वीजा क्या होता है ?



वीजा यह नाम आपने जरूर सुना होगा पर क्या आप जानते है, कि वीजा क्या है | यदि आप किसी तरह की विदेश यात्रा करना चाहते है, तो उसके लिए आपको वीजा की आवश्यकता होती है, किन्तु बहुत ही कम लोग है, जो पासपोर्ट और वीजा के बीच के अंतर को समझ पाते है | कुछ लोग तो इन्हे एक ही समझने की गलती कर लेते है | किन्तु यह आपको जरूर पता होना चाहिए, कि यह दोनों ही चीजें एक दूसरे से बिल्कुल अलग है | विदेश यात्रा करते समय वीजा की बहुत बड़ी भूमिका होती है | बिना वीजा के आप किसी तरह की विदेश यात्रा नहीं कर सकते है |

इसके साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखे कि विदेश यात्रा केदौरान पासपोर्ट का होना भी जरूरी होता है, यदि आप इनमे से किसी एक चीज को भी भूल जाते है, तो आपके लिए विदेश यात्रा करना बिल्कुल संभव नहीं होगा | यदि आप भी वीजा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा | इस पोस्ट में आपको वीजा क्या होता है, तथा वीजा कितने प्रकार का होता है,और वीजा के लिए आवेदन कैसे करे,व वीजा बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है |

H-1B वीजा क्या है

वीसा क्या होता है (What is Visa)

वीजा एक तरह का अधिकारिक अनुमति डॉक्यूमेंट होता है, जो किसी देश द्वारा अन्य देश के व्यक्ति को अपने देश में आने की अनुमति प्रदान करता है, जिसे वीजा कहते है | कई देश ऐसे है, जो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते है | जिसमे व्यक्ति को केवल पासपोर्ट में एक मोहर लगाकर ही अपने देश में आने के लिए अनुमति दे दी जाती है | वही कुछ देश ऐसे भी है, जहां पर जाने के लिए विदेशी व्यक्ति हो वीजा के लिए आवेदन करना होता है |

यह वीजा किसी भी व्यक्ति को अपने देश में अस्थायी रूप से रहने, घूमने, पढ़ने या काम करने के लिए अनुमति प्रदान करता है | आप जिस देश में जाना चाहते है, उस देश की सरकार द्वारा आपका वीज़ा जारी किया जाता है | यह वीज़ा पासपोर्ट पर एक आधिकारिक मोहर या दस्तावेज़ के रूप में होता है |

वीज़ा का पूरा नाम क्या है ?

वीज़ा का अंग्रेजी उच्चारण व फुल फॉर्म (VISA – Visitors International Stay Admission) है, तथा हिंदी भाषा में इसे “विजिटर्स इंटरनेशनल स्टे एडमिशन” कहते है |

वीजा कितने प्रकार का होता है (Type of Visa)

आप किसी देश में कितने दिन तक रह सकते है, या उस देश में क्या कर सकते है | यह सभी चीजें उस वीजे पर निर्भर करती है,जिसके लिए अलग-अलग तरह के वीजे निर्धारित किये जाते है | वीज़ा लेते समय आपको वीज़ा लेने का कारण बताना होता है, जिसके बाद आपको उसके अनुसार वीज़ा उपलब्ध कराया जाता है |

मुख्य तौर पर वीजे को दो भागो में बांटा गया है, जिनकी जानकारी इस प्रकार से है-

  • Non-Immigrant VISA
  • Immigrant VISA

Non-Immigrant VISA:- यह एक गैर-प्रवासी वीज़ा होता है, जिसे Non-Immigrant VISA कहते है | इसमें विदेशी व्यक्ति सीमित अवधि के लिए विदेश में जाता है |

Immigrant VISA:- यह एक प्रवासी वीज़ा होता है, जिसे Immigrant VISA कहा जाता है | इसमें एक व्यक्ति जब दूसरे देश में स्थायी रूप से रहना चाहता है, तब उसे इस वीजे की आवश्यकता होती है |

इसके अलावा इसमें कई तरह के वीजे होते है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है-

Transit Visa :- इस प्रकार का वीज़ा अधिकतम 5 दिनों के लिए वैध होता है| इस तरह के वीजे को उस स्थिति में जारी करते है, जब किसी व्यक्ति को किसी अन्य देश से होते हुए दूसरे देश में जाना होता है |

On-Arrival Visa:- इस तरह का वीज़ा किसी देश में प्रवेश के दौरान उसी समय जारी किया जाता है,किन्तु इसके पहले उस व्यक्ति के पास पहले से ही वीज़ा होना जरूरी होता है,क्योकि इसमें आपकी कंट्री का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट फ्लाइट में बोर्ड करने से पूर्व ही उसे चेक किया जाता है |

Tourist Visa:- इस तरह का वीज़ा केवल घूमने फिरने के लिए जारी किया जाता है | इस वीज़ा को प्राप्त कर आप किसी भी देश में आसानी से घूम-फिर सकते है, किन्तु आप उस देश में किसी तरह की व्यापारिक गतिविधिया नहीं कर सकते है | कुछ देश ऐसे भी है, जो टूरिस्ट वीज़ा को जारी नहीं करते है | वर्ष 2004 से पहले सऊदी अरब केवल हज यात्रियों के लिए ही वीज़ा जारी करता था, किन्तु अब कोई भी व्यक्ति टूरिस्ट वीज़ा प्राप्त कर सकता है |

Business Visa:- यह एक व्यापरिक वीजा होता है, जो 5 वर्ष के लिए वैध होता है | इस किस्म का वीजा प्राप्त कर व्यक्ति औद्योगिक/व्यावसायिक उद्यम स्थापित कर सकता है, साथ ही भारत में औद्योगिक/व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने की गतिविधियो का भी पता लगा सकता है | इसके अलावा औद्योगिक/वाणिज्यिक उत्पादों को खरीदने/बेचने  का कार्य भी लोगो को दिया जा सकता है |

Student Visa:- इस तरह का वीजा अधिकतम 5 वर्ष के वैध होता है | इस प्रकार का वीज़ा प्राप्त करने के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में प्रवेश और वित्तीय सहायता का प्रमाण पत्र भी जारी करना होता है |

Marriage Visa:- यह मैरिज वीज़ा एक निश्चित अवधि के लिए वैध होता है,जिसे केवल दो अलग देशो के लोगो को शादी करने के लिए जारी किया जाता है | यदि लड़का लड़की के देश में जाता है, तो उस स्थिति में उस देश के दूतावास जाकर उस व्यक्ति द्वारा वीज़ा के लिए आवेदन करना होता है |

Common VISA:- यह एक साधारण वीज़ा होता है, जिसमे वीज़ा को प्राप्त कर व्यक्ति केवल उस देश में जा सकता है, जिस देश द्वारा उस वीजे को जारी किया गया है | इसके अलावा कुछ वीज़ा ऐसे होते है, जिनके द्वारा आपको कई देशो में जाने की अनुमति प्राप्त होती है |

पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

वीजा के लिए आवेदन कैसे करे (How to Apply for Visa)

यदि आप भी किसी अन्य देश में पढ़ाई, व्यापार या घूमने फिरने के लिए जाना चाहता है, और उसके लिए वीज़ा प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए आपको वीज़ा आवेदन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-

आप वीज़ा बनवाने के लिए दो तरह से आवेदन कर सकते है |

  • Offline
  • Online

वीजा आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स (Visa Registration Documents Required)

  • पासपोर्ट और पुराने पासपोर्ट (यदि हो तो) की प्रतिलिपि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वीज़ा पेमेंट रसीद (Visa Payment Receipt)
  • नियुक्ति पत्र (Appointment letter)

वीज़ा के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे (Visa Apply Offline)

  • यदि आप वीज़ा के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, तो उसके लिए आपको दूतावास जाना होता है |
  • इसके बाद वह से आप जिस देश जाना चाहते है, उस देश के लिए वीज़ा फॉर्म प्राप्त कर ले |
  • इस फॉर्म को ठीक तरह से भर ले |
  • फॉर्म को ठीक तरह से भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को संलग्न कर दे |
  • इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों की सरकारी अधिकारी द्वारा जांच की जाती है |
  • दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए आपके घर की भी जांच की जाती है |
  • यह सभी जांच पूरी होने के बाद आपको विदेश का वीज़ा उपलब्ध करा दिया जाता है |
  • यह एक काफी लम्बी प्रक्रिया होती है |

वीज़ा के ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (Visa Online Registration)

  • यदि आप वीज़ा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो उसके लिए आपको उस देश की दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है |
  • वीज़ा वाले लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जाता है |
  • इस होम पेज में आपको Apply for visa के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आप एक नए पेज पर पहुंच जाते है |
  • यह आपका वीज़ा आवेदन फॉर्म होता है |
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरना होता है |
  • सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होता है |
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड कर नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद पेमेंट के विकल्प पर जाकर पेमेंट कर दे |
  • इसके बाद आपको रसीद का प्रिंट निकल कर रख लेना होता है |
  • यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आपके लिए वीज़ा जारी कर दिया जाता है |

साक्षात्कार (Interview)

सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद आपको उस देश की दूतावास द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिस देश आप जाना चाहते है | इस साक्षात्कार में अधिकारियो द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है, कि आप उनके देश जाने के योग्य है या नहीं | इस Interview के दौरान आपकी उंगलियों के निशान भी दर्ज कर लिए जाते है | साक्षात्कार सफल होने के बाद दूतावास अधिकारियो द्वारा आपको वीज़ा जारी कर दिया जाता है |

एनआरआई (NRI) क्या होता है?

Leave a Comment