एशिया (Asia) में कितने देश है



Asia Ke Sare Deshon Ka Naam: हम सभी जानते है, कि पृथ्वी (Earth) पर लगभग 70 प्रतिशत जल और शेष 30 प्रतिशत भूमि है, और इस 30 प्रतिशत भूमि को आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्टिका और एशिया इन 7 महाद्वीपों में विभाजित किया गया है | इन सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप की अपनी एक अलग पहचान है, क्योंकि एशिया (Asia) क्षेत्रफ़ल और जनसंख्या (Population) दोनों के आधार पर दुनिया सबसे बड़ा महाद्वीप है |

img-1


आपको बता दें, कि दुनियाभर की लगभग 60 प्रतिशत आबादी एशिया में निवास करती है | ऐसे में प्रश्न उठता है, कि आखिर एशिया में कुल कितनें देश है? एशिया (Asia) में कितने देश है, उनके नाम व राजधानी के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे है |

अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

क्षेत्रफल45,580,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या4,504,000,000 (2017 के अनुसार)
सीमाएंउत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप
प्रमुख शहरदिल्ली, मुंबई, बीजिंग, मास्को, जकार्ता, टोक्यो, शंघाई, बैंकाक, ढाका, कराची, इस्तांबुल, येरुसलम, सिंगापुर, सीओल आदि
प्रमुख धर्मप्रमुखतया सभी धर्म जैसे- हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध आदि
प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रहिमालय पर्वत श्रंखलायें, गोबी और थार का रेगिस्तान, मृत सागर, जापान की द्वीपीय क्षेत्र, रूस के ध्रुवीय क्षेत्र, माउंट एवेरेस्ट चोटी आदि

दुनिया में कितने देश है ?



एशिया क्या है (What is Asia)

Asia Kya Hai in Hindi: एशिया एक महाद्वीप है, जो उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ अटलांटिक महासागर के कुछ भागो से घिरा हुआ है | एशिया की कुछ सीमायें यूरोप से मिलती है, जिसके कारण इसे यूरेशिया भी कहा जाता है | अन्य महाद्वीपों की अपेक्षा एशिया में अनेक प्रकार की विविधताएँ पाई जाती है | एशिया को सिंधु घाटी जैसी कई अति प्राचीन सभ्यताओं की जन्म-स्थली कहा जाता है | धरातल के मामले में एशिया अन्य महाद्वीपों की तुलना में बेहद अलग हैं, क्योंकि विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी यही है और पृथ्वी का सबसे नीचे वाला बिंदु मृत सागर भी यही है | यदि हम संस्कृति की बात करे, तो एशिया प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है | एशिया महाद्वीप को विभिन्न धर्मों की जन्म-स्थली भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्राचीन काल से ही विभिन्न धर्म जैसे- हिन्दू धर्म, यहूदी, पारसी,इस्लाम, सिख आदि के लोग निवास कर रहे है| इसके साथ ही दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारत में है| एशिया में रहनें वाले लोगो को एशिया के बाहर अन्य महाद्वीपों में एशियाई या एशियाई के नाम से जाना जाता है | चन्द्र शेखर वेंकट रमन (C.V.Raman) पहले ऐसे एशियाई वैज्ञानिक है, जिन्हें नोबेल पुरस्कार जीतनें का श्रेय प्राप्त हुआ है |   

एशिया का मानचित्र (नक्शा) | Map of Asia Continent with Countries [Coloured Map]

img-2
एशिया का नक्शा

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व राजधानी 

एशिया में कितने देश है ?

एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी है | व इनमे से कुछ देश ऐसे भी है जिनका भाग एशिया व यूरोप दोनों महाद्वीप में आता है जैसे जॉर्जिया, अज़रबैज़ान, कज़ाख़स्तान, रूस, टर्की | इस प्रकार दोनों महादीपो से बने क्षेत्र को यूरेशिया (Eurasia) कहा जाता है | इनमे से कुछ क्षेत्र ऐसे भी है जिनका शासन दुसरे देशो के आधीन है जैसे मकाउ, हांगकांग का संचालन चीन द्वारा किया जाता है |

एशिया में देशों के नाम और उनकी राजधानी (Names & Countries Capital in Asia)

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अनुसार एशिया महाद्वीप में कुल मिलकर 48 देश है, जिनकी राजधानी व मुद्रा सूची नीचे दी गयी है : –

देश का नाम राजधानी मुद्रा 
चीनबीजिंगयूआन
भारतनयी दिल्लीरुपया
इंडोनेशियाजकार्तारूपिया
पाकिस्तानइस्लामाबादपाकिस्तानी रूपया
बांग्लादेशढाकाटका
जापानटोक्योयेन
फिलीपीन्समनीलाफिलीपीन पीसो
वियतनामहनोईडौंग
तुर्कीअंकारातुर्की लीरा
ईरानतेहरानईरानी रियाल
थाईलैंडबैंकॉकबात
म्यांमारनाएप्यीडॉक्यात
साउथ कोरियासिओलदक्षिण कोरियाई वोन
इराकबगदादईराकी दीनार
अफगानिस्तानकाबुलअफ़गानी
सऊदी अरबरियाधसऊदी रियाल
उज्बेकिस्तानताशकंदसोम
मलेशियाकुआलालम्पुररिंग्गित
यमनसानायमनी रियाल
नेपालकाठमांडूनेपाली रूपया
नार्थ कोरियाप्योंगयांगउत्तर कोरियाई वोन
श्रीलंकाश्री जयवर्धनपुरा कोटेश्रीलंकाई रूपया
कज़ाख़स्ताननूरसुल्तानटेंगे
सीरियादमस्कससरीरियन पौंड
कम्बोडिआनॉम पेनरियेल
जॉर्डनअम्मानजॉर्डन दीनार
अज़रबैज़ानबाकूमनत
संयुक्त अरब एमिरेट्सआबू धाबीदिरहम
ताजीकिस्तानदुशान्बेताजिक रूबल
इजराइलजेरूसलमशेकेल
लाओसविएन्तिएनकिप
लेबनॉनबेरुतलेबनीज पाउंड
किर्ग़िज़स्तानबिश्केकसोम
तुर्कमेनिस्तानअश्गाबादमनत
सिंगापुरसिंगापुरसिंगापुर डॉलर
ओमानमस्कट ओमानी रियाल
पलेस्टाइनरामल्लाहशेकेल
कुवैतकुवैत सिटीकुवैती दीनार
जॉर्जियातीब्लिसीलारी
मंगोलियाउलानबटोरतुग्रिक
अर्मेनिआयेरेवानदाम
क़तरदोहाक़तारी रियाल
बहरीनमनामाबहरीनी दीनार
Timor-Lesteदिलीडॉलर
सायप्रसनिकोसियासाईप्रस पाउंड
भूटानथिम्पूनगूलट्रम
मालदीवमालेमालदीव रूफिया
ब्रूनेईबंदर सेरि बेगावानब्रुनेई डॉलर

विश्व के सात अजूबे कौन-कौन से हैं

एशिया और यूरोप में आने वाले देशो की सूची

Common Countries in Asia and Europe: कुछ देश ऐसे भी है, जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों (यूरेशिया) में गिने जाते है | इन देशो के नाम और विवरण इस प्रकार है-

क्रम स० देश का नाम यूरोप में शामिल क्षेत्र
1.रूस39 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र
2.तुर्की23 हजार वर्ग किलोमीटर
3.कजाखस्तान1.8 लाख वर्ग किलोमीटर
4.अजरबैजान6.9 हजार वर्ग किलोमीटर
5.जॉर्जिया2.5 हजार वर्ग किलोमीटर
6.साइप्रसक्षेत्र नहीं (नजदीकी रूप से जुड़ा हुआ है)

List of Asian Countries in English

  • Afghanistan
  • Armenia
  • Azerbaijan
  • Bahrain
  • Bangladesh
  • Bhutan
  • Brunei
  • Cambodia
  • China
  • Cyprus
  • Georgia
  • India
  • Indonesia
  • Iran
  • Iraq
  • Israel
  • Japan
  • Jordan
  • Kazakhstan
  • Kuwait
  • Kyrgyzstan
  • Laos
  • Lebanon
  • Malaysia
  • Maldives
  • Mongolia
  • Myanmar (Burma)
  • Nepal
  • North Korea
  • Oman
  • Pakistan
  • Palestine
  • Philippines
  • Qatar
  • Russia (part of Asia)
  • Saudi Arabia
  • Singapore
  • South Korea
  • Sri Lanka
  • Syria
  • Taiwan
  • Tajikistan
  • Thailand
  • Timor-Leste (East Timor)
  • Turkey (part of Asia)
  • Turkmenistan
  • United Arab Emirates (UAE)
  • Uzbekistan
  • Vietnam
  • Yemen

यहाँ आपको एशिया (Asia) में कितने देश है तथा उनके नाम व राजधानी की सूची के बारे में बताया गया है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

एशिया में कितने देश है ?

यूनाइटेड नेशन के अनुसार, एशिया देश में कुल 48 देश है |

एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है ?

मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है |

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?

रूस एशिया का सबसे बड़ा देश है |

विश्व के विकसित और विकासशील देशों की सूची

Leave a Comment