अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं



प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) दुनिया के नक्शे में अहम स्थान रखता है। इसलिए आज हम आपको अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश आते हैं ? उनके नाम क्या है ? और उनकी राजधानी कौन सी है ? साथ ही अफ्रीका का मानचित्र के बारे में इस लेख में बताएंगे।

img-1


अफ्रीका महाद्वीप का लगभग दो तिहाई हिस्सा “Northern hemisphere” मे और एक तिहाई हिस्सा साउदर्न हिमिस्फर मे आता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है साथ ही ये दुनिया के कुल भू-भाग का 20% क्षेत्रफल कवर करता है।

यह महाद्वीप खनिज संसाधनों से संपन्न होने के बाद भी इस पर रहने वाले लोगो की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। यह महाद्वीप अत्यधिक जैव विविधताओं और विशेष जलवायु के लिए जाना जाता  है।

महाद्वीप (Continent) क्या होता है ?

अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं 

Table of Contents



इस पूरे पृथ्वी पर सात बड़े महाद्वीप (Continent) है जिनमे अफ्रीका भी एक महाद्वीप है। इसे एशिया महाद्वीप (Asia Continent) के बाद दुनिया का सबसे बड़ा Continent माना जाता है, और इसका कुल क्षेत्रफल 3,02,21,532 किमी यानी (11,668,598.7 वर्ग मील) है।

अफ्रीका महाद्वीप को मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि कहा जाता है कुछ इतिहासकारों का मानना है इसी महाद्वीप पर सबसे पहले इंसान का जन्म और विकास हुआ फिर धीरे धीरे इधर से निकलकर दूसरे महाद्वीपों पर बसे होंगे।

यूनाइटेड नेशन द्वार जारी आंकड़े के अनुसार “Africa continent” मे कुल 54 देश है, जिसमे से बहुत सारे देश द्वितीय विश्व समाप्त होने के बाद स्वतंत्र हुए थे। और इसी महाद्वीप पर विश्व की प्राचीन सभ्यताओं मे से एक मिस्र एवं कार्थेज का भी विकास हुआ था।

अफ़्रीका महाद्वीप की कुल जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 16.72 प्रतिशत है। एक ताजा सर्वे के अनुसार यहां लगभग 1,410,198,318 जनसंख्या निवास करती है। बता दें अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध माना जाता है।

आपको ये जानकर हैरानी होगी के विश्व का 50% प्रतिशत हीरा अकेले अफ्रीका महाद्वीप पर पाया जाता है। जिसके प्रमुख उत्पादक देश साउथ अफ्रीका, अंगोला, नामीबिया, कांगो और बोत्स्वाना आदि है और दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले खान दक्षिण अफ्रीका में है।

अफ्रीका महाद्वीप मानचित्र

img-2

अफ्रीका महाद्वीप चारो तरफ से समुन्द्र से घिरा हुआ इसके  उत्तर में भूमध्य सागर है जो इसे यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। ये पश्चिम से अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, इसके दक्षिण में दक्षिण महासागर और इसके पूर्व में अरब सागर एवं दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर है। 

उत्तर पूर्व में स्वेज नहर और Red Sea इसे एशिया से अलग करती है और पूर्व में Suez Strait इसे एशिया से जोड़ता है, यह दुनिया का इकलौता ऐसा महाद्वीप है जहां से तीनो भौगोलिक रेखाएं भूमध्य रेखा, उत्तर में कर्क रेखा और दक्षिण में मकर रेखा यहां से होकर गुजरती हैं।

तीनों भौगोलिक रेखाएं गुजरने के कारण अफ्रीका उत्तर से लेकर दक्षिण तक विभिन्न जलवायु विविधताएं से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप पर विशाल मरुस्थल है दुनियां का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा भी अफ्रीका मे ही है।

अफ्रीका महाद्वीप मे आपको विस्तृत घास के मैदान, अत्यन्त घने वन तथा कई विचित्र जंगली जानवर देखने को मिल जायेंगे। साथ ही यहां आपको बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें भी देखने को मिलेगी।

नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी दुनियां की सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 6650 किलोमीटर है, ये नदी  विक्टोरिया झील से निकलती है और सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करके उत्तर में Mediterranean Sea में मिल जाती है।

विक्टोरिया झील युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर है ये झील सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी और अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है साथ ही यह Lake दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है।

युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है।

अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) गुजरती है जहां अफ्रीका महाद्वीप के और सहारा जैसा दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्‍थल है वही दूसरी और किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है।

अफ्रीका महाद्वीप के देशों के नाम व राजधानी की सूची

अफ्रीका महाद्वीप पर कुल 54 देश है जिनमे से 49 देश मुख्य भूमि पर तथा शेष 5 द्वीपीय देश हैं इनमे से कुछ ऐसे भी देश है जिनपर किसी और देश का नियंतरण है जैसे की सेंट हेलेना ये ब्रिटिन के आधीन है, रियूनियन और मायोटे फ्रांस के आधीन है। 

देश का नाम  राजधानीक्षेत्रफलजनसँख्या देश की मुद्रा
अल्जीरिया अल्जीयर्स2,381,741 km243,851,044दीनार
सूडान खरतौम1,861,484 km243,849,260पाउंड 
मिस्त्र काहिरा1,001,449 km2102,334,404मिस्री पाउंड (EGP)
दक्षिण अफ़्रीकाप्रिटोरिया1,221,037 km259,308,690रेंड (ZAR)
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्यकिन्शासा2,344,858 km289,561,403कांगोलेस फ़्रैंक ( सीडीएफ )
लीबियाट्राइपोलि1,759,540 km243,849,260लीबियाई दीनार
चाडअन जमेना1,284,000 km216,425,864सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XAF)
नाइजरनियामे1,267,000 km224,206,644CFA franc (XOF)
अंगोलालुआंडा1,246,700 km232,866,272Kwanza (AOA)
मालीबामको1,240,192 km220,250,833वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XOF)
इथियोपियाअदीस अबाबा1,104,300 km2114,963,588बिर्र (ETB)
मॉरीतानियानुआकशोत1,030,700 km24,649,658वेस्ट मॉरिटानियन ओगुइया
मोज़ाम्बिकमैपुटो801,590 km231,255,435मोज़ाम्बिकन मेटिकल
ज़ाम्बियालुसाका52,614 km218,383,955जाम्बियाई क्वाचा
मोरक्कोरबात710,850 km236,910,560मोरोक्कन दिरहम
तंजानियाडोडोमा945,203 km28,278,724तंजानिया शिलिंग
नाइज़ीरियाएबूजा923,768 km2206,139,589नाईजीरियाई नाइरा
नामीबियाविंडहोएक825,418 km22,540,905नामीबियाई डॉलर, दक्षिण अफ्रीकी रेंड
मैडागास्करएंटानानैरिवो 587,041 km227,691,018मालागासी एरियरी
बोत्सवानागबोरोने581,726 km22,351,627बोत्सवाना पुला
केन्यानैरोबी580,367 km253,771,296कीनियन शिलिंग
दक्षिण सूडानजुबा644,329 km211,193,725दक्षिण सूडानी पाउंड
सोमालियामोगदिशु637,657 km215,893,222 सोमालियाई शिलिंग (SO
मध्य अफ्रीकी गणराज्यबंगुई622,984 km24,829,767सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XAF)
कोट डिलवोइरयामौस्सोक्रो (Yamoussoukro)322,460 km226,378,274वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
बुर्किना फासोऔगाडौगू (Ouagadougou)274,000 km220,903,273वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
गैबॉनलिबरेविल्ले267,668 km22,225,734सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
कैमरूनयाओंदे (Yaoundé)475,442 km226,545,863सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
ज़िम्बाब्वेहरारे390,757 km214,862,924अमेरिकी डॉलर
कांगोब्राज़ाविल342,000 km25,518,087कांगो फ्रैंक
सेनेगलडैकर196,723 km2  45,741,007 वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
ट्यूनीशियाटुनिस163,610 km211,818,619ट्यूनीशियाई दिनार
मलावीलिलोंग्वे118,484 km219,129,952मलावियाई क्वाचा
गिनीकोनेक्री245,857 km213,132,795 गिनीयन फ्रांक
घानाअक्करा238,534 km2 31,072,940 घानियन सेडी
यूगांडाकंपाला236,040 km245,741,007 युगांडाई शिलिंग
सिएरा लियोनफ्री-टाउन71,740 km27,976,983सिएरा लिओनियन लियोन
टोगोलोम56,785 km28,278,724वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
गिनीबिसाऊबिस्सौ36,125 km21,968,001वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
इरीट्रियाअस्मारा117,600 km2 3,546,421एरिट्रियन नखा
बेनिनपोर्टो नोवो112,622 km212,123,200वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
लाइबेरियामोनरोविआ111,369 km25,057,681लाइबेरियाई डॉलर
रवांडाकिगाली26,798 km212,952,218रवांडा फ्रैंक
ज़िबूतीजिबोटी (Djibouti)23,200 km2988,000जिबूती फ्रैंक
स्वाजीलैंडम्बाबने, लोबंबा17,364 km21,160,164दक्षिण अफ्रीकी रेंड, स्वाजी लिलांजेनी
लेसोथोमासेरु30,355 km22,142,249 लेसोथो लोती, दक्षिण अफ्रीकी रेंड
इक्वेटोरियल गिनीलाबो28,051 km21,402,985सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
बुरुंडीगिटेगा 27,830 km2 11,890,784बुरुण्डी फ़्रैंक
Mauritiusपोर्ट लुइस2,040 km21,271,768मॉरिशियाई रुपया
साओ तोमे और प्रिन्सिपीसाओ टॉम964 km2 219,159साओ तोम और प्रिंसिपे डोबरा
सेशल्सविक्टोरिया451 km298,347सेशेल्सी रुपया
गैम्बियाबन्जुल10,380 km22,416,668डालासी
केप वर्डप्राइया  4,033 km2555,987केप वर्ड एस्कूडो
कोमरोसमोरोनी 2,235 km2869,601 कोमोरियन फ्रैंक

दुनिया में कितने देश है

Frequently Asked Questions 

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कोनसा है ?

अफ्रीका महाद्वीप मे मोजूद अल्जीरिया देश का क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है और इस हिसाब से ये अफ्रीका महाद्वीप पर सबसे बड़ा और दुनिया मे दसवां सबसे बड़ा देश है, इस देश का 90% हिस्सा रेगिस्तानी है और केवल 12% हिस्से में ही लोग रहते है |

अफ्रीका महाद्वीप पर सबसे ऊँचा पर्वत कोनसा है ?

अफ्रीका महाद्वीप पर तंजानिया में स्थित Kilimanjaro पर्वत जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है वो वहां का सबसे ऊँचा पर्वत है।

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश कोनसा है ?

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश सेशेल्स (SEYCHELLES) गणराज्य जो एक द्वीपसमूह है जिसकी आवादी करीब 92,000 है और ये पूर्वी अफ्रीका के तट से 1500 किमी दूर है।

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे अमीर देश कोनसा है ?

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे अमीर और समृद्ध देश नाइजीरिया है जिसकी GDP $ 446.543 बिलियन है. ये देश प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है खासकर यहां तेल होने के वजह से ये दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं बन रही है।

अफ्रीका महाद्वीप के द्वीपीय देशों के नाम क्या है ?

मेडागास्कर, सेसल्स, कोमोरोस, मारीशस, साओटोमे और केपवर्डे अफ्रीका महाद्वीप के 6 द्वीपीय देश है और इनमे मेडागास्कर इस महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है।

हार्न ऑफ अफ्रीका किसे कहते है इसके तहत कोन से देश आते है ?

अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर पूर्वी सिरे को हार्न ऑफ अफ्रीका (Horn of Africa)कहते हैं  जिसके अन्तर्गत ये चार देश इरीट्रिया, सोमालिया, इथीयोपिया और जिबूती आते है।

एशिया (Asia) में कितने देश है

Leave a Comment