। त्रिशूर जिले में ही वडक्कूमनाथन मंदिर मौजूद है, जो हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस जिले के अंदर विभिन्न प्रकार के त्यौहार भी सेलिब्रेट किए जाते रहते हैं। 

इस जिले में अन्य घूमने लायक स्थानों मे शक्तिथामानपुर का मकबरा, पुरातत्व संग्रहालय, अथिरापल्ली फॉल्स, हेरिटेज गार्डन मौजूद है।

कोझीकोड

पहले इसे कालीकट का नाम दिया गया था और आज के लगभग 500 साल पहले यह जमोरींस शासन के द्वारा मालाबार की राजधानी थी। प्राचीन काल से ही यहां पर बड़े पैमाने पर मसाले और कपास का कारोबार होता आया है।

 वास्कोडिगामा के द्वारा वर्ष 1498 में कोझीकोड के समुद्र तट पर ही अपने पैर रखे गए थे और भारत की खोज की गई थी। वर्तमान के समय में यह घरेलू और इंटरनेशनल बिजनेस के लिए बहुत ही बढ़िया सेंटर बन चुका है।

कन्नूर

यह जिला अपनी सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस जिले में घूमने लायक कई समुद्र तट,स्मारक, प्राचीन मंदिर है। यहां पर लंबे समय तक डच, पुर्तगाली, अंग्रेज और मैसूर सल्तनत के राजाओं के द्वारा शासन किया गया है। कन्नूर जिले में आपको बहुत सारे विशाल काजू के पेड़ दिखाई देंगे, जिन्हें पुर्तगालियों के द्वारा लगाया गया था।

FAQ 

केरल का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

कोट्टयम 

केरल का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?

मल्लपुरम

केरल का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है ?

कन्नूर 

केरल का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है ?

मल्लपुरम 

केरल का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है ?

पलक्कड़

उत्तराखंड में कितने जिले हैं व उनके नाम

Leave a Comment