Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana



पूरे विश्व में कोरोना के मामलें बढ़ते जा रहे है, इसी तरह भारत में प्रतिदिन मामलों में इजाफा होता जा रहा है |  जिसे रोकने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार हर भर सक प्रयास कर रही है | जिसे देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया था, परन्तु लॉक डाउन का समय बढ़ता गया, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था पर फर्क पड़ने लगा था | अब भारत सरकार ने लॉक डाउन में छूट प्रदान की है | जिससे अब राज्य सरकारे जनता तक अपनी सुविधाएँ पंहुचा रही है, कि लोग घर से कम से कम निकलें | इसी तरह दिल्ली में भी कोरोना के मामलें बहुत अधिक रहे है, फिर भी लोगों को जरूरत की सामान लेने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है | इसको देखते हुए राज्य सरकार ने एक अच्छा कदम उठाया है |

सीएम केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली में अब घर-घर राशन पहुंचाया जायेगा | यदि आप भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस निर्णय के विषय जानना चाहते है तो यहाँ पर Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana , दिल्ली राशन होम डिलीवरी पोर्टल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है |

पब्लिक वितरण प्रणाली क्या है

मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना की महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामMukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana
राज्यदिल्ली (Delhi)
लांच की गईमुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने (CM Arvind Kejariwal)
लाभार्थीदिल्ली के राशन कार्ड धारक (Delhi Ration Card Holders)
लाभमुफ्त राशन की होम डिलीवरी (Free Ration Home Delivery)
संबंधित विभागखाद्य एवं रसद विभाग
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाअभी शुरू नहीं हुई (NA)
पोर्टलअभी नहीं (NA)
हेल्पलाइन नंबरअभी नहीं (NA)

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना क्या है

होम डिलीवरी राशन योजना क्या है

दिल्ली सरकार द्वारा पब्लिक वितरण प्रणाली के तहत घर तक राशन पहुंचाने की योजना बनाई गई है, जिसमें लाभार्थी को अब गेंहू के स्थान पर आटा दिया जायेगा | अब इस योजना के तहत सरकार द्वारा गोदामों से गेहूँ खरीदकर, चक्की में पिसावाया जायेगा, और उसका पैकेट बनाकर, इसके साथ में चीनी और चावल की होम डिलीवरी लोगों के घरों तक पहुंचाने की योजना रखी गई है | इस योजना से दिल्ली में रह रहें लोगों को सुविधा प्राप्त होगी और राशन कार्ड धारकों को होम डिलीवरी राशन देगी | जिससे उन्हें राशन खरीदने के लिए राशन की दुकान तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की घोषणा

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने घोषणा करते हुए कहा कि “आज कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना” पारित की। इसके लागू होने पर लोगों के घर राशन भिजवाया जाएगा, उन्हें राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। ये बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। वर्षों से हमारा सपना था कि गरीब को इज़्ज़त से राशन मिले, आज वो सपना पूरा हुआ।”

दिल्ली में जारी होंगे टेम्परेरी राशन कार्ड कूपन

दिल्ली में जिन लोगों के पास राशन कार्ड की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सरकार द्वारा राशन कूपन जारी किये जायेंगे, और सरकार उन्हें मुफ्त में अनाज प्रदान करेगी |

ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME

मुख्यमंत्री घर – घर राशन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल दिल्ली निवासियों को ही दिया जायेगा |
  • जिसके पास राशन कार्ड नहीं होगा, उसे राशन कूपन से राशन प्रदान किया जायेगा, यह भी राशन प्राप्त करने में मान्य होगा |
  • इस योजना में केवल राशन कार्ड धारक जिनके पास सरकारी राशन कार्ड हैं और वह सरकार की राशन दुकान से ही राशन खरीदते हैं |

दिल्ली राशन होम डिलीवरी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  1. दिल्ली राशन होम डिलीवरी पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने के लिए सर्वप्रथम आपको इससे सम्बन्धित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. अब आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपसे आपके वार्ड सम्बन्धी, स्थाई पता, और राशन कार्ड संबंधी सभी जानकारी को सही – सही भरना होगा |
  4. अब दिए गए निर्देशों का पालन करे |
  5. अब स्कैन के माध्यम से मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करे |
  6. अब “सब्मिट” ऑप्शन पर क्लिक कर दें |
  7. इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी |
  8. फिर सरकार द्वारा सत्यापन हो जाने पर, आपके घर तक यानि कि होम डिलीवरी राशन पहुँचने लगेगा |

अस्थायी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन

होम डिलीवरी राशन योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार की घर घर राशन योजना (Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana) का प्रमुख उद्देश्य लोगों को राशन की दुकान में जाकर भीड़ न लगने देना है, जिससे दिल्ली के लोगों में Covid – 19 के खतरे पर रोक लगाई जा सकें |

दिल्ली घर घर राशन योजना का लाभ

  1. इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के गरीब तबके के लोगो को ही प्रदान किया जायेगा।
  2. इस योजना के तहत अब सरकार द्वारा दिल्ली के वासियो को घर घर राशन प्राप्त होगा, उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए लम्बी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, और राशन लेने के लिए घर से नहीं निकलना पड़ेगा।
  3. इससे दिल्ली वासियों को घर बैठे ही आसानी से राशन मिल जायेगा।
  4. मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत एफसीआई (FCI) के गोदाम से गेहूं उठावाकर फिर उसका चक्की में आटा पिसवाया जाएगा, और इसके साथ ही चावल, चीनी आदि के भी पैकेट दिए जायेंगे |

यहाँ आपको Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana | दिल्ली राशन होम डिलीवरी पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई है |  यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

राशन कार्ड की नई सूची ऑनलाइन कैसे देखें

Leave a Comment