बीसीजी (BCG) का टीका क्या होता है



बीसीजी (BCG) का नाम मेडिकल विभाग में ज्यादातर सभी लोग जानते है, परन्तु आम नागरिक भी इस नाम से अनजान नहीं होते है, क्योंकि बीसीजी (BCG) एक टीका का नाम है, जो नवजात शिशु को जन्म के बाद तुरंत लगाया जाता है | इस टीका प्रयोग मुख्यतः यक्ष्मा यानि कि टीबी (TB) की रोकथाम हेतु भारत समेत कई देशों में किया जाता है | यह टीका बहुत उपयोगी होता है, यह एक तरह का वैक्सीन होता है जिसके प्रयोग करने की एकमात्र वजह है कि यह मरीज को टीवी के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है |

img-1


इसके अलावा इस वैक्सीन का प्रयोग मूत्राशय के ट्यूमर या मूत्राशय के कैंसर के इलाज के लिए भी इसका उपयोग करते है | परन्तु यह टीका 100% टीवी संक्रमण से बचाव नहीं करता है, कुछ स्थितियों में यह सफल नहीं हो पाता है | यदि आप बीसीजी (BCG) का टीका क्या होता है, इसका फुल फॉर्म क्या होता BCG Vaccine क्यों और कब लगता है, इसके विषय में जानना चाहते है तो यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है |

महामारी अधिनियम (एपिडेमिक एक्ट) क्या है

BCG का फुल फॉर्म

बी॰सी॰जी॰ का फुल फॉर्म (Bacillus Calmette–Guérin) होता है | इसका उच्चारण “बैसिलस कैलमेट-गुएरिन” होता है | BCG टीवी के संक्रमण को हमारे फेफड़ों तक जाने में रोके रखने में मदद करता है | सभी नवजात शिशुओं को टीवी के संक्रमण से बचाने के लिए जन्म के बाद ही यह टीका दिया जाना अनिवार्य होता है। 



बीसीजी (BCG) वैक्सीन (टीका) काम कैसे करता है

  1. बीसीजी (BCG) वैक्सीन (टीका) मुख्य रूप से हमारे शरीर में टीवी का कारण बनने वाली प्रभावी जगहों पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाता है |
  2. इस वैक्सीन में माइक्रोबैक्टेरियम बोविस का एक कमजोर स्ट्रेन होता है, जिसका कार्य बीमारी पैदा किए बिना बैक्टीरिया के जवाब में बचाव प्रणाली को उत्तेजित कर देता है।
  3. यह लगभग 99 प्रतिशत हमें इस रोग से बचाने में मददगार होता है।
  4. हमारे शरीर में एंटीबॉडी होते हैं जो एक बैक्टीरिया के साथ हमें भविष्य होने वाले संक्रमण से बचाने का कार्य करते हैं |
  5. मुख्य रूप से BCG वैक्सीन हमारे शरीर के टीवी बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबॉडी का उत्पादन करने में सहायता प्रदान करता है, जिसके कारण हम ट्यूबरक्लोसिस से आसानी से बच सकते हैं।
  6. ज्यादातर देखा गया कि यह वैक्सीन हमें कई तरह के और रोगों से बचाने में मदद करता है, जिनमें हम सरलता से निर्जलीकरण,मांसपेशियों में ऐंठन होना, मधुमेह की तीव्रता बढ़ना, सोडियम और क्लोराइड की कमी होने जैसी समस्याओं से बचाता है |
  7. हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियों और लक्षणों के उपचारों पर नियंत्रण और रोकथाम हेतु किया जाता है।
  8. टीकाकरण की एक ऐसी प्रक्रिया होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आरोग्य सेतु ऐप क्या है

बीसीजी (BCG) वैक्सीन क्यों लगता है

  1. BCG (Bacillus calmette Guerin) का टीका शरीर लिए काफी अहम भूमिका निभाता है।
  2. यह वैक्सीन शिशु को टीवी की बीमारी से बचाव करता है।
  3. BCG का टीका शिशु को जन्म से 15 दिनों के भीतर लगवाना आवश्यक होता है।
  4. यह टीका अधिकांश शिशु के जन्म के समय अस्पताल में ही लगा दिया जाता है।
  5. BCG- Bacillus calmette Guerin का टीका लेने वाले नवजात शिशुओं को ओरल पोलियो का जीरो डोज भी पिलाया जाता है।
  6. यह शरीर को छोटी मोटी बीमारी से लड़ने में मदद करता है और यह टीका बहुत सस्ता, सुरक्षित होता है |
  7. यदि आप एक बार सही समय पर जन्म के समय शिशु को यदि यह टीका लगाया जाता हैं तो शिशु को पूरी उम्र भर टीवी की बीमारी से बचने में सहायता प्राप्त होती है।

आपको बीसीजी (BCG) का टीका के विषय में जानकारी प्रदान की गई | यदि इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

वेंटिलेटर क्या होता है