नाम से कुंडली मिलान कैसे करें ?



Naam Se Kundali Milan Kaise Kare – हम सभी ये बात बहुत अच्छे से जानते हैं की हिंदू धर्म में सांस्कृतिक का एक अलग ही महत्व होता हैं। क्योकि यहां जब किसी लड़के या लड़की की शादी होती है तो शादी होने से पहले ही उनका कुंडली मिलान ज्योतिष अथवा पंडित के द्वारा जरूर कराया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक जन्मकुंडली का निर्माण कर उससे जुड़ी भविष्यवाणी करने तथा कुंडली मिलान के लिए किसी भी जातक की जन्म-तिथि, जन्मस्थान और जन्म के समय का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक हैI यदि नहीं तो उसे दूर करवाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय भी किए जाते हैं। चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Kundali Milan की सभी जनकारी उपलब्ध करायेगें। इससे जुडी सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

अपनी राशि कैसे जाने?

Naam Se Kundali Milan Kaise Kare

कुंडली मिलान का महत्व

हिन्दू धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता हैं। ऐसे में हिंदू धर्म को चलाने के लिए ऋषि मुनियों के द्वारा कई महत्वपूर्ण नियम बनाया जाता है जिनमें से एक कुंडली मिलान भी है। Kundali Milan एक बेहद संवेदनशील मामला माना जाता है  जिसके तहत ये पता लगया जाता हैं की लोगों की आध्यात्मिक,भावनात्मक और शारीरिक अनुकूलता भविष्य में कैसी रहने वाली हैं। साथ ही साथ ज्योतिष के द्वारा यह गणना की जाती है की लड़का लड़की दोनों के जो ग्रह और नक्षत्र हैं वह एक दूसरे के लिए अनुकूल है या नहीं और यदि अनुकूल होते हैं तभी विवाह किया जाता है।

हस्तरेखा का ज्ञान – हस्त रेखा देखने की विधि

नाम से कुंडली मिलान करना।

हिन्दू धर्म में कुंडली मिलान ज्योतिष अथवा पंडित के द्वारा कराया जाता हैं। लड़का और लड़की दोनों के गुण जब आपस में मिल रहे होते हैं तभी शादी करवाने का निर्णय भी लिया जाता है। जिससे उनके भविष्य को देखा जा सके और उनकी शादी की सफलता को ज्ञात किया जा सके। ताकि उनेह आने वाले जीवन में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। लेकिन हम में से बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके पास उनके जन्म से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिन जातकों के पास अपने जन्म का सही विवरण ना हो क्या उनके जीवन की परेशानियों की सही गणना कर उन्हें समाधान नहीं दिए जा सकते?  इस समस्या को दूर करते हुए, पंडितो द्वारा नाम के अनुसार कुंडली मिलान करना शुरू कर दिया गया हैं।

क्या नाम से गुण मिलान मुमकिन है?

नाम के अनुसार कुंडली मिलान का अर्थ होता है कि लड़का और लड़की दोनों के नाम का नक्षत्रों के हिसाब से गुण मिलान करना। वास्तविक तौर पर देखा जाए तो कुंडली मिलान हिंदू धर्म विवाह के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और यह हम सभी जानते हैं की धरती पर पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति ग्रहों की चाल के ऊपर ही सुख-दुख का भोगी माना जाता है ऐसे में Kundali Milan के द्वारा ही ज्योतिष के द्वारा यह गणना की जाती है की लड़का लड़की दोनों के जो ग्रह और नक्षत्र हैं वह एक दूसरे के लिए अनुकूल है या नहीं। नाम के अनुसार कुंडली मिलान करना लोगों को अक्सर एक वहम में डाल देता है। उनके अनुसार नाम का इस्तेमाल कर मिलायी गयी कुंडली पूरी तरह सही नहीं होती हैं अर्थात इससे जो निष्कर्ष आएंगे वे सही होंगे या नहीं ? कुंडली मिलान के लिए लोग विभिन्न तरीके इस्तेमाल करते हैं। उनमें से सबसे सही और सटीक होता है जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान के अनुसार निकाली जाने वाली कुंडली।

Hanuman Chalisa in Hindi

कुंडली मिलान कैसे किया जाता है?

हिन्दू धर्म में लड़का और लड़की दोनों के नाम से पता लगाया जाता है कि उनके कितने गुण मिल रहे हैं और इनकी शादी कैसी निभेगी। गणना के अनुसार 36 गुण मिलने पर विवाह के लिए शुभ संकेत माना जाता है। जब व्यक्ति नाम से कुंडली मिलान करता है तो कुछ परिस्थितियों में जो गणना की जाती है वो पूरी तरह सही नहीं होती है। ऐसे में दो परिस्थितियां आती हैं पहला कि आपका नाम जन्म के समय की गणना कर के रखा गया था और दूसरा कि उस समय ऐसे ही कोई पसंदीदा नाम रख दिया था। यदि आप Kundali Milan को नाम के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्योतिषी एवं पंडित की सहायता लेनी होगी जिनके माध्यम से ही लड़के और लड़की के गुणों का मिलान किया जाता है। इसकी सभी जानकारी हम आपको नीचे दे रहें हैं। –

नाम से कुंडली मिलान करने की प्रक्रिया

दोस्तों अब Internet की सहायता से घर बैठे ही आसानी से कुंडली मिलान को पूरा किया जा सकता है, जैसे –

  • आपको सबसे पहले एस्ट्रोसिस नामक की वेबसाइट का इस्तेमाल करना हैं।
  • फिर आपको Google पर जाकर इस वेबसाइट को सर्च करना हैं।
  • सर्च करते ही आपके सामने Website का Homepage खुल कर आ जाएगा।
  • जैसे -Kundali Milan Calculater इसमें आपको लड़का और लड़की दोनों का बारी-बारी से विवरण लिखना होगा जैसे:
  • जन्म विवरण
  • नाम
  • जन्म दिनांक
  • जन्म समय
  • जन्म स्थान
  • आपके द्वारा सभी जानकारी को भरने के बाद कुंडली मिलाएं वाले विकल्प पर आपको Click करना हैं।
  • अंत में आपके सामने Kundali Milan का परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इस प्रकार आसानी से आप खुद से कुंडली का विश्लेषण आसानी से कर सकेंगे और फिर किसी अनुभवी पंडित के द्वारा भी उसे चेक कर सकते हैं और शुभ तथा अशुभ घटनाओं की जानकारी को भी ज्ञात कर सकते हैं।

नाग पंचमी क्या होता है

FAQ’s
क्या हम केवल नाम से कुंडली मैच कर सकते हैं?

कुंडली मिलान केवल नाम से नही किया जाता। कुंडली हमारे जन्म के समय और तारीख के आधार पर बनाई जाती है

नाम जोड़ा कैसे मिलते हैं?

ऐसे ही यदि किसी व्यक्ति के नाम के अक्षरों का योग दहाई संख्या में आता है तो उन दो संख्याओं को अलग करके जोड़ा जाता है। उदाहरण – किसी व्यक्ति के नाम के अक्षरों का योग 16 आया है तो यहाँ 1 और 6 को जोड़ा जाएगा और जिसका नामांक 7 होगा।

क्या कुंडली में लिखा सच होता है?

क्या कुंडली में लिखा हुआ भाग्य …
ज्योतिष को मानने वाले लोगों के लिए कुंडली में लिखा हुआ भाग्य वास्तविक होता है । इसमें कोई शक नहीं है।

विवाह के लिए कौन सा मिलान महत्वपूर्ण है?

विवाह के लिए कुंडली मिलान में आमतौर पर गुण मिलान को प्राथमिकता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना

Leave a Comment