महाद्वीप (Continent) क्या होता है ?



महाद्वीप (Continent) क्या होता है – अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए एक रिसर्च पर यह बात सामने निकल कर आई है कि जितने भी महाद्वीप हैं वह फ्यूचर में एक दूसरे के साथ कनेक्ट होकर एक हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप का नाम ”पैंजिया प्रॉक्सिमा” भी रख दिया है। अगर ऐसा होता है तो लोग अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक पैदल ही चल कर आ और जा सकेंगे अथवा लोग दक्षिण अमेरिका के पेटागोनिया से लेकर के यूरोप के स्कैंडिनेविया भी आ जा सकेंगे।

महाद्वीप (Continent) क्या होता है

इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि धरती के अंदर की जो चट्टाने हैं, वह लगातार खिसक रही हैं, जिसके कारण महाद्वीप और समुंदर भी खिसक रहे हैं, इसलिए यह अनुमान है कि 250000000 साल बाद महाद्वीप एक हो जाएंगे।

कर्क रेखा और मकर रेखा क्या है

महाद्वीप (Continent) क्या होता है?

हमारी पृथ्वी की ऊपरी सतह कुल दो भागों में बांटी गई है, जल एवम थल। यह बात तो आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तकरीबन 71 परसेंट सत्तह को जल घेरता है और बाकी बची हुई 29 प्रतिशत सत्तह को थल घेरता है।

पृथ्वी का जो थल भाग है वह बड़े और छोटे द्वीपों में बटा हुआ होता है और इन्हीं में से जो बड़ा द्वीप होता है उसे ही महाद्वीप (Continent) कहते हैं। धरती पर महाद्वीप बहुत ही बड़ा इलाका होता है, जिसके बॉर्डर को स्पष्ट रूप से प्रमाणित किया जा सकता है।

महाद्वीप की अन्य व्याख्या के तौर पर यह कहा जा सकता है कि पृथ्वी के भू-भाग को जो इकाई घेरती है, उसे महाद्वीप कहते हैं। सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप को‌ सबसे बड़ा और ऑस्ट्रेलिया को सबसे छोटा माना जाता है।

महाद्वीपों के नाम (7 Continents Name in Hindi and English)

दुनिया में 7 महाद्वीप है जो इस प्रकार है एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका |

1. एशिया (Asia)

धरती का सबसे बड़ा और अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप एशिया महाद्वीप है। आपको बता दें कि, तकरीबन 30% धरती के भाग को एशिया महाद्वीप ने घेर कर रखा है और इस महाद्वीप में तकरीबन दुनिया की 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। एशिया महाद्वीप में ही चाइना और भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश आते हैं, साथ ही महाद्वीप में हिमालय पर्वतमाला स्थित है जो दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है।

2. अफ्रीका (Africa)

महाद्वीप के बाद अफ्रीका महाद्वीप का नंबर आता है। आपको बता दें कि, अफ्रीका महाद्वीप में विभिन्न प्रकार की आदिवासी जाति और जनजाति रहती है और यहां का माहौल काफी गर्म रहता है। अफ्रीका महाद्वीप में ही दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान आता है, हालांकि यह इलाका पिछड़ा हुआ माना जाता है, क्योंकि यहां पर अभी ज्यादा डेवलपमेंट नहीं हो पाया है।

3. उत्तरी अमेरिका (North America)

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप उत्तरी अमेरिका को कहा जाता है। उत्तरी अमेरिका का कुल क्षेत्रफल २,४२,५५,००० वर्ग किलोमीटर है और इसमें टोटल 26 देश आते हैं। साल 1492 में कोलंबस के द्वारा इस महाद्वीप को खोजा गया था। इसी महाद्वीप में सुपीरियर झील भी मौजूद है जो दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील मानी जाती है। अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी इसी महाद्वीप में आता है।

साइक्लोन (चक्रवात) क्या है

4. दक्षिणी अमेरिका (South America)

दक्षिणी अमेरिका को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप माना जाता है और इसका कुल क्षेत्रफल १,७७,९८,५०० वर्ग किलोमीटर है। इस महाद्वीप में कुल 15 देश आते हैं। बता दें इसी महाद्वीप में दुनिया की सबसे ऊंची झील टिटिकाका झील उपस्थित है, जिसकी ऊंचाई 3811 मीटर है। इस महाद्वीप में सबसे बड़ा शहर रियो डी जेनेरियो माना जाता है जो कि ब्राजील में मौजूद है।

5. अन्टार्कटिका (Antarctica)

यह दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है,जहां का वातावरण ठंडा है। इस महाद्वीप में तकरीबन 98% भाग बर्फ से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप में इंसानों का निवास बहुत ही कम अथवा ना के बराबर है।

6. यूरोप (Europe)

इस महाद्वीप के अंतर्गत टोटल 46 देश आते हैं। इसी महाद्वीप में लंदन जैसा शानदार शहर आता है जोकि थेम्स नदी के किनारे पर बसा हुआ है।इसके साथ ही इस महाद्वीप में स्वीटजरलैंड, इटली, फ्रांस, यूक्रेन, फिनलैंड, नीदरलैंड जैसे देश आते हैं।

7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

यह सबसे छोटा महाद्वीप माना जाता है जो अपनी सुंदरता के लिए प्रख्यात है। इस महाद्वीप के अंदर टोटल 22 देश आते हैं जो कि धरती के कुल भूभाग का 5.7 पर्सेंट है।

एशिया (Asia) में कितने देश है

Mahadeep Ke Naam Hindi and English Mein

महाद्वीपों के नाम हिंदी मेंमहाद्वीपों के नाम English में
एशियाAsia
अफ्रीकाAfrica
उत्तरी अमेरिकाNorth America
दक्षिणी अमेरिकाSouth America
यूरोपEurope
ऑस्ट्रेलियाAustralia
अंटार्कटिकाAntarctica

FAQs


विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से हैं?

एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका |

दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

एशिया

दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

ऑस्ट्रेलिया

Leave a Comment