पंजाब में कुल कितने जिले हैं ?



पंजाब हमारे भारत देश के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है। जहां पर बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की जाती है। क्षेत्रफल के हिसाब से पंजाब देश का 19वां सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से इसका नंबर 16 वें स्थान पर आता है।

img-1


साल 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल आबादी तकरीबन 27 करोड़ है। अतः देश का एक बड़ा राज्य होने के कारण पंजाब में कुल कितने जिले हैं? इस बारे में काफी कम लोगों को ही पता है। इसलिए इस लेख में हम पंजाब के सभी जिलों के नाम जनसंख्या सहित आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे है।

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं

पंजाब के जिले व उनके नाम [Punjab District List Population Wise]

अक्सर जब पंजाब में विधानसभा के चुनाव होते हैं तो पंजाब के जिलों के बारे में जानने की उत्सुकता हम सभी में होती है। क्योंकि इन चुनावों में पंजाब की हर विधानसभा सीट से कोई ना कोई उम्मीदवार अवश्य खड़ा होता है।



और तभी हमें यह पता चलता है कि पंजाब में कुछ ऐसे भी जिले हैं जिनका नाम हमें पता ही नहीं है। इसलिए अगर आपको भी किसी वजह से पंजाब के सभी जिलों के नाम को जानने का मन किया है तो नीचे आपको पंजाब के सभी 23 जिलों की लिस्ट दी गई है, साथ ही उन जिलों में साल 2011 की जनगणना के अनुसार कितनी जनसंख्या है, इसकी भी जानकारी दी गई है।

क्रमांकजिले का नामजनसँख्या
1.अमृतसर2,490,891  
2.फाजिल्का1,180,483  
3.गुरदासपुर2,299,026  
4.होशियारपुर  1,582,793
5.जालंधर  2,181,753
6.बरनाला596,294  
7.बठिंडा1,388,859  
8.फरीदकोट618,008  
9.फतेहगढ़ साहिब599,814  
10.फिरोजपुर965,337  
11.कपूरथला817,668  
12.लुधियाना3,487,882  
13.मलेरकोटला452,016  
14.मनसा768,808  
15.मोगा992,289  
16.साहिबजादा अजीत सिंह नगर986,147  
17.शहीद भगत सिंह नगर614,362  
18.तरनतारन1,120,070  
19.संगरूर1,203,153  
20.श्री मुक्तसर साहिब902,702  
21.पठानकोट676,598  
22.पटियाला1,892,282  
23.रूपनगर683,349  

झारखंड में कुल कितने जिले हैं और उनके नाम

पंजाब का सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है ?

पंजाब में कुल जिलों की संख्या 23 है। जिनमें सबसे बड़े जिले के तौर पर लुधियाना शहर का नाम लिया जाता है। लुधियाना शहर में अधिकतर आबादी सिख समुदाय की है और यहां का कुल क्षेत्रफल 3767 वर्ग किलोमीटर है। इसके अलावा पंजाब का सबसे छोटा जिला मलेरकोटला है, जिसका क्षेत्रफल 837 वर्ग किलोमीटर है।

पंजाब का सबसे अधिक और कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?

वैसे तो पंजाब राज्य में कई जिले मौजूद है परंतु सबसे अधिक जनसंख्या पंजाब के अमृतसर शहर में मौजूद है। जहां पर विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं। अमृतसर शहर की कुल जनसंख्या महिला और पुरुष के कुल योग के आधार पर2490656 है। वहीं पंजाब के सबसे कम जनसंख्या वाले जिले के तौर पर तरनतारन जाना जाता है, जहां की कुल जनसंख्या 1119627 है।

पंजाब का सबसे अमीर जिला कौन सा है ?

पंजाब का सबसे अमीर जिला जालंधर माना जाता है, क्योंकि एनएफएचएस के डाटा के अनुसार पंजाब के जालंधर जिले में समृद्धि 88 प्रतिशत है। पंजाब के जालंधर जिले से कई लोग कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन और दूसरे देशों में गए हुए हैं और वहां से वह अपने घरों पर पैसे भेजते हैं जिसकी वजह से जालंधर जिले में समृद्धि की दर काफी अधिक है।

पंजाब का सबसे सुंदर जिला कौन सा है ?

पंजाब का सबसे सुंदर जिला चंडीगढ़ को कहा जाता है। चंडीगढ़ जिला होने के साथ ही साथ शहर भी है और चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी तो है ही, साथ ही यह हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। चंडीगढ़ शहर को “द सिटी ब्यूटीफुल” कहा जाता है और जब आप एक बार चंडीगढ़ को घूमने के लिए जाएंगे तो आपको वहां से आने का मन ही नहीं करेगा।

चंडीगढ़ शहर का विकास कुछ इस प्रकार से किया गया है कि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, साथ ही यहां पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। चंडीगढ़ में कुछ प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी भी मौजूद है जिसमें अध्ययन करने के लिए देश-विदेश से विद्यार्थी आते हैं। प्राचीन काल में पंजाब के इस इलाके को सप्तसिंधु कहा जाता था क्योंकि यहां पर समुद्र में बहने वाली 7 नदियों की वैदिक भूमि है।

FAQ:

पंजाब का सबसे छोटा गांव कौन सा है ?

मिश्रीवाला

पंजाब में कितने गांव हैं ?

12,729 गांव

पंजाब का सबसे अधिक गांव वाला शहर कौन सा है ?

अमृतसर, 777 गांव

पंजाब का नया जिला कौन सा है ?

मलेरकोटला

दिल्ली में कितने जिले हैं और उनके नाम क्या है ?

Leave a Comment