अधिकांश लोग बैंक से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, जिससे वह अपने धन की बचत कर सके | सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भी बैंक से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है जैसे की भारत में कितनी सार्वजनिक बैंक है और इनका राष्ट्रीयकरण कब किया गया इत्यादि, इसलिए विद्यार्थी वर्ग और आम जन-मानस की जानकारी में वृद्धि करते हुए यहाँ पर सार्वजानिक बैंक या सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है | भारत में अधिकतर लोग सरकारी बैंकों में ही अपना धन जमा करना अधिक पसंद करते है, जिससे उनके धन को सुरक्षा की गारंटी मिल सके | सरकारी बैंक के अतिरिक्त प्राइवेट बैंक भी सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है, जो एक सरकारी बैंक सेवा प्रदान करती है |
ये भी पढ़ें: बैंक पीओ (BANK PO) कैसे बने?
ये भी पढ़ें: क्लर्क (CLERK) कैसे बने?
सरकारी बैंक (Government Banks)
क्र०सं० | बैंक का नाम | राष्ट्रीयकरण |
1. | आंध्रा बैंक (Andhra Bank) | 1980 |
2. | इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) | 1969 |
3. | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) | 1969 |
4. | बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) | 1969 |
5. | बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) | 1969 |
6. | केनरा बैंक (Canara Bank) | 1969 |
7. | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) | 1969 |
8. | कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) | 1980 |
9. | देना बैंक (Dena Bank) | 1969 |
10. | इंडियन बैंक (Indian Bank) | 1969 |
11. | इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) | 1969 |
12. | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) | 1980 |
13. | पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) | 1969 |
14. | पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) | 1969 |
15. | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 1955 |
16. | सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) | 1969 |
17. | यूको बैंक (UCO Bank) | 1969 |
18. | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) | 1969 |
19. | यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इण्डिया | 1969 |
20. | विजया बैंक (Vijaya Bank) | 1969 |
ये भी पढ़ें: बीटेक (B.TECH) क्या है?
ये भी पढ़ें: भारतीय संविधान क्या है?
बैंक विलय (Bank Merger)
केंद्र सरकार वित्त मंत्रालय के परामर्श के आधार पर समय- समय पर सार्वजानिक बैंकों के विलय के लिए स्वीकृति प्रदान करती रहती है | भारत सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की स्वीकृति प्रदान कर दी है | यह विलय 1 अप्रैल 2019 से लागू कर दिया गया है | वर्ष 1998 में न्यू बैंक ऑफ़ इण्डिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया गया था |
ये भी पढ़ें: सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI)
प्राइवेट बैंक (Private Banks)
क्र०सं० | बैंक का नाम |
1. | ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd.) |
2. | बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd.) |
3. | कैथोलिक सीरियन बैंक (Catholic Syrian Bank Ltd.) |
4. | सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank Ltd.) |
5. | डीसीबी बैंक (DCB Bank Ltd.) |
6. | धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank Ltd.) |
7. | फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd.) |
8. | एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd.) |
9. | आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd.) |
10. | इंदुसिंद बैंक (Indusind Bank Ltd.) |
11. | आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank Ltd.) |
12. | जम्मू एंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank Ltd.) |
13. | कर्नाटका बैंक (Karnataka Bank Ltd.) |
14. | करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank Ltd.) |
15. | कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd.) |
16. | लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank Ltd.) |
17. | नैनीताल बैंक (Nainital bank Ltd.) |
18. | आरबीएल बैंक (RBL Bank Ltd.) |
19. | साऊथ इंडियन बैंक (South Indian Bank Ltd.) |
20. | तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (Tamilnadu Mercantile Bank Ltd.) |
21. | यस बैंक (YES Bank Ltd.) |
22. | आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Limited) |
ये भी पढ़ें: पटवारी (PATWARI) कैसे बने?
ये भी पढ़ें: बिजली का नया कनेक्शन कैसे ले?
ये भी पढ़ें: अपनी जमीन कैसे देखे?
ये भी पढ़ें: जज (JUDGE) कैसे बने?