बिहार में कुल कितने जिले है



बिहार (Bihar) राज्य देश के प्रसिद्ध राज्यों में से एक है, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत (India) का 13वां सबसे बड़ा राज्य कहा जाता है। बिहार, भारत (India) का एक प्रशासनिक राज्य कहा जाता है जो पूर्वी भारत में स्थित है और जिसकी राजधानी पटना (Patna) है |  इसके अतिरिक्त  बिहार के उत्तर में नेपाल,  पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। यहाँ पर बिहार की जलवायु, भाषा, जनसंख्या और घनत्व क्या है, बिहार में कुल कितने जिले है,  बिहार नक्शा डाउनलोड ? की विस्तृत जानकारी दी जा रही है | खनिज और प्राकर्तिक दृष्टि से भी बिहार भारत का अच्छा संपन्न राज्य माना जाता है | बिहार में माइनिंग करके काफी मात्रा में कच्चा माल जिसे अंग्रेजी में रॉ मटेरियल भी बोलते है, देश में और देश के बाहर भेजा जाता है | बिहार का भारत के इतिहास में धर्मिक दृष्टि से भी अलग महत्व है |

भगवान् गौतम बुद्ध को बिहार के गया जिले में ही ज्ञान वर्षा का अनुभव हुआ था जिसके लिए गया विश्वस्तर पर भी प्रसिद्ध है| हर साल देशी और विदेश सैलानी यहाँ बहुत बड़ी मात्रा में उनके इस स्थान को देखने आते है और भारत के टूरिज्म में सहयोग करते है| इस प्रकार बिहार सामाजिक व आर्थिक रूप से भारत के एक विशिष्ठ राज्य है जिसका संबंध मौर्य काल से रहा जिसकी राजधानी उस समय पाटलीपुत्र हुआ करती थी जिसे आज सभी पटना के नाम से जानते है | इस लेख के माध्यम से आज हम Bihar Mein Kitne Jile Hai, बिहार में जिलो में सबसे बड़ा व छोटा जिला कौन सा है ? इस विषय में चर्चा करेगे |

बिहार में कितने जिले है ?

बिहार में कुल 38 जिले हैं जिनके नाम इस प्रकार है –

  • अररिया जिला
  • अरवल जिला
  • औरंगाबाद जिला
  • कैमुर जिला
  • कटिहार जिला
  • किशनगंज जिला
  • खगड़िया जिला
  • गया जिला
  • गोपालगंज जिला
  • जमुई जिला
  • जहानाबाद जिला
  • दरभंगा जिला
  • नवादा जिला
  • नालंदा जिला
  • पटना जिला
  • पश्चिम चंपारण जिला
  • पूर्णियां जिला
  • पूर्वी चंपारण जिला
  • बक्सर जिला
  • बाँका जिला
  • बेगूसराय जिला
  • भागलपुर जिला
  • भोजपुर जिला
  • मधेपुरा जिला
  • मधुबनी जिला
  • मुंगेर जिला
  • मुजफ्फरपुर जिला
  • रोहतास
  • लखीसराय जिला
  • वैशाली जिला
  • सहरसा जिला
  • समस्तीपुर जिला
  • सारन जिला
  • सीतामढी जिला
  • सीवान जिला
  • सुपौल जिला
  • शिवहर जिला
  • शेखपुरा जिला

मुख्यमंत्री (CM) को पत्र कैसे लिखे ?

बिहार की भाषा कौन सी है ? (Languages spoken in Bihar State)

बिहार में प्रमुख रूप से हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, नागपुरी, खोरठा, पंचपरगनिया,कुरमाली  आदि भाषाओं का इस्तेमाल बोल-चाल की भाषा में किया जाता है | बिहार में मुख्य रूप से हिन्दी  भाषा मुख्य रूप से बोली जाती है, शिक्षा और सरकारी मामलों में हिन्दी और उर्दू का का इस्तेमाल किया जा रहा  है |

बिहार का नक्शा (Map of Bihar)

बिहार की  जनसँख्या  2011 की जनगणना मुताबिक, लगभग 10,38,04,637 (10.41 करोड़) तक है। इसके अलावा बिहार के क्षेत्रफल  की बाते करें तो यहाँ का क्षेत्रफल लगभग 99200 वर्ग किमी है।

डिग्री, मेडिकल, इंजीनियरिंग, इंटर कॉलेज कैसे खोले ?

बिहार के जिले (क्षेत्रफल व घनत्व के अनुसार)

जिला का नामक्षेत्र (वर्ग किमी)घनत्व (/वर्ग किमी )
अररिया जिला2829992
अरवल48391099
औरंगाबाद3303760
बांका3018672
बेगूसराय19171540
भागलपुर25691180
भोजपुर24731136
बक्सर16241003
दरभंगा22781721
गया 4978880
गोपालगंज20331258
जमुई3099567
जहानाबाद1569120 6
कैमूर3363488
कटिहार30561004
खगरिया14861115
किशनगंज1884898
लखीसराय1229815
मधेपुरा17871116
मधुबनी35011279
मुंगेर1419958
मुजफ्फरपुर31731506
नालंदा2354122 0
नवादा2492889
पश्चिम चंपारण5229753
पटना3221803
पूर्व चंपारण39691281
पूर्णिया32281014
रोहतास3850763
सहरसा17021125
समस्तीपुर29051465
सरन26411493
शेखपुरा689992
शिवहर4431882
सीतामढ़ी21991491
सिवान22191495
सुपौल2410919
वैशाली20361717

बिहार का सबसे बड़ा व छोटा जिला कौन सा है ?

जनसँख्या को मानक देखते हुए पटना बिहार का सबसे बड़ा ज़िला माना जाता है और शेखपुरा सबसे छोटा ज़िला है, क्षेत्रफल के मानको में पश्चिम चंपारण सबसे बड़ा जिला है और शिवहर सबसे छोटा ज़िला है।

यहाँ पर हमने बिहार में कुल कितने जिले है | उनके नाम की जानकारी | बिहार का नक्शा के  विषय में जानकारी उपलब्ध कराई  है | यदि आपको इस प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ ही अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

पिछड़ी जाति (OBC) किसे कहते है ?