1 एकड़ में कितना बीघा होता है



भारत के सभी राज्यों में कृषि भूमि नापने के लिए अलग अलग इकाई का उपयोग किया जाता हैं, जैसे हेक्टेयर, एकड़, बीघा, डिसमिल आदि। आमतौर पर जमीन का छोटा हिस्सा नापने के लिए स्क्वायर फीट का इस्तेमाल किया जाता है, पर ज़मीन का बड़ा हिस्सा के लिए बीघा, एकड़ या हेक्टेयर का इस्तेमाल करते हैं। आज इस आर्टिकल में आप 1 एकड़ में कितना बीघा होता है इसके बारे में जानेंगे।

img-1


एकड़ और बीघा, दोनों ही जमीन मापने की प्रचलित इकाई है, जो कि भारत के लगभग सभी राज्यों में खेत और जमीन मापने के लिए इस्तेमाल की जाती है। बीघा, एकड़ से छोटी इकाई हैं। हालांकि बीघा, एक मानक पद्धति नहीं है, ना ही इसका कोई मानक साइज है, इसके बाद भी ये बहुत अधिक उपयोग में लाई जाती है खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बीघा से ही जमीन की नपाई की जाती है। वहीं एकड़ की बात करें तो एकड़ आमतौर पर जमीन के बड़े-बड़े हिस्से को नापने के लिए किया जाता है, जिससे बड़े ज़मीन के हिस्से को आसानी और जल्दी नाप लिया जाता हैं।

1 हेक्टेयर में बीघा कितने होते हैं

बीघा क्या होता है?

  • बीघा, भारत में कृषि भूमि मापने की एक इकाई है। 
  • भारत के अलावा अन्य देशों जैसे बांग्लादेश, नेपाल आदि में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं।
  • आम तौर पर, जमीन के बड़े हिस्से को नापने के लिए बीघा का इस्तेमाल किया जाता हैं। 
  • भारत में सभी राज्यों में बीघा का साइज अलग-अलग होता हैं।
  • बीघा दो प्रकार का होता हैं, एक कच्चा बीघा और दूसरा पक्का बीघा। दोनों की लंबाई वा चौड़ाई अलग अलग होती हैं, जिसके आधार पर जमीन नापी जाती हैं।

एकड़ क्या होता है?

  • एकड़, हेक्टेयर के बाद जमीन मापने की दूसरी सबसे बड़ी इकाई है।
  • एकड़ जमीन को नापने की एक पुरानी इकाई है, जो ज़मीन के बड़े हिस्से को आसानी से नापने में मदद करती हैं।
  • एकड़, सरकार द्वारा मान्य एक मानक इकाई हैं।
  • एकड़ का इस्तेमाल भारत सहित संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, कई ब्रिटिश देशों, श्रीलंका और दक्षिण एशियाई देशों में किया जाता हैं।

1 एकड़ में कितना बीघा होता है?

1 एकड़ में 1.613334802 बीघा‌ होता है |



एकड़ को बीघा‌ में बदलने का फॉर्मूला और उदाहरण

एकड़ को बीघा में बदलना बहुत ही आसान हैं। 

1 एकड़ में 1.62 बीघा होता हैं। यह सभी राज्यों में अलग-अलग होता हैं। 

एकड़ को बीघा में बदलने के लिए आपको एकड़ को 1.62 से गुणा करना होता हैं।

सूत्र: बीघा = एकड़ x 1.62

उदाहरण: यदि आपको 10 एकड़ में कितने बीघा होते हैं, यह निकलना है तो आपको 10 में 1.62 से गुणा करना होगा:

10 x 1.62 = 16.2 

इस तरह आप एकड़ को बीघा में बदल सकतें हैं।

1 एकड़ में कितने बीघा?

1 एकड़ 1.61 बीघा 
2 एकड़3.22 बीघा 
3 एकड़4.84 बीघा 
4 एकड़6.45 बीघा 
5 एकड़8.06 बीघा 
6 एकड़9.68 बीघा 
7 एकड़11.2 बीघा 
8 एकड़12.90 बीघा 
9 एकड़14.52 बीघा 
10 एकड़16.13 बीघा 

जमीन की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखे?

भारत के विभिन्न राज्यों में एक एकड़ में बीघा की वैल्यू

भारत के विभिन्न राज्यों में एक एकड़ में कितने बीघा होते है यह जानने के लिए नीचे लिस्ट को देखें।

राज्य एकड़ बीघा 
असम1 एकड़3.02
बिहार 1 एकड़1.6
गुजरात 1 एकड़2.50
हरियाणा 1 एकड़4
मध्य प्रदेश 1 एकड़3.63
पश्चिम बंगाल 1 एकड़3.02
उत्तर प्रदेश 1 एकड़1.56
हिमाचल प्रदेश 1 एकड़5
राजस्थान 1 एकड़1.6
उत्तराखंड1 एकड़5
पंजाब 1 एकड़4

विभिन्न इकाई में एक एकड़ जमीन कितनी होती हैं ?

  • एक एकड़ = 4046.8 वर्ग मीटर 
  • एक एकड़ = 4840 वर्ग गज
  • एक एकड़ = 43560 वर्ग फुट
  • एक एकड़ = 4 बीघा
  • एक एकड़ = 0.4047 हेक्टेयर 

बीघा को अन्य इकाईयों से कैसे परिवर्तित करें?

जमीन को नापने की इकाईयों को एक- दूसरे में बदलना थोड़ा मुश्किल हैं, जिसके लिए आपको छोटी इकाई का नाप पता होना जरूरी है, तभी आप बाकी इकाई का नाप निकाल पाएंगे। परंतु टेक्नोलॉजी के इस दौर में बहुत से ऑनलाइन टूल्स उपलब्ध है, जिनकी मदद से इकाईयों को आसानी से एक दूसरे में परिवर्तित किया जा सकता हैं।

मकान की रजिस्ट्री या जमीन पर लोन कैसे लें

जमीन नापने की कुछ अन्य इकाईयाँ 

  1. वर्ग फुट

वर्ग फुट, जमीन नापने की स्टेंडर्ड इकाई है। जमीन, खेत या मकान आदि खरीदने के लिए इस इकाई का उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल भारत के साथ अन्य देशों में भी किया जाता है। प्लॉट आदि को नापने के लिए वर्ग फुट का प्रयोग किया जाता है। वर्ग फुट का उपयोग ज्यादातर शहरों में किया जाता हैं।

  1. वर्ग मीटर

वर्ग मीटर एक इंटरनेशनल स्टेंडर्ड इकाई है। खेत या प्लॉट का क्षेत्रफल नापने के लिए किया जाता है। सभी देशों ने मान्यता प्राप्त है। वर्ग मीटर का उपयोग संपत्ति की खरीदी करते समय किया जाता हैं।  यह एरिया को मापने की इकाई है जिसमें वर्ग को हर तरफ से एक मीटर में नापते हैं।

  1. हेक्टेयर 

हेक्टेयर, जमीन मापने की सबसे ज्यादा प्रयोग में लाए जाने वाली इकाई मानी जाती है यह एक मानक इकाई है जिसे सभी राज्यों द्वारा मान्य किया गया हैं। सभी सरकारी दस्तवेजों मे जमीन को हेक्टेयर में लिख कर दर्शाया जाता हैं। एक हैक्टेयर में लगभग 4 बीघा होता है।

  1. वर्ग गज 

वर्ग गज, सबसे पुरानी इकाई है, जो अंग्रेजों द्वारा प्रयोग में लाया गया था। भारत और पाकिस्तान के साथ उन सभी देशों में यह ईकाई उपयोग में लाए जाती हैं जहां अंग्रेजो का राज था। राज्य में बड़े पैमाने में ज़मीन के खरीदने और बेचने के लिए वर्ग गज का इस्तेमाल किया जाता हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जिस वजह से भारत में खेतों और जमीनों का खरदना बेचना का काम होता रहता हैं। ज़मीन और कृषि भूमि को नापने के लिए मापन ईकाई का इस्तेमाल किया जाता हैं। बीघा, हेक्टेयर, एकड़ वर्ग फुट, आदि सब इकाई हैं। जिससे ज़मीन को छोटे बड़े सभी पैमाने में नापा जा सकें। इस आर्टिकल में मैंने आपको एक एकड़ में कितना बीघा होता है, से संबंधित सारी जानकारियां बताई हैं, साथ ही जमीन नापने की अन्य इकाईयो के बारे में भी बताया हैं। आशा हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। धन्यवाद! 

जमीन, प्लाट खरीदने व घर बनवाने के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

Leave a Comment