मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं



मध्य प्रदेश हमारे भारत देश का एक अहम राज्य है जिसकी राजधानी (Capital) भले ही भोपाल शहर है परंतु इसकी तुलना में इंदौर (Indore) शहर अधिक लोकप्रिय है। इंदौर शहर को मध्य प्रदेश का इंडस्ट्रियल शहर भी कहा जाता है क्योंकि इंदौर शहर में बहुत सारी फैक्ट्री और कंपनी है जिनमें मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी काम करने के लिए आते हैं।

 मध्य प्रदेश का एक सिरा गुजरात से जुड़ा हुआ है, वहीं इसकी दूसरी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है। इसके अलावा यह छत्तीसगढ़ राज्य के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। मध्यप्रदेश में काफी जिले हैं जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो। इसलिए इस लेख में आपको मध्य प्रदेश के सभी जिले के नाम बताए गए हैं।

भारत में कुल कितने जिले हैं ?

मध्य प्रदेश (MP State) में कितने जिले हैं?

मध्य प्रदेश हमारे देश का बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है, जिसमें क्षेत्रफल के हिसाब से आबादी काफी कम ही है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश राज्य में आपको गांव काफी दूर-दूर दिखाई देते हैं। यहां पर एक एक व्यक्ति के पास 300-300 बीघा जमीन तक भी है।

वर्तमान के समय में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है, जिससे 200 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का औद्योगिक शहर इंदौर स्थित है जिसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी कहा जाता है। नीचे आपको मध्य प्रदेश के सभी 55 जिले की लिस्ट दी गई है, क्योंकि मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले वर्तमान के समय में मौजूद है।

1: अशोक नगर

2: अलीराजपुर

3: आगर मालवा

4 :अनूपपुर

5 :बालाघाट

6: बड़वानी

7: बैतूल

8: भिण्ड

9: भोपाल

10: बुरहानपुर

11: छतरपुर

12: छिंदवाड़ा

13 :दमोह

14 :दतिया

15: देवास

16: धार

17: डिंडोरी

18 :ईस्ट निमार

19: गुना

20 :ग्वालियर

21: हरदा

22: होशंगाबाद

23 :इन्दौर

24: जबलपुर

25: झाबुआ

26 :कटनी

27 :खरगोन

28: मंडला

29: मंदसौर

30 :मुरैना

31 :नरसिंहपुर

32: नीमच

33 :निवाड़ी

34 :पन्ना

35: रतलाम

36 :रीवा

37: सागर

38: सतना

39 :सीहोर

40: सिवनी

41 :शहडोल

42 :शाजापुर

43: श्योपुर

44: सीधी

45 :सिंगरौली

46: टीकमगढ़

47 :उज्जैन

48: उमरिया

49: विदिशा

50: रायसेन

51: राजगढ़

52: शिवपुरी

53: चाचौड़ा

54: नागदा

55: मैहर

राजस्थान में कितने जिले हैं उनके नाम

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के नाम (जिला सहित)

मध्य प्रदेश में कुल 10 मंडल है जिनके अंतर्गत जो भी जिले आते हैं उसकी जानकारी आपको नीचे दी गई हैं।

सागर

सागर,छतरपुर,टीकमगढ़,पन्ना,निवाड़ी, दमोह |

भोपाल

भोपाल,सीहोर,रायसेन,विदिशा,राजगढ़ |

ग्वालियर

गुना,अशोकनगर,दतिया,शिवपुरी, ग्वालियर |

उज्जैन

आगर मालवा,नीमच,देवास,शाजापुर, मंदसौर,रतलाम,उज्जैन |

इंदौर

इंदौर,,अलीरचपुर,धार,झाबुआ,बड़वानी ,बुरहानपुर,खरगोन,खंडवा |

रीवा

रीवा,सीधी,सतना,सिंगरौली |

जबलपुर

जबलपुर,बालाघाट, छिंदवाड़ा,नरसिंहपुर,मंडला,डिंडोरी, सिवनी |

नर्मदापुरम

हरदा,बैतूल,होशंगाबाद |

शहडोल

शहडोल,अनूपपुर,उमरिया |

चंबल

मुरैना,भिंड,श्योपुर, चंबल |

मध्य प्रदेश के बारे में कुछ जानकारी [MP General Knowledge in Hindi]

  • जब साल 1956 में मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना की गई थी तब मध्य प्रदेश में कुल 46 जिले थे क्योंकि उस समय एमपी के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य भी इसी का भाग था! मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर है परंतु जब मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने पर विचार चल रहा था तब उस रेस में इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर शहर भी शामिल था परंतु काफी सोच विचार करने के बाद रविशंकर शुक्ला के निर्णय को सभी लोगों ने माना और मध्य प्रदेश की राजधानी को भोपाल बनाया गया और उस टाइम भोपाल से सटा हुआ सीहोर जिला भोपाल की तहसील था।
  • सीहोर जिले को साल 1972 में अलग किया गया। इस प्रकार सीहोर अलग जिला बना और भोपाल अलग जिला बना, साथ ही आज के समय में राजनंदगांव छत्तीसगढ़ में मौजूद है उसे भी जिला बनाया गया। इस प्रकार साल 1972 में मध्य प्रदेश के टोटल जिले की संख्या 45 हो गई।
  • साल 1998 में 25 मई के दिन बीपी दुबे की कमेटी के द्वारा मध्य प्रदेश में 10 नए जिले भी तैयार किए गए, जिसके बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों की संख्या 55 हो गई। इस प्रकार वर्तमान में 4 जिले एमपी में और 6 जिले छत्तीसगढ़ में मौजूद है।
  • इसके बाद भी मध्यप्रदेश में काफी जिले बनते गए और कम होते गए। इस प्रकार कुछ जिले छत्तीसगढ़ राज्य में चले गए और अंततः मध्य प्रदेश में टोटल जिले की संख्या वर्तमान के समय में 55 है।

FAQ

मध्य प्रदेश (एमपी) में वर्तमान में कितने जिले हैं?

55

पूर्वी मध्य प्रदेश में कितने जिले आते हैं?

8

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?

भोपाल

दिल्ली में कितने जिले हैं और उनके नाम क्या है ?

Leave a Comment