अमेज़न से शॉपिंग कैसे करें ?



विश्व भर में टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ साथ ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन भी बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। हर रोज़ इंटरनेट पर करोड़ों रूपये के सामान की बिक्री होती है। हमारे देश में भी ऑनलाइन शॉपिंग का विस्तार तेज़ी से हो रहा है और बहुत सारे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म मशहूर हो रहे हैं।

इन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी भारत में तेज़ी से फ़ैल रही है जिसका नाम Amazon है। एक अनुमान की बात करें तो भारत में हर रोज़ लाखों उत्पादों की बिक्री Amazon द्वारा की जाती है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय लोग Amazon से शॉपिंग करने की पहल करते हैं क्योंकि यह दूसरी वेबसाइटस के मुकाबले ज़्यादा सेफ है और इनका सामान भी ग्राहक तक जल्दी पहुंचा दिया जाता है।

लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हे Amazon पर शॉपिंग करने की जानकारी नहीं और वह एक उलझन में फंसकर रह जाते हैं। इसी समस्या के निवारण के लिए हमने इस लेख को लिखा है जिसमें जानकारी दी जाएगी की Amazon से ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें।

Amazon क्या है?

Amazon एक E-commerce वेबसाइट है दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट है जहां पर लोग अपना मनपसंद सामान घर बैठे मंगवा सकते हैं। आज के समय में Amazon इतनी लोकप्रिय वेबसाइट बन चुकी है कि हर रोज़ लाखों लोग Amazon पर शॉपिंग करते हैं और अपना सामान घर बैठे प्राप्त करते हैं।

Amazon के निर्माता आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में गिने जाते हैं। इसके अलावा बहुत सारे सेलर्स अपना सामान Amazon पर बेचते हैं और बहुत सारे लोग Amazon की एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) के सहारे पैसे कमाते हैं। इस लोकप्रिय ब्रांड की प्रसिद्धता लोगों के बीच दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

Flipkart पर सामान कैसे बेचे ?

Amazon पर शॉपिंग कैसे करें

अगर आपको Amazon पर शॉपिंग करना नहीं आता तो हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं जिससे आपको ऑनलाइन शॉपिंग में आसानी रहेगी। लेकिन इससे पहले ध्यान देने योग्य बात है कि Amazon पर शॉपिंग करने से पहले आपका Amazon पर खाता जरूर होना चाहिए इसलिए Amazon पर अपना खाता जरूर बना लें।

Step 1:- सबसे पहले Amazon की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने Amazon खाते की मदद से लॉगिन करलें। आप चाहे तो Amazon का एप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Step 2:- लॉगिन करने के बाद आपको ऊपर सर्च का विकल्प दिखेगा जिसमें आप जो प्रोडक्ट लेना चाहते हैं उसे लिख सकते हैं। जैसे मैं MI लैपटॉप लेना चाहता हूँ तो मैं MI Laptop लिखकर सर्च करूँगा।

Step 3:- अब आपके सामने आपके द्वारा सर्च किये गए प्रोडक्ट के बारे में नतीजे आ चुके होंगे। इसमें आपको काफी सारे फीचर्स भी दिखेंगे जैसे Price Sorting, Brand Selection और Customer Reviews आदि। आप जिस प्रोडक्ट में रूचि रखते हैं उसपर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी होगी।

Step 4:- प्रोडक्ट की सारी जानकारी देख लेने के बाद अगर आपने उस प्रोडक्ट को खरीदने का मन बना लिया है तो Buy Now पर क्लिक करें और अगर आप एक से ज़्यादा प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो Add To Cart के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 5:- इसके पश्चात आपको Add a new Address का विकल्प दिखाई देगा जिसमें आपको सही तरीके से वह पता भरना है जहां पर आप सामान प्राप्त करना चाहते हैं। यह पता आप निम्न तरीके से भर सकते हैं।

  1. Country:- यहां पर अपने देश का नाम लिखें जैसे मैं भारत में रहता हूँ तो India लिखूंगा।
  2. Full name:- इस बॉक्स में आपको अपना पूरा नाम डालना होगा।
  3. Mobile Number:- इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। ध्यान रहे डिलीवरी के समय कूरियर बॉय आपको इसी नंबर पर कॉल करेगा।
  4. PIN Code:- यहां पर आपको अपने एरिया का पोस्टल कोड डालना होगा।
  5. Flat, House no.:- एड्रेस की इस फील्ड में अपने मकान का नंबर या बिल्डिंग का नंबर डालें।
  6. Area, Village:- अपने एरिया या गाँव का नाम आपको इस बॉक्स में डालना होगा।
  7. Landmark:- आपके आस पास जो भी जानी पहचानी जगह है उसका नाम डालें। जैसे मेरा घर SBI Bank के पास है तो मैं इसमें SBI Bank लिखूंगा।
  8. Town/City:- जिस शहर में आप रहते हैं उसका नाम इस बॉक्स में लिखें।
  9. Select State:- अपने राज्य का नाम आपको एड्रेस की इस फील्ड में डालना होगा।

Step 6:- इस सबके पश्चात आपको अपना एड्रेस टाइप चुनना होगा जिसमें आपके पास Home(7am -9pm) या Office(10am-6Pm) दो विकल्प होंगे।

Step 7:- अड्रेस tab के नीचे ही आपके सामने Use as my default address नाम का चेकबॉक्स दिखाई देगा अगर आप इसपर चेक कर देते हैं तो भविष्य में आप जो भी शॉपिंग करेंगे उसमें यह पता अपने आप भरा जाएगा ( इसे आप बाद में बदल भी सकते हैं )। अब Add Address पर क्लिक करें।

Step 8:- यह सब करने के बाद आपके सामने अब भुगतान करने के अलग अलग विकल्प आएंगे जिसमें से आप किसी भी माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। आपको बता दें कि Amazon पर 5 अलग अलग माध्यमों से भुगतान किया जा सकता है जो कि इस प्रकार हैं:-

  • Other UPI Apps:- आप अगर कोई UPI एप (  जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm UPI आदि ) चलाते हैं तो उसके द्वारा भी भुगतान कर सकते हैं।
  • Add Debit/Credit/ATM Card:-अगर आप किसी बैंक के कार्ड होल्डर हैं तो उससे भी आप पेमेंट कर सकते हैं। अलग अलग कार्ड्स के लिए समय समय पर डिस्काउंट ऑफर्स आते रहते हैं।
  • Net Banking:- इंटरनेट बैंकिंग का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो अपने बैंक की यूज़र आईडी और पासवर्ड भरके भी इसमें भुगतान कर सकते हैं।
  • EMI:- EMI का विकल्प भी आपको Amazon में मिल जाएगा जिसके अंतर्गत Payment Installment के रूप में भुगतान कर सकते हैं। लेकिन यह विकल्प सभी प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध नहीं है।
  • Pay on Delivery:- भुगतान करने का यह सबसे लोकप्रिय तरीका है। इसमें जब आपके पास प्रोडक्ट पहुँच जाता है तो आप कैश के रूप में भुगतान कर सकते हैं।

Step 9:- पेमेंट का तरीका चुनने के बाद Continue के विकल्प पर क्लिक करदें और भुगतान को पूरा करें।

यह सब करने के बाद आपका आर्डर प्लेस हो जायेगा और आपको मैसेज और ईमेल के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। मात्र कुछ ही दिनों में आप अपना प्रोडक्ट प्राप्त कर सकेंगे।

Meesho App पर सामान कैसे बेचे ?

Amazon पर अपना ऑर्डर कैसे देखें | चेक स्टेटस

अब आपने Amazon पर आर्डर तो कर दिया लेकिन यह कैसे देखेंगे कि आपका ऑर्डर कहाँ तक पहुंचा है। उसके लिए भी हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताए हैं जिन्हें फॉलो करके आप चेक कर सकते हैं कि आपका प्रोडक्ट कहाँ तक पहुंचा है।

  1. सबसे पहले Amazon की वेबसाइट या एप पर जाएं और उस खाते को लॉगिन कर लें जिस से आपने शॉपिंग की है।
  2. अब ऊपर लेफ्ट कार्नर में बनें तीन लाइन्स (मेन्यू बार) पर क्लिक करें और इसमें orders के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यहां पर आपको वह सारे प्रोडक्ट दिखाई देंगे जो आपने Amazon से खरीदे हैं। इनमें से जिस प्रोडक्ट के बारे में आप जानकारी लेना चाहते हैं उसपर बने Track Package के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इतना सब करते है आपको अपने प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी कि आपका प्रोडक्ट अभी तक कहाँ तक पहुंचा है।

Amazon का ऑर्डर Cancel कैसे करें ?

कई बार हम Amazon से अनजाने में कुछ ऐसा मंगवा लेते हैं हमारी जरूरत से बाहर होता है या प्रोडक्ट में ही कमी होती है। इस स्थिति में प्रोडक्ट को कैंसिल करना ही बेहतर होता है और नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना प्रोडक्ट कैंसिल कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको Amazon के एप या वेबसाइट पर जाना होगा और अपने खाते के साथ इसमें लॉगिन कर लेना होगा। फिर आपको मेन्यू बार पर क्लिक करना है और Orders के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  2. यहां पर आपके सामने वह सभी प्रोडक्ट उपस्थित होंगे जिनकी आपने शॉपिंग की है और जिसे आप कैंसिल करना चाहते हैं उसपर बने Cancel Items के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने अब एक नया टैब ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Cancellation Reason के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अपना कारण चुनने के बाद Request Cancellation के विकल्प पर क्लिक करदें।
  4. इतना सब करने के पश्चात आपका Amazon प्रोडक्ट कैंसिल हो जाएगा। लेकिन आपको एक बात ध्यान में रखनी होगी कि प्रोडक्ट के शिप होने से पहले पहले आपको आर्डर कैंसिल करना होगा अन्यथा आप आर्डर कैंसिल करने के योग्य नहीं होंगे।

PayTM Agent कैसे बने ?

Amazon का प्रोडक्ट Return कैसे करें?

अगर आपने किसी ऐसे प्रोडक्ट को मंगवा लिया है जिसका साइज़ ठीक नहीं या आपके कोई ज़रूरत का नहीं तो आप Amazon के आर्डर को Return भी कर सकते हैं। Order के प्राप्त होने के 7 से 10 दिनों के भीतर आप कोई प्रोडक्ट को वापिस कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रोडक्ट हिस्ट्री में ही विकल्प दिख जाएंगे। प्रोडक्ट के Return होने के बाद आप Refund प्राप्त कर सकते हैं।

Amazon से Refund कैसे प्राप्त करें?

जब आप प्रोडक्ट कैंसिल कर देते हैं या Return कर देते हैं तो 7 दिनों के भीतर आपको अपने पैसे Amazon Pay Balance के रूप में मिल जाएंगे कर सकते जिसका इस्तेमाल आप वापिस Amazon से शॉपिंग करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा  Amazon Pay Balance के द्वारा आप मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान और टिकट बुकिंग जैसी कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Amazon Pay Balance को बैंक में कैसे ट्रांसफर करें?

Amazon Pay Balance को बैंक में ट्रांसफर करने के लिए फ़िलहाल कोई अधिकारिक तरीका मौजूद नहीं है लेकिन इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी ट्रिक्स उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने Amazon Pay Balance को बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने पैसों को अन्य कामों के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

भारत सरकार को समान कैसे बेचे ?

Leave a Comment