क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है ?



Petrol Pumps Nearby Me : पेट्रोल या फिर डीजल इंजन वाहन चलाने के दरमियान आपके साथ भी यह वाकिया अवश्य हुआ होगा कि कभी आपकी गाड़ी का पेट्रोल या फिर डीजल खत्म हो गया होगा। ऐसे में आस पास कोई पेट्रोल पंप उपलब्ध ना होने की वजह से आपको काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा हुआ होगा। इसलिए कहा जाता है कि हमें आस-पास मौजूद पेट्रोल पंप की जानकारी अवश्य ही रखनी चाहिए।

img-1


हालांकि मुसीबत में फंसने के पश्चात हमारा दिमाग ज्यादा काम ही नहीं करता है। पर हम जरा सी तरकीब लगाए तो हम आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा ले।  इस आर्टिकल में Aas Pass Koi Petrol Pump Hai आसानी से पता कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप कैसे खोले

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है ?

Aas Paas Petrol Pump Kahan Hai : किसी ऐसी जगह पर आपकी गाड़ी बंद हो चुकी है जहां पर आप को यह नहीं पता कि आस पास कोई पेट्रोल पंप मौजूद है अथवा नहीं और आप इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आपकी जेब में मौजूद स्मार्टफोन ही आपको कुछ ही सेकंड में दे देगा। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन के द्वारा पेट्रोल पंप की जानकारी निकालने का तरीका पता होना चाहिए।



  • अपने आसपास मौजूद पेट्रोल पंप की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपना स्मार्टफोन अपने हाथों में लेना है और स्मार्ट फोन में डाटा कनेक्शन को ऑन कर देना है।
img-2
  • डाटा कनेक्शन ऑन हो जाने के पश्चात आपको अपने स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन करना है जोकि अधिकतर स्मार्टफोन में पहले से ही होता है।
  • अब आपको अपने स्मार्टफोन में लोकेशन भी ऑन कर देना है। अक्सर गूगल मैप ऑटोमेटिक ही आपको लोकेशन ऑन करने के लिए कहता है। और Okay प्रेस करते ही लोकेशन ऑन हो जाती है।
img-3
  • गूगल मैप एप्लीकेशन ओपन हो जाने के बाद आपको ऊपर की साइड में पेट्रोल लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा। आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
img-4
  • अब जिस जगह पर आप मौजूद है अर्थात जिस जगह पर आपकी गाड़ी पेट्रोल के अभाव में बंद हो चुकी है उस जगह के आसपास जो भी पेट्रोल पंप होंगे वह गूगल मैप की स्क्रीन पर आपको दिखाई देंगे। आप जिस किसी भी पेट्रोल पंप पर जाना चाहते हैं उसके नीचे बने हुए डायरेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • डायरेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात गूगल मैप के द्वारा आपको यह दिखाया जाएगा कि आप जिस जगह पर है वहां से पेट्रोल पंप की दूरी कितनी है।
img-5
  • पेट्रोल पंप पर जाने के लिए अगर आपको रास्ता पता नहीं है तो गूगल मैप एप्लीकेशन में नीले रंग के बॉक्स में जो स्टार्ट वाली बटन दिखाई दे रही है उस पर आपको क्लिक कर देना है।

इतनी प्रक्रिया जब आपके द्वारा गूगल मैप एप्लीकेशन में कर दी जाती है तो मैप चालू हो जाता है। अब मैंप मे जो नीली लाइन है, आपको उसे ही फॉलो करना होता है। ऐसा करने से आप पेट्रोल पंप तक पहुंच जाते हैं।

पेट्रोल – डीजल की कीमत कैसे तय होती है

गूगल सर्च से पेट्रोल पंप कैसे ढूंढे ?

Petrol Pump Near ME: अगर आपके पास स्मार्टफोन मौजूद है तो सरलता से आप किसी भी ब्राउज़र के द्वारा अपने आस-पास मौजूद पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं अर्थात पेट्रोल पंप की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उस पेट्रोल पंप तक जा सकते हैं। इसका तरीका नीचे आपके साथ शेयर किया जा रहा है।

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट डाटा कनेक्शन ऑन कर लेना है और उसके पश्चात आपको अपने स्मार्टफोन में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर देना है।
  • ब्राउज़र ओपन हो जाने के बाद आपको ब्राउज़र के सर्च बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अंग्रेजी भाषा में ब्राउज़र के सर्च बॉक्स पर ही Petrol Pump near me लिखना है और सर्च कर देना है।
img-6
  • सर्चिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप के आस पास जितने भी पेट्रोल पंप मौजूद होंगे, उनकी जानकारी आपको दिखाई देगी।
  • अब आप जिस पेट्रोल पंप पर जाना चाहते हैं उसके ऊपर बने हुए डायरेक्शन बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब ब्राउज़र के द्वारा यह बताया जाएगा कि वर्तमान में आप जिस जगह पर मौजूद है वहां से आपने जिस पेट्रोल पंप का सिलेक्शन किया है उस पेट्रोल पंप की दूरी कितनी है।
img-7
  • अब आपको नीचे दिखाई दे रही स्टार्ट बटन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से पेट्रोल पंप तक पहुंचने का रास्ता आपको बताया जाएगा।

इस प्रकार सरलता से आप किसी भी ब्राउज़र के द्वारा आस-पास मौजूद पेट्रोल पंप की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गैलन (Gallon) क्या होता है ?

गूगल असिस्टेंट से पेट्रोल पंप कैसे ढूंढे

Find Petrol Pump with Google Assistant (आस पास के पेट्रोल पंप): ऊपर हमने आपको आस-पास मौजूद पेट्रोल पंप की जानकारी हासिल करने के 2 तरीके बता दिए हैं। अब हम आपको पेट्रोल पंप की जानकारी प्राप्त करने का तीसरा तरीका जो बता रहे हैं इसके अंतर्गत आपको गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

गूगल असिस्टेंट अधिकतर स्मार्टफोन में पहले से ही इनबिल्ट हो करके आता है। आपको कुछ आवश्यक स्टेप ही करना होता है। अगर आपके स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल असिस्टेंट चलता है तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट डाटा कनेक्शन ऑन कर लेना है।
  • अब आपको गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन को ओपन करना है।
img-8
  • अब आपको एप्लीकेशन में जो माइक वाला आइकन दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अंग्रेजी भाषा में पेट्रोल पंप नियर मी बोलना है।

अब गूगल असिस्टेंट के द्वारा आपके आसपास मौजूद सभी पेट्रोल पंप की जानकारी आपको दिखाई देगी। साथ ही उन पेट्रोल पंप तक पहुंचने का रास्ता बताया जाएगा साथ ही आपके वर्तमान स्थान से पेट्रोल पंप कितनी दूरी पर है इसकी जानकारी भी आपको दी जाएगी।

FAQ

यहां से पेट्रोल पंप कितनी दूरी पर है ?

गूगल मैप एप्लीकेशन के द्वारा इस सवाल का जवाब आप को दिया जाता है और यह बताया जाता है कि आपके वर्तमान स्थान से पेट्रोल पंप की दूरी कितनी है।

रिलायंस पेट्रोल पंप की दूरी कितनी है ?

इस बात की भी जानकारी गूगल मैप आपको देता है।

क्या आस-पास कोई पेट्रोल पंप है वीडियो ?

आस-पास मौजूद पेट्रोल पंप का वीडियो आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

सीएनजी (CNG) क्या है

Leave a Comment