एनडीआरआई (NDRI) क्या है



दुनिया में लोगों द्वारा कई तरह के बिजनेस व्यापार आदि कार्य किये जाते है, जिन लोगों को जिस कार्य में अधिक रूचि होती है, वो लोग उसी कार्य को करना पसंद करते हैं, क्योंकि कुछ लोग दूसरों की नौकरी करके कमाई करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपना स्वयं का बिजनेस करना पसंद करते हैं | इसी तरह  एनडीआरआई (NDRI) एक संस्थान है, जो मुख्य रूप से भारत की प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान है |

img-1


यह एक ऐसा संस्थान है, जिसे वर्ष 1989 में मानद विश्वविद्यालय दर्जा प्रदान किया गया था | यह एक प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान कहा जाता है | इसलिए यदि आप भी एनडीआरआई (NDRI) के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको  एनडीआरआई (NDRI) क्या है,एनडीआरआई के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है | 

निवेश मित्र क्या है

एनडीआरआई (NDRI) का क्या मतलब है

एनडीआरआई (NDRI)  मूल रूप से पशुपालन और डेयरी के शाही संस्थान के रूप में 1923 में बैंगलोर में शुरू किया गया था | इसके बाद इसकी अच्छे से शुरुआत 1936 में की गई थी | इसकी शुरआत हो जाने के बाद इसका नाम तय किया गया, जो इम्पीरियल डेयरी संस्थान रखा गया | 1947 में आजादी के बाद से ही यह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के रूप में जाना जाने लगा | फिर बाद में  1955 में, एन. डी. आर. आई. मुख्यालय करनाल में स्थानांतरित किया गया था |  इसके बाद धीरे – धीरे 1970 में, अनुसंधान के क्षेत्र में प्रबंधन कार्य में अधिक से अधिक परिचालन स्वायत्तता प्रदान करने के लिए एन. डी. आर. आई. को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत शामिल करने का काम पूरी तरह से किया गया | फिर इस संस्थान को और अधिक बढ़ाने के लिए और मानव संसाधन विकास के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए 1989 में, इसे  मानद विश्वविद्यालय के दर्जे से सम्मानित किया गया था और बाद में 1990 में, “प्रथम”, दुनिया के पहले आईवीएफ भैंस के बछड़े, के जन्म के साथ, एन. डी. आर. आई. एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंचने में सफल हो गया |



एनडीआरआई (NDRI) का फुल फॉर्म

एनडीआरआई (NDRI) का फुल फॉर्म “राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान” होता है | इसे भारत की प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान का पद प्रदान किया गया है | इसके बाद इसने वर्ष 1989 में मानद विश्वविद्यालय दर्जा प्राप्त कर लिया था |

एफडीआई (FDI) क्या होता है

एनडीआरआई (NDRI) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

स्थापित    1923
प्रकार शोध संस्थान
निदेशक आर. आर. बी. सिंह
अवस्थिति करनाल, हरियाणा, भारत
परिसर 1364 एकड़
जालपृष्ठ www.ndri.res.in

एन. डी. आर. आई. (NDRI) में आयोजित किये गए कार्यक्रम 

  • आँठवा दीक्षांत समारोह; ए. पी. जे. अब्दुल कलम जी का सन्देश [2].
  • 13वां दीक्षांत समारोह; 14 फरवरी 2015 को आयोजित किया गया था |  
  • कृषि विज्ञान सभा: 2015  में ही आयोजन किया गया था |   

पशु जैव प्रौद्योगिकी केंद्र की उपलब्धियां

  1. दुनिया में पहला आईवीएफ (इन विट्रो निषेचन में) भैंस बना कर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने विश्व में अपना नाक कर दिया था | 
  2. 6 फ़रवरी , 2009 को पहले क्लोन बछड़े का जन्म हुआ था लेकिन ६ दिन बाद इसकी मृत्यु हो गई थी |   
  3. विश्व के दूसरे क्लोन भैंस के बछड़े का जन्म उन्नत हाथ-गाइडेड क्लोनिंग तकनीक के जरिये  एन. डी. आर. आई. करनाल में 6 जून, 2009 को हुआ  था।

यहाँ पर हमने आपको  एनडीआरआई (NDRI) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | हम आपके सुझावों का हमे इन्तजार है |

रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्या है