महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?



दक्षिण मध्य में मौजूद महराष्ट्र देश का सबसे धनाढ्य राज्य है। आर्थिक रूप से समृद्ध इस राज्य में अरबपतियों की संख्या काफी अधिक है। माया नगरी मुंबई भी इसी राज्य की राजधानी है, इस प्रकार इस प्रकार इस राज्य का प्रत्येक जिला विशेष मायनों में खास है, अतः इस लेख में हम महाराष्ट्र में मौजूद कुल जिले एवं यहाँ मौजूद चुनिन्दा शहरों की जानकारी आपके साथ सांझा करेंगे !

इसी राज्य में पूणे शहर भी मौजूद है जो हिंदुस्तान के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यह शहर देश का छठवां सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र राज्य में जिलों की संख्या भी काफी अधिक है। इसीलिए आईये विस्तार जानते हैं महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ? महाराष्ट्र के सभी जिलों व उनके नाम [List of District in Maharashtra] के बारे में !

छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ?

महाराष्ट्र में कुल कितने जिले हैं ? [Maharashtra Me Kitne Jile Hai]

Table of Contents

देश को आजादी प्राप्त होने के पश्चात विभिन्न राज्यों का गठन किया गया। इसी क्रम में साल 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन किया गया, पहले इस राज्य में कुल 26 जिले मौजूद थे। परन्तु आवश्यकता नुसार बाद में 10 और जिले बनाए गए। 

इस प्रकार वर्तमान समय में महाराष्ट्र राज्य में कुल जिलों की संख्या 36 है, इन सभी जिलों को 6 प्रशासनिक विभागों में वर्गीकृत किया गया है। आर्थिक, शैक्षिणक अवम भौगोलिक दृष्टि से इस राज्य का प्रत्येक जिला एक दुसरे से भिन्न है, अतः नीचे आपके समक्ष महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों की सूची दी गई है।

महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम | Maharashtra All District Name in Hindi

  • अहमदनगर
  • अकोला
  • अमरावती
  • औरंगाबाद
  • बीड
  • भंडारा
  • बुलढाना
  • चंद्रपुर
  • धुले
  • गडचिरोली
  • गोंदिया
  • हिंगोली
  • जलगांव
  • जालना
  • कोल्हापुर
  • लातूर
  • मुंबई शहर
  • मुंबई उपनगर
  • नागपुर
  • नांदेड़
  • नंदुरबार
  • नासिक
  • उस्मानाबाद
  • पालघर
  • परभनी
  • पुणे
  • रायगढ़
  • रत्नागिरि
  • सांगली
  • सतारा
  • सिंधुदुर्ग
  • सोलापुर
  • ठाणे
  • वर्धा
  • वाशिम
  • यवतमाल

महाराष्ट्र के 6 प्रशासनिक विभाग

नीचे आपको यह बताया गया है कि महाराष्ट्र के 6 प्रशासनिक विभाग कौन-कौन से हैं और उनके अंतर्गत कौन-कौन से जिले आते हैं।

अमरावती विभाग

  • अकोला
  • अमरावती
  • बुलढाणा
  • वाशीम
  • यवतमाल

औरंगाबाद विभाग

  • औरंगाबाद
  • बीड
  • हिंगोली
  • जालना
  • लातूर
  • नांदेड
  • उस्मानाबाद
  • परभणी

कोंकण विभाग

  • मुम्बई
  • मुम्बई (उपनगर)
  • रायगढ़
  • रत्नागिरी
  • सिंधुदुर्ग
  • ठाणे
  • पालघर

पुणे विभाग

  • कोल्हापुर
  • पुणे
  • सांगली
  • सातारा
  • सोलापुर

नागपुर विभाग

  • भंडारा
  • चंद्रपुर
  • गढ़चिरौली
  • गोंदिया
  • नागपुर
  • वर्धा
  • नागपुर

नाशिक विभाग

  • अहमदनगर
  • धुले
  • जलगाँव
  • नंदुरबार
  • नाशि

उत्तराखंड में कितने जिले हैं व उनके नाम

महाराष्ट्र का 36वां जिला कौन सा है ?

महाराष्ट्र का 36 वा जिला पालघर बना था, जो कि साल 2014 में अस्तित्व में आया था। पालघर जिला महाराष्ट्र में आदिवासी बहुल जिला माना जाता है। जिले की घोषणा महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के द्वारा की गई थी। उनके अनुसार पालघर जिला प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। इसीलिए इसे सर्वोत्तम जिला बनाने का प्रयास किया जाएगा और जिले में विकास के सभी कार्यों को अति शीघ्र करवाया जाएगा।



महाराष्ट्र के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले

महाराष्ट्र के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले की सूची में सबसे पहले नंबर पर मुंबई उपनगरीय का स्थान आता है, जहां पर साक्षरता दर 89.91 है। वही साक्षरता दर के मामले में 9वे नंबर पर गोंदिया जिले का नाम आता है जहां पर साक्षरता दर 85.01 है।

क्रमांक जिले का नाम साक्षरता दर 
1.मुंबई उपनगरीय:89.91
2.मुंबई शहर:89.21
3.नागपुर: 88.39
4.अकोला:88.05
5.अमरावती:87.38
6.वर्धा:86.99
7.पुणे:86.15
8.सिंधुदुर्ग:85.56
9.गोंदिया: 85.01


महाराष्ट्र के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले

महाराष्ट्र में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला ठाणे हैं, जहां पर तकरीबन 11060148 जनसँख्या निवास करती हैं, जिनमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। वही सबसे अधिक जनसंख्या के मामले में आठवें स्थान पर जलगांव जिला आता है, जहां पर कुल 4229917 लोग रहते हैं।

क्रमांक जिले का नाम कुल जनसँख्या 
1:ठाणे11060148
2:पुणे:9429408
3मुंबई उपनगरीय9356962
4नासिक6107187
5नागपुर4653570
6अहमदनगर4543159
7:सोलापुर4317756
8जलगांव4229917

महाराष्ट्र के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले कौन से है ?

महाराष्ट्र में सबसे अधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले की सूची में पहले स्थान पर अहमदनगर का नाम आता है और 13वें स्थान पर औरंगाबाद का नाम आता है।

क्रमांक जिले का नाम कुल क्षेत्रफल 
1अहमदनगर17048
2पुणे15643
3नासिक15539
4सोलापुर14895
5गढ़चिरौली14412
6यवतमाल13582
7अमरावती12235
8जलगांव11765
9चंद्रपुर11443
10भंडारा10693
11नागपुर10528
12:सतारा10475
13औरंगाबाद10107

महाराष्ट्र के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले

विकास दर के मामले में पहले स्थान पर इस राज्य का ठाणे जिला आता है, जहां पर विकास दर 36.01% है जबकि आठवें स्थान पर धुले नामक जिले का स्थान आता है, जहां पर विकास दर 20.08 प्रतिशत है।

क्रमांक जिले का नाम विकास दर प्रतिशत 
1:ठाणे36.01%
2:पुणे30.37%
3:औरंगाबाद27.76%
4:नंदुरबार25.66%
5:नासिक22.30%
6:जलना21.46%
7:परभानी20.19%
8:धुले20.08%

महाराष्ट्र के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले 

महाराष्ट्र के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले में पहले स्थान पर मुंबई उपनगरीय है और तीसरे स्थान पर ठाणे है।

क्रमांक सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिलेमुंबई उपनगरीय
1:मुंबई उपनगरीय20925
2:मुंबई शहर20038
3:ठाणे1157

महाराष्ट्र में घूमने लायक प्रसिद्ध जिलों के नाम | Maharashtra Tourist Places In Hindi

महाराष्ट्र राज्य में विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रकार के पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी आते हैं। नीचे आपको महाराष्ट्र के कुछ प्रसिद्ध घूमने लायक जिलों की जानकारी दी जा रही है।

औरंगाबाद

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ही प्रसिद्ध एलोरा की गुफा मौजूद है, जिसे देखने हेतु हर साल बड़ी संख्या पर्यटक आते हैं। इसके अलावा एलोरा गुफा के अंदर ही घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मौजूद है, जिसकी गिनती महाराष्ट्र के प्रमुख भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में होती है। 

इस मंदिर को भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया गया है और भारत में मौजूद टोटल 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से यह मंदिर भी एक है। इस मंदिर को यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। इस मंदिर का निर्माण लाल ज्वालामुखी पत्थरों के द्वारा किया गया है। मंदिर में एक गर्भगृह,एक अंतराल और एक सभा मंडप है।

नासिक

नाशिक जिला प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बेहद मशहूर है। इस जिले में ऐतिहासिक त्रंबकेश्वर मंदिर मौजूद है, जो हिंदू समुदाय का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। नासिक में मौजूद त्रंबकेश्वर मंदिर ब्रह्मगिरि पहाड़ियों के तल पर मौजूद है। 

यहां पर मौजूद ज्योतिर्लिंग की विशेषता यह है कि उसमें भगवान भोलेनाथ, विष्णु भगवान और भगवान ब्रह्मा के प्रतीक तीन चेहरे समाहित है। नासिक जिले से इस मंदिर की दूरी तकरीबन 28 किलोमीटर है और प्राचीन काल से ही यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

मुंबई

मुंबई में घूमने लायक जगह में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मौजूद है, जहां पर जाने के पश्चात आप थोड़े से प्रयास करने के बाद अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री अथवा फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित अन्य लोगों से मिल सकते हैं। मुंबई में ही सिद्धिविनायक मंदिर मौजूद है, जो महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। 

इस मंदिर को भगवान गणेश जी को समर्पित किया गया है। इस मंदिर में सामान्य लोगों के अलावा बॉलीवुड के सितारे और बड़े-बड़े लोग भी आते रहते हैं। इसके अलावा मुंबई जिले में हाजी अली की दरगाह भी मौजूद है जहां भी लोग भ्रमण हेतु जाते हैं, साथ ही मुंबई में अन्य कई प्रसिद्ध जगह है जहां पर आप जाकर के घूम सकते हैं।

कोल्हापुर

महाराष्ट्र के धार्मिक स्थलों में कोल्हापुर जिले की गिनती होती है, जो कि पंचगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। कोल्हापुर में घूमने लायक स्थानों में महालक्ष्मी मंदिर शामिल है। इसके अलावा आप ज्योतिबा मंदिर भी घूम सकते हैं। मंदिरों के दर्शन करने के अलावा कोल्हापुर जिले में आप विभिन्न पर्यटक आकर्षणों को भी देख सकते हैं। यहां पर बनाई जाने वाली चप्पल दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे कोल्हापुरी चप्पल कहा जाता है।

FAQ: 

महाराष्ट्र में कुल कितने जिले हैं और उनके नाम ?

36 जिले

महाराष्ट्र में कितने जिले हैं 2022 ?

36 जिले

महाराष्ट्र में 36 वा जिला कौन सा है ?

पालघर

महाराष्ट्र में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन है ?

मुंबई उपनगरीय

पंजाब में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment