मेघालय में कितने जिले हैं



सांस्कृतिक,सामाजिक और राजनैतिक कारणों से भारत में अनेक राज्यों का निर्माण किया गया है। जिनकी कुल संख्या 29 है, उन्हीं में से एक है मेघालय, इस लेख में हम Meghalaya Me Kitne Jile Hai देखेंगे।



पर्यटन के नजरिए से मेघालय राज्य अपने आप में एक अहम स्थान रखता है। अगर आप एक पर्यटक के तौर पर मेघालय घूमने जाना चाहते हैं तो आप यहां पर आकर्षक नदी, विभिन्न प्रकार की जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं।

हमारे भारत देश के पूर्वी इलाकों में मेघालय  मौजूद है जिसकी राजधानी शिलांग है। पूर्वोत्तर का राज्य होने के नाते उत्तर भारत और दक्षिण भारत के लोगों को इस बात की काफी कम ही जानकारी है कि मेघालय में कितने जिले मौजूद हैं। आइए जानते हैं

बिहार में कुल कितने जिले है

मेघालय राज्य के बारे में जानकारी (जिला, साक्षरता, जनसंख्या)

Table of Contents



वर्ष 1972 में 21 जनवरी के दिन भारत में एक नया राज्य बनाया गया था जिसे मेघालय का नाम दिया गया था। स्थापना के दौरान इसमें कुल 7 जिले थे परंतु वर्तमान समय में मेघालय में कुल जिलों की संख्या 11 हो चुकी है। मेघालय में आखरी जिला साल 2012 में बनाया गया था।

मेघालय हमारे भारत देश के उत्तर पूर्वी इलाके में मौजूद है जो अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। मेघालय राज्य का सबसे सुंदर जिला शिलांग कहा जाता है और शिलांग ही मेघालय राज्य की राजधानी भी है। आज के समय में मेघालय में 3 मंडल, 11 जिले और टोटल 6861 गांव मौजूद है।

मेघालय के सभी जिलों के नाम | Total Districts In Meghalaya

वर्तमान में मेघालय में टोटल 11 जिले है, जिनके नाम निम्नानुसार है।

  • पूर्वी खासी हिल्स जिला |          
  • दक्षिण गारो हिल्स जिला |   
  • वेस्ट जयंतिया हिल्स जिला | 
  • पश्चिम खासी हिल्स जिला |
  • पूर्वी गारो हिल्स जिला |
  • री भोई जिला |
  • दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला  |
  • पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला |
  • उत्तरी गारो हिल्स जिला |
  • दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला |
  • वेस्ट गारो हिल्स जिला |

मेघालय का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला

मेघालय में सबसे अधिक पढ़े लिखे लोग पूर्वी खासी हिल्स जिले में रहते हैं, क्योंकि पूर्वी खासी हिल्स जिले की साक्षरता की दर 84.15 प्रतिशत है। इसके पश्चात आठवें नंबर पर पूर्व जयंतिया हिल्स जिले का नाम आता है, जहां पर साक्षरता की दर 70% है।

नीचे सूची के माध्यम से जानिए कि मेघालय में सबसे अधिक पढ़े लिखे लोग कौन से जिले में निवास करते हैं।

पूर्वी खासी हिल्स84.15  
पश्चिम खासी हिल्स77.87  
दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स76.84
दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स76.84
री भोई75.67
पूर्व गारो हिल्स73.95
दक्षिण गारो हिल्स  71.72
पूर्व जयंतिया हिल्स  70

मेघालय के पड़ोसी राज्य और जिले

भारत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मेघालय राज्य की गिनती की जाती है। मेघालय के दक्षिण की सीमा हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश के बॉर्डर को छूती है और इसका बाकी का भाग त्रिपुरा और असम जैसे भारतीय देश के राज्यों को छूता है। भौगोलिक तौर पर मेघालय की सीमा उत्तर की दिशा में असम जिले से और दक्षिण पूर्व की दिशा में त्रिपुरा जिले से टच करती है।

गोवा में कुल कितने जिले हैं ?

मेघालय का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला

मेघालय राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या साल 2011 के आंकड़े के अनुसार पूर्वी खासी हिल्स जिले में निवास करती है और पांचवे नंबर पर जनसंख्या के मामले में मेघालय का पूर्व गारो हिल्स जिला आता है।

पूर्वी खासी हिल्स  825922
पश्चिमी गारो हिल्स643291
पश्चिम जैंतिया हिल्स395124
पश्चिम खासी हिल्स383461
पूर्व गारो हिल्स    317917

मेघालय का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

पुरुष और महिलाओं के लिंगानुपात के मामले में मेघालय राज्य में सबसे बढ़िया स्थान पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले का आता है। जहां पर प्रति 1000 पुरुषों पर 1013 महिलाएं मौजूद है। इसके पश्चात पूर्वी खासी हिल्स जिले का स्थान आता है। पूर्वी खासी हिल्स जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर 1011 महिलाएं मौजूद हैं।

मेघालय का सबसे अधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला

मेघालय राज्य में सबसे ज्यादा भूमि क्षेत्रफल पश्चिम खासी हिल्स जिले का है जहां का क्षेत्रफल 5247 वर्ग किलोमीटर है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर पश्चिमी गारो हिल्स जिले का स्थान आता है, जहां का क्षेत्रफल 3714 वर्ग किलोमीटर है।

पश्चिम खासी हिल्स   5247
पश्चिम जैंतिया हिल्स3819
पश्चिमी गारो हिल्स   3714

मेघालय का सबसे अधिक विकास दर वाला जिला

विकास के मामले में पहले स्थान पर मेघालय राज्य का दक्षिणी गारो हिल्स जिला आता है और चौथे स्थान पर पश्चिम खासी हिल्स जिला आता है।

दक्षिण गारो हिल्स    0.4095
री भोई  0.3426
पश्चिम जैंतिया हिल्स    0.321
पश्चिम खासी हिल्स0.2953

मेघालय का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

मेघालय राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व पूर्वी खासी हिल्स जिले में है और जनसंख्या घनत्व के मामले में छठे स्थान पर पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले का नाम आता है। नीचे दी हुई सूची के हिसाब से जानिए की जनसंख्या घनत्व के मामले में मेघालय का कौनसा जिला किस स्थान पर है।

पूर्वी खासी हिल्स292
पश्चिमी गारो हिल्स173
पूर्व गारो हिल्स121
उत्तर गारो हिल्स110
री भोई109

गोवा में कुल कितने जिले हैं ?

मेघालय में घूमने लायक जिला | Tourist Places In Meghalaya In Hindi

मेघालय में भारी मात्रा में जंगल मौजूद है। इसके अलावा इस राज्य में अलग-अलग जिले में कई महत्वपूर्ण स्थल घूमने के लायक हैं। नीचे कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं जो मेघालय के कुछ प्रमुख जिले में मौजूद हैं।

वेस्ट गारो हिल्स

अगर आप मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में जा रहे हैं तो आपको तूरा नाम की जगह को अवश्य घूमना चाहिए जो कि एक बहुत ही प्रसिद्ध और बड़ा शहर है। तूरा शहर में मुख्य तौर पर आपको नोकरेक नेशनल पार्क को घूमना चाहिए जो तूरा शहर से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। मेघालय जो भी पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं वह अपने पसंदीदा घूमने की जगह में तूरा शहर को अवश्य शामिल करके रखते हैं।

शिलांग

शिलांग शहर मेघालय राज्य की राजधानी भी है, साथ ही यह मेघालय में प्रमुख घूमने लायक जगह की लिस्ट में शामिल है। शिलांग एक हिल स्टेशन है जहां पर आप चारों साइड से पहुंच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुवाहाटी शहर से शिलांग शहर की दूरी तकरीबन 100 किलोमीटर के आसपास में है और समुद्र तल से शिलांग शहर की ऊंचाई 1491 मीटर की है। यहां पर काफी बड़ी-बड़ी पहाड़िया मौजूद है। इसलिए इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं।

पूर्वी खासी हिल्स

मेघालय के अगर पूर्वी खासी हिल्स जिले में आप घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इस जिले में नोंगपोह शहर को अवश्य ही घूमना चाहिए जो कि एक छोटा शहर भले ही है परंतु पर्यटक के लिए यह बहुत ही अच्छी घूमने की जगह है। यहां पर आपको बहुत ही अच्छे हरे भरे पेड़ पौधे दिखाई देते हैं साथ ही यहां का वातावरण भी बहुत ही शांत है। इसके अलावा यहां की जलवायु भी काफी अच्छी है जो आपको एक सुखद अनुभव देती है।

जैंतिया हिल्स

जयंतिया हिल्स जिले में घूमने जाने के लिए आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इस जिले में जवाई पर्यटन स्थल बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर प्रसिद्ध घूमने लायक जगह में थडलास्केन झील और लालोंग पार्क का नाम शामिल है।

FAQ:

मेघालय राज्य में कुल कितने जिले हैं ?

11

मेघालय का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है ?

पूर्वी खासी हिल्स

मेघालय में सबसे तेजी से विकास कौन से जिले का हो रहा है ?

दक्षिण गारो हिल्स

तेलंगाना में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment