आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?



आंध्र प्रदेश के 26 जिलों के नाम: आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत का  राज्य है जिसे पूर्व में आन्ध्रपथ के नाम से जाना जाता था यह राज्य देश के दक्षिण पूर्वी तट पर मौजूद है। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद है, और हैदराबाद ही इसका सबसे बड़ा शहर है। आंध्र प्रदेश का समुद्र तट तकरीबन 972 किलोमीटर लंबा है।

आंध्र प्रदेश से अलग होकर के ही तेलंगाना राज्य बना जो कि हमारे देश का 29वां राज्य है। इस राज्य के भिन्न भिन्न जिलों में अलग अलग भाषाएं, बोली देखने को मिलती है।आंध्र प्रदेश में मुख्य तौर पर तेलुगू,हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और तमिल भाषा बोली जाती है। नीचे आपको आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ? आंध्र प्रदेश के सभी जिलों व उनके नाम की सूची दी गई है।

गुजरात में कुल कितने जिले हैं ?

आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं | How Many Districts in Andhra Pradesh with names ?

वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले मौजूद हैं, जिसमें क्षेत्रफल के हिसाब से आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा जिला अनंतपुर है और जनसंख्या के हिसाब से पूर्वी गोदावरी सबसे बड़ा जिला घोषित किया गया है। वही जनसंख्या घनत्व के मामले में आंध्र प्रदेश का कृष्णा जिला सबसे बड़ा है।

देश की राजनीति में आंध्र प्रदेश काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्ष 2019 से इस राज्य में कांग्रेस पार्टी के राजनेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री के तौर पर काबिज है। आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम नीचे बताए अनुसार है

आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम | Districts In Andhra Pradesh

  • श्रीकाकुलम |
  • परवतीपुरम मनियम |
  • विजयानगरम |
  • विशाखापट्टनम |
  • अलुरी सीठारामा राजू |
  • अनाकापल्ली |
  • काकीनाडा |
  • ईस्ट गोदावरी |
  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कोनसीमा |
  • एलुरु |
  • वेस्ट गोदावरी |
  • एनटीआर |
  • कृष्णा |
  • प्लानडू |
  • गुंटुर |
  • बापटला |
  • प्रकाशम |
  • नेल्लोर |
  • कुरनूल |
  • नंदलाल |
  • अनंतपुर |
  • श्री सत्य साईं |
  • वाईएसआर |
  • अन्नामाया |
  • तिरुपति |
  • चित्तूर |

हरियाणा में कुल कितने जिले हैं ?

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला

आंध्र प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले में पहले स्थान पर पश्चिम गोदावरी का नंबर आता है और चौथे स्थान पर पूर्वी गोदावरी का नंबर आता है। पश्चिम गोदावरी जिले में साक्षरता की दर 74.63 है। इसके पश्चात कृष्णा जिले में साक्षरता की दर 73.74 है। वहीं इस राज्य के चित्तूर जिले में साक्षरता की दर 71.53 है और पूर्वी गोदावरी जिले में साक्षरता की दर 70.99 है।

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या पूर्वी गोदावरी जिले में निवास करती है और इसके बाद अन्य जिलों का स्थान आता है। यह जानकारी आपको साल 2011 की जनगणना के अनुसार दी जा रही है। नीचे आपको पूर्वी गोदावरी के बाद जनसंख्या के मामले में कौन से जिलों का नंबर आता है, इसकी जानकारी दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम कुल जनसँख्या
1पूर्वी गोदावरी5154296
2गुंटूर4887813
3कृष्णा4517398
4विशाखापत्तनम4290589
5:चित्तूर4174064
6अनंतपुर4081148
7कुरनूल4053463

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक लिंगानुपात विजयनगरम जिले में है। इसके पश्चात श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी और गुंटूर जिले का स्थान आता है। नीचे इन सभी जिलों के लिंगानुपात की जानकारी दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम लिंगानुपात
1विजयनगरम1019
2श्रीकाकुलम1015
3विशाखापत्तनम1006
4पूर्वी गोदावरी1006
5पश्चिम गोदावरी1004
6:गुंटूर1003

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला

आंध्र प्रदेश में विकास के मामले में कुरनूल जिला सबसे आगे है। इस जिले में विकास दर 14.85 प्रतिशत है। इसके पश्चात अनंतपुर, विशाखापट्टनम, चित्तूर, प्रकाशम, नेल्लोर और वाईएसआर जिले का स्थान आता है। नीचे आपको आंध्र प्रदेश के सर्वाधिक विकास दर वाले जिलों की सूची दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम विकास दर
1कुरनूल14.85%
2अनंतपुर12.10%
3विशाखापत्तनम11.96%
4चित्तूर11.43%
5प्रकाशम11.05%
6श्री पोट्टी श्रीरामुलु (नेल्लोर)11.05%
7वाईएसआर10.79%

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला

आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल के मामले में पहले स्थान पर अनंतपुर जिला है और नौवें स्थान पर पूर्वी गोदावरी जिला है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक भूमि क्षेत्रफल कौन से जिलों का है, उसकी सूची नीचे दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम भूमि क्षेत्रफल
1:अनंतपुर:19130
2:कुरनूल:17658
3:           प्रकाशम:     17626
4:           वाईएसआर:   15359
5:चित्तूर15152
6:श्री पोट्टी श्रीरामुलु (नेल्लोर)13076
7:गुंटूर11391
8विशाखापत्तनम11161
9पूर्वी गोदावरी10807

आंध्र प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व कृष्णा जिले में है, ज्योकि जनसंख्या घनत्व के मामले में पहले स्थान पर है और पांचवें स्थान पर गुंटूर जिला मौजूद है। दूसरे नंबर पर पश्चिम गोदावरी, तीसरे नंबर पर पूर्वी गोदावरी और चौथे नंबर पर श्रीकाकुलम जिला जनसंख्या घनत्व के मामले में है। नीचे आंध्र प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले की लिस्ट दी गई है।

क्रमांक जिले का नाम जनसंख्या घनत्व
1:कृष्णा519
2पश्चिम गोदावरी508
3पूर्वी गोदावरी477
4श्रीकाकुलम462
5गुंटूर:429

कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं ?

आंध्र प्रदेश में भ्रमण हेतु मुख्य जगह | Tourist Places in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में वैसे तो 26 जिले मौजूद हैं और हर जिले में घूमने लायक कई जगह भी मौजूद है परंतु हम आपको चार ऐसे जिलों के नाम बता रहे हैं, जो घूमने के लिए आपके लिए सबसे बेस्ट है।

विशाखापट्टनम

अगर आप आंध्र प्रदेश में घूमने लायक जिला ढूंढ रहे हैं तो आपको अवश्य ही विशाखापट्टनम जिले को घूमना चाहिए। विशाखापट्टनम जिले के अंदर आपको समुद्री तट, गुफा, घाटी, झील और कई पहाड़ मिलेंगे। जो लोग प्रकृति प्रेमी है उनके लिए तो विशाखापट्टनम जिला स्वर्ग के समान है।

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा जिला कृष्ण नदी के तट पर मौजूद है। यहां पर बड़े पैमाने पर मीठे आम की पैदावार होती है। इसके अलावा यहां की मिठाई भी काफी प्रसिद्ध है, साथ ही यहां का बसंत का मौसम भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। विजयवाड़ा ही दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार की खूबसूरत मूर्तियां, कोंडा पल्ली फोर्ट, गुफा, कनक दुर्गा मंदिर, गांधी पार्क जैसी जगह को अवश्य घूमना चाहिए।

नेल्लोर

आंध्र प्रदेश का नेल्लोर जिला ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर कई आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत मौजूद है। नेल्लोर के अंदर मिलने वाली मिठाई काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और मुख्य तौर पर यह शहर अपनी मिठाइयों के लिए ही प्रसिद्ध है।

चित्तूर

आंध्र प्रदेश का चित्तौड़ जिला भी प्रमुख पर्यटन स्थल में आता है। यहां पर ऐसी बहुत सारी वनस्पति और जीव पाए जाते हैं, जो देखने में अद्भुत होते हैं। यहां पर कई कलात्मक मंदिर मौजूद है और इसीलिए चित्तूर को घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

FAQ:

आंध्र प्रदेश की तटीय सीमा कितनी है ?

972 किलोमीटर

आंध्र प्रदेश में कुल कितने गांव हैं ?

28293

आंध्र प्रदेश की भाषा क्या है ?

तेलुगू, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू

आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं ?

26

केरल में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment