Hindi Alphabet Varnamala



हिंदी एक विश्व प्रसिद्ध भाषा है जिसे भारत देश की राष्ट्र भाषा और राज भाषा का दर्जा प्राप्त है। विश्व कि हर भाषा की तरह हिंदी में भी सुक्ष्म इकाई वर्ण होता है जिसे एक कर्मबद्ध तरीके से लिखा जाता है। वर्णों के कर्मबद्ध तरीके से व्यवस्थित इस समूह को वर्णमाला कहा जाता है।

हिंदी वर्णमाला में 44 वर्णों को शामिल किया जाता है जिसमें 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं। इस लेख के द्वारा हम इन सभी स्वर और व्यंजनों की जानकारी आपको देंगे जिससे आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

भारत की राष्ट्रभाषा क्या है?

Hindi Alphabet Vowel (स्वर)

जिन वर्णों के उच्चारण के लिए किसी भी अन्य वर्ण की जरूरत नहीं होती उसे स्वर कहा जाता है। हिंदी वर्णमाला में कुल 11 स्वर होते हैं जिन्हें लगभग हम सभी स्कूल में पढ़ चुके हैं। इसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

 

ग्यारह स्वरों के अलावा हिंदी वर्णमाला में दो और ध्वनियाँ और होती हैं जिन्हें अनुस्वार (अं) और विसर्ग (अ:) कहते हैं। इन्हें अयोगवाह भी कहा जाता है।  इन दोनों को ही हिंदी स्वरों में स्थान प्राप्त नहीं है।

Hindi Alphabet Consonant (व्यंजन)

स्वरों की सहायता से जिन स्वरों का उच्चारण किया जाता है उन्हें हिंदी की वर्णमाला में 33 व्यंजन होते हैं और इन सभी व्यंजनों का उच्चारण बिना स्वरों के संभव नहीं है। यानिकि जिस किसी भी व्यंजन में स्वर को जोड़ दिया जाता है वह सम्पूर्ण व्यंजन बन जाता है। स्वर के बिना व्यंजन को लिखने के लिए उसके नीचे (्) का चिह्न लगाया जाता है।

ड़
 
 

Hindi Varnamala Chart (हिंदी वर्णमाला चार्ट)

हिंदी के वर्णमाला के चार्ट में सभी प्रकार के वर्णों को लिखा जाता है। इस चार्ट को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। इसके अलावा भी आप हिंदी को ‘कैथी’ और ‘महाजनी’ लिपियों में पढ़ सकते हैं परंतु यह लिपियां इतनी प्रसिद्ध नहीं हैं।

निम्नलिखित हम आपको हिंदी वर्णमाला के चार्ट को चित्र के रूप में उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आपको इन्हें समझने में आसानी रहे। यह चार्ट कुछ इस प्रकार है:-

Hindi Varnamala Chart PDF Download

हिंदी वर्णमाला के चार्ट को आप PDF के रूप में भी प्राप्त कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं ताकि जब कभी इंटरनेट की उपलब्धि आपके पास ना हो तो आप इस PDF फाइल में वर्णमालाओं को देख सकें और ज्ञान प्राप्त कर सकें।

Download Hindi Varnmala PDF Chart

Hindi Varnamala in English

कुछ आधुनिक कीबोर्ड्स की मदद से आजकल हिंदी को भी अंग्रेज़ी द्वारा ही टाइप किया जाने लगा है। ऐसे में हमारा हिंदी वर्णमाला को इंग्लिश में जानना और भी जरूरी हो जाता है। निम्नलिखित हम हिंदी भाषा से वर्णमालाओं को अंग्रेज़ी में लिखने की जानकारी देने जा रहे हैं।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची

वर्णमाला (Varnamala) क्या है?

यदि हम आसान शब्दों में समझें तो वर्णों या अक्षरों के समूह को वर्णमाला कहा जाता है। इसके नाम से ही हमें मालूम हो जाता है वर्ण + माला के समूह को वर्णमाला कहते हैं। उपरोक्त हमने आपको सभी वर्णों का व्यवस्थित समूह दिया है जोकि वर्णमाला कहलाता है। हर भाषा की अपनी एक वर्णमाला होती है जो अक्षरों के व्यवस्थित समूह में होती है।

वर्ण क्या होते हैं?

वर्ण मूल रूप से वह चिन्ह होते हैं जो हमारे मुंह से निकली ध्वनियों को लिखित रूप बनाने में हमारी मदद करते हैं। दूसरे शब्दों में यदि हम कहें तो हमारे मुंह से निकाली जाने वाली ध्वनियों को लिखने में इस्तेमाल किये जाने वाले चिन्हों को वर्ण कहते हैं। अंग्रेज़ी में इन्हें Letter कहा जाता है।

असल में छोटी छोटी जो ध्वनियां होती हैं जिन्हें हम और छोटा नहीं कर सकते उन्हें ही वर्ण कहा जाता है। वर्ण को हम हिंदी भाषा में अक्षरों के नाम से भी जानते हैं।

स्वर और व्यंजन में अंतर

कई बच्चों के मन में सवाल पैदा होता है कि आखिर स्वर और व्यंजन में अंतर क्या होता है। असल में इन दोनों की परिभाषाओं के अनुसार हम कह सकते हैं कि स्वर के उच्चारण में बिना किसी अवरोध के वायु हमारी मुंह से निकलती है और बिना किसी व्यंजन के ही इसका उच्चारण किया जाता है।

वहीँ दूसरी तरफ व्यंजन जो होते हैं इनका उच्चारण करते समय हमारे मुंह वायु रुकावट और टकराव के साथ निकलती है और इसका उच्चारण भी बिना किसी व्यंजन के साथ ही किया जा सकता है।

हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

  • हिंदी विश्व में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है।
  • हिंदी भाषा में 13 स्वर और 36 व्यंजन होते हैं।
  • हिंदी 435 मिलियन से भी ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है।
  • हिंदी को भारत की राष्ट्रिय भाषा का दर्जा प्राप्त है।
  • भारत के अलावा हिंदी भाषा नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे कई देशों में बोली जाती है।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी

Leave a Comment