बरसात के मौसम में घर से कीड़े बाहर कैसे निकाले



जैसा की हम सभी जानते हैं की बरसात के मौसम में कीड़े मकोड़े आना आम बात हैं। कुछ कीड़े उड़ने वाले होते हैं तो कुछ यहां से वहां रेंगते रहते हैं. ऐसे भी कई कीड़े हैं जो लाइट से आकर्षित होकर घर की दीवार पर मंडराते रहते हैं। अगर आप भी इन सभी कीड़ो से परेशान हो गए हैं। तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं क्योकि आज हम आपको अपने इस ख़ास आर्टिक्ल में कीड़ो को घर से बहार निकालने की कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। बरसात के मौसम में घर से कीड़े निकालने से सबंधित सभी जानकारी को जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

ऋतुओं के नाम के बारे में जानकारी

बरसाती कीड़ो से बचाव कैसे करे

जी हाँ ये बरसात में ही नजर आते हैं इसलिए मॉनसून के आते ही साफ सफाई को लेकर अधिक सतर्क रहना पड़ता हैं, क्योकि थोड़ी भी लापरवाही से घर में कीड़े पनपने लगते हैं और मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं। जिसके चलते कई परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। बारिश होते ही घर के अंदर कीड़े मकोड़े आने लगते हैं. कई बार यह जहरीले भी हो सकते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहना जरूरी हैं। और इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बहुत आसान से कुछ टिप्स आजमाएं। चलिए जानते हैं।

बरसात के कीड़ों को घर में आने से रोकना

बरसात के मौसम में निम्नलिखित कीड़े दिखाई देने लगते हैं, इनसे छुटकारा पाना आसान हैं चलिए जानते हैं।

Ekart Logistics फ्रेंचाइजी कैसे लें?

नींबू और बेकिंग सोडा का घोल

हम आपको बतादें कि बरसाती कीड़ों को घर से दूर रखने के लिए आप घर पर नींबू और बेकिंग सोडा का सॉल्‍यूशन बना सकते हैं और इसका इस्‍तेमाल कीड़ों को भगाने के लिए कर सकते हैं, इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी लें और इसमें दो नींबू अच्‍छी तरह से डालें। फिर इसमे बेकिंग सोडा मिलाएं।  अब इसे स्‍प्रे बोतल में डालें और कीड़ों पर स्‍प्रे करें।

छोटे कीड़ों को मारने के लिए लौंग

आप छोटे-मोटे कीड़ों को मारने के लिए लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पानी में लौंग का पाउडर डालकर मिक्स कर लें और इसे घर की खिड़कियों और दरवाजों के पास छिड़क दें। इससे सभी कीड़े बाहर निकल  जायेंगें।

यूरोलॉजी (Urology) क्या होता है ?

साफ – सफाई

  • दोस्तों घर की साफ़ सफाई रखना बहुत जरूरी हैं।  क्योकि अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखेंगें तो घर में कीड़े घुसे रहेंगें जिससे बीमारियां बढ़ेंगी। इसलिए हर रोज कचरा घर से बाहर निकालें। साथ ही पूरे घर में झाड़ू-पोछा लगाना बहुत जरूरी है. पोछा लगाने वाले पानी में सिरका या फिनैल मिला लें। ताकि सही से साफ़ सफाई बनी रहें। और सभी प्रकार के कीड़े घर से बाहर रहें। ज्यादातर कीड़े गंदगी को देखकर घर में आते हैं।

हल्दी का उपयोग करें।

मानसून का मौसम आते ही सभी प्रकार की चींटि​यां अपने बिलों से बाहर निकल आती हैं। और खाने पीने के सामान में घुस जाती हैं। और समस्या बढ़ा देती हैं। क्योकि चीटियों को खाने की चीजों से बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इसे आसान बना दिया गया हैं। ये एक कमाल की ट्रिक हैं, आप सबसे पहले एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच नमक मिलाकर उन सभी जगहों पर छिड़क दें, जहां से चीटीं निकलती हैं. इससे चीटियों पल भर में गायब हो जाएंगी। और आपकी सभी मुश्किल हो दूर हो जाएँगी।

How To Do Meditation Explained in Hindi

 अहम बिंदु

  • कीड़ों को भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा (Baking Soda) का घोल बनाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को कीड़ों के ऊपर छिड़कने पर कीड़े भाग जाते हैं।
  • घर के सभी खिड़की और दरवाजे शाम होते ही बंद कर दिए जाएं।  ये सबसे असरदार तरीका हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजों के बीच में जो जगह खाली रहती है, इन दरारों को भरना भी जरूरी है नहीं तो कीड़े यहां से भी आ सकते हैं।
  • अगर कमरे में रोशनी की जरूरत नहीं है, तो वहां की लाइट बंद कर दें। खासकर छत और खिड़की के आस-पास की लाइटों को बंद रखें, क्योकि इनकी तरफ ही सबसे ज्यादा कीड़े आकर्षित होते हैं।
  • साथ ही खिड़कियों या जालीदार दरवाजों पर काली स्क्रीन लगा सकते हैं. स्क्रीन लगाने से घर रौशनी बाहर नहीं दिखती और कीड़े (Flying Termites) घर की तरफ नहीं आते।
  • कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल को कीड़ों के ठिकानों पर छिड़क दें, क्योकि इसका इस्तेमाल भी कीड़े भगाने के लिए क्या जाता हैं।
  • हमेशा कचरे के डिब्बे को बंद करके रखें।
  • इसके आलावा घर में जितनी ज्यादा साफ-सफाई होगी उतने ही कम कीड़े नजर आएंगे. ज्यादातर कीड़े गंदगी को देखकर घर में आते हैं।
FAQ’s
बरसात के कीड़े क्यों आते हैं?

बरसात आते ही अलग-अलग तरह के कीड़े-मकोड़े देखने को मिलते हैं क्योंकि हवा में नमी और पानी जमा होने की वजह से इस मौसम में कीड़ों की प्रजनन दर तेजी से बढ़ती है।

बरसात में किस प्रकार के कीड़े दिखाई देते हैं ?

बरसात के दिनों में कई प्रकार के कीड़े घरो में घुस जाते हैं।जिनमे कुछ कीड़े पंखों वाले तो कुछ जमीन व दीवार पर रेंगने वाले होते हैं।

बरसाती कीड़ा काटने से क्या होता है?

इनके काटने से खुजली, रैशेज, जलन, दर्द, दाने, मवाद जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कई बार इनका डंक इतना खतरनाक होता है कि गंभीर स्किन इंफेक्शन कर सकता है।

बारिश के दौरान कीड़े क्यों आते हैं?

क्योकि बारिश प्रकृति में जीवन का संचार करती है, वनस्पतियों की वृद्धि को बढ़ाती है और इन छोटे जीवों को भोजन के प्रचुर स्रोत प्रदान करती है।

घर में बारिश की मक्खियों से कैसे छुटकारा पाएं?

कीट विकर्षक स्प्रे का उपयोग करना और विशेष रूप से वे जो मक्खी विकर्षक या मक्खी मारने वाले के रूप में सबसे अच्छे हैं।

हम अपने घर को कीड़ों से कैसे मुक्त रख सकते हैं?

सबसे पहले घर की ठीक तरीके से सफाई करें। यदि आप रोज ऐसा करते हैं, तो कीड़ों का होना कई हद तक कम हो जाएगा।
2. घर में मक्खी और चींटियों से बचने के लिए रोज फर्श पर फिनाइल और फिटकरी का पावडर मिलाकर नियमित पोंछा लगाने से धीरे-धीरे ये घर से गायब होना शुरू हो जाएंगे।

सांइटिज़ेर क्या होता है

Leave a Comment