रेलवे सैलरी स्लिप डाउनलोड



जैसे कि आप जानते हैं विभिन्न विभाग द्वारा कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट को जारी किया जा रहा है। ताकि सभी अपना प्रत्येक कार्य ऑनलाइन के माध्यम से आसानी पूर्वक कर सके। हाल ही में रेलवे कर्मचारियों के लिए भी भारतीय रेल ने एक नई वेबसाइट और पोर्टल को जारी किया है। जिसका नाम AIMS Portal है इस पोर्टल के माध्यम से सभी पात्र कर्मचारी अपना व्यक्तिगत बायोडाटा, सेवा और वेतन संबंधित विशेष, सैलरी विवरण, भविष्य निधि / एनपीएस विवरण, वेतन संबंधी ऋण और अग्रिम, आयकर विवरण (मासिक कटौती योग्य राशि सहित), अवकाश, पेंशन लाभ (केवल सेवानिवृत्त कर्मचारी के लिए) और परिवार विवरण आदि देख सकते है और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे उन्हें कहीं पर भी जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

यदि आप एक रेलवे कर्मचारी हैं और Railway AIMS Portal की जानकारी लेना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस कारण आप हमारे साथ अंत तक बने रहें। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको RESS Salary Slip Railway Employee Pay Slip Download करने, RESS Salary Slip पोर्टल की जानकारी देने वाले हैं।

रेलवे में स्टेशन मास्टर कैसे बने ?

AIMS PORTAL क्या है

जैसे कि हमने आपको बताया AIMS PORTAL रेलवे कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है। सभी पात्र कर्मचारी बिना कहीं जाए अपने वेतन संबंधित, कार्य संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि पहले अपने कार्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को जन सेवा केंद्र एवं सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता पड़ती थी। परंतु सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारियो को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग, सरकार पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट को जारी कर रही है। तो AIMS PORTAL के माध्यम से सभी रेलवे कर्मचारी विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

RESS AIMS पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

सभी पात्र नागरिकों को पोर्टल के माध्यम से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। जो इस तरह है:-

  • इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी मासिक के साथ सालाना वेतन पर्ची की जांच का डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • आपको बता दे कि जिस समय पोर्टल जारी नहीं किया गया था। स्टाफ को अपने वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था। जिस कारण उनका समय एवं धन दोनों बर्बाद होता था, परंतु आपके घर बैठे सभी नागरिक अपनी पर्ची की जांच आसानी से कर सकते हैं। 
  • रेलवे कर्मचारियों के लिए केवल पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं बल्कि एप्लीकेशन भी जारी की गई है। जिसकी मदद से भी RESS Salary Slip एवं सभी सेवाएं का लाभ ले सकते हैं। 
  • विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट एवं एप्लीकेशन का उपयोग करना बहुत आसान है। जिस कारण सभी कर्मचारी विभिन्न सेवाए कर सकते है।

अकाउंटिंग इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (AIMS) पर दी गई सेवाएं

भारत के सभी रेल कर्मचारियों को रेलवे विभाग द्वारा विभिन्न सेवाए प्रदान की जाएगी। जोकि इस प्रकार है:-

  • पहली परिवार के विवरण सेवा। 
  • दूसरी ऋण और अग्रिम विवरण सेवा। 
  • तीसरी आयकर अनुमानों और संचयी कटौती सेवा। 
  • चौथी लीव बैलेंस (एलएपी और एलएचएपी) सेवा। 
  • पांचवी पीडीएफ में पे स्लिप डाउनलोड सेवा। 
  • एक वित्तीय वर्ष के दौरान एनपीएस वसूली सेवा। 
  • सातवीं वेतन विवरण (मासिक और वार्षिक सारांश) सेवा। 
  • आठवीं बायोडाटा (व्यक्तिगत विवरण, नौकरी से संबंधित, वेतन संबंधित) 
  • नवी ओटी, टीए, एनडीए, एनएचए, केएमए, बाल शिक्षा भत्ते का विवरण सेवा। 
  • दसवीं पिछले पीएफ निकासी आवेदन की स्थिति के साथ भविष्य निधि (पीएफ) खाता सेवा। 
  • ग्यारवी वित्तीय वर्ष वार अनुपूरक भुगतान सेवा।

रेलवे में टिकट कलेक्टर कैसे बने

Railway Employee Salary Slip डाउनलोड करें

यदि आप रेलवे कर्मचारी है और बिना कहीं जाए हुए ही अपनी आरईएसएस  वेतन पर्ची को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो यह AIMS पोर्टल आप जैसे कर्मचारियों के लिए ही जारी किया गया है। ताकि किसी भी कर्मचारी को किसी भी सरकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र जाने की जरूरत ना पड़े। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से RESS Salary Slip की जांच कर डाउनलोड करना बहुत आसान है। जिसकी प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी हमने नीचे दी है।

  • सबसे पहले आपको AIMS आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आपको Railway Employee Self Service का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  •  अब नए पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक कर देना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको Pay Slip in PDF के विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आपको जिस महीने की पे स्लिप देखनी है। उस महीने को और वर्ष को निर्धारित करना होगा। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर उस महीने और वर्ष की वेतन पर्ची प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • जिसके बाद आप इस पर्ची को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।
  • इस प्रकार आपकी रेलवे कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड हो जाएगी।

AIMS Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया

  • रेलवे कर्मचारियों को सबसे पहले AIMS Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जाने के बाद होम पेज पर Employee self service के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपनी कर्मचारी संख्या दर्ज करनी है, फिर ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है।
  • यदि आप पहली बार पंजीकरण कर रहे हैं तो आपको सबसे नीचे New User Registration पर क्लिक करना है।
  • फिर कर्मचारी संख्या, अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको ओटीपी वेरीफिकेशनको पूरा करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है
  • इस तरहां से आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

RESS AIMS मोबाइल एप्लिकेशन कैसे डाउनलोड करें?

आप सभी को RESS AIMS मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो इस तरह है:

  • सर्वप्रथम आपको अपने एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर खोलना होगा। जिसके बाद आपको सर्च बॉक्स में RESS सर्च करना होगा। 
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर RESS एप्लीकेशन खुल जाएगी।
  • जिसके पास आपको इनस्टॉल का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक कारना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी डिवाइस में ऐप्प डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। 
  • इस प्रकार आप RESS AIMS app को डाउनलोड कर सकते है।

भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन, मंडल, जोन है

RESS Salary Slip से जुड़े प्रश्न

आरईएसएस वेतन पर्ची कैसे डाउनलोड करें?

सभी पात्र नागरिक आधिकारिक वेबसाइट या एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वेतन पर्ची से जुड़ी जानकारी ऊपर दी गई है। 

RESS AIMS की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आरईएस AIMS की आधिकारिक वेबसाइट- aims.indianrailways.gov.in है। जिसके माध्यम से आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

AIMS Portal Indian Railways द्वारा पात्र नागरिकों को क्या क्या सेवाए प्रदान की जाएगी?

सभी रेलवे कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाए प्रदान की जाएगी। जिसके बारे हमने ऊपर बताया है।

Leave a Comment