उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल



कोरोना वायरस जंग से पूरे विश्व के साथ भारत भी अपनी लड़ाई लड़ रहा है, परन्तु इसमें कोई भी देश अभी तक पूर्ण विजय नहीं प्राप्त कर पाए है, इसी श्रेणी में भारत भी है, जो पूर्ण विजय पाने में सफल नहीं हो पाया है | कोरोना वायरस की समस्या को देखते हुए, पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की जा चुकी है, जिससे देश की राज्य सरकारे लोगों तक जरूरी सामान और वस्तुओं को पहुंचाने के लिए नए – नए कदम उठा रही है, इसी कवायद में कुछ सरकारों ने अपने राज्य में ई पास (ePass) जारी किये है |

तो इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए, लॉकडाउन में घरेलू सामान प्रदेश के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नए पोर्टल का शुभारम्भ कर चुकी है, 5 अप्रैल को शासन द्वारा जारी किये गए इस पोर्टल के माध्यम से आप होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल पर कोई भी जरूरत की सामान खरीद सकते है।

सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल पर प्रदेश की उन सभी दुकानों का विवरण दिया होता है, जो होम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं। इसके अतरिक्त जिलेवार भोजन आदि उपलब्ध कराने वाले स्वयंसेवी संगठनों का भी ब्यौरा इस पोर्टल पर दिया गया है। यदि आप भी supplymitra-up.com, उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल क्या है, UP Supply Mitra (Home Delivery) के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर जानकारी दी जा रही है |

महामारी अधिनियम (एपिडेमिक एक्ट) क्या है

गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण के 1218 केंद्र

इस पोर्टल का और फेसबुक पेज का शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल पर 9415 होम डिलीवरी वाले दुकानदारों और 1218 भोजन वितरण करने वाले केंद्रों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, व्यापारी या संस्था आसानी से पंजीयन करा सकती है। इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि “पोर्टल पर मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से जाया जा सकता है। पोर्टल http://supplymitra-up.com पर उपलब्ध है। लोगों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी सप्लाई मित्र और अन्नपूर्णा नाम से दो फेसबुक पेज भी तैयार किए गए हैं।”

उत्तर प्रदेश ई पास (UP EPASS) क्या है

उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल का लाभ कैसे उठाये

  • इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए सर्वप्रथम आपको http://supplymitra-up.com पर जाना होगा |
  • अब आपके समक्ष तीन ऑप्शन आएंगे
  • पहला ऑप्शन “अपने निकटवर्ती किराना / राशन सामग्री की होम डिलीवरी करने वाले वितरक की जानकारी प्राप्त करने हेतु – क्लिक करे”
  • दूसरा ऑप्शन ” पके हुए भोजन केन्द्रों की जानकारी प्राप्त करें – क्लिक करे”
  • तीसरा ऑप्शन “खाद्य सामग्री वितरण केन्द्रों की जानकारी प्राप्त करें – क्लिक करे”
  • अब आप अपनी आवश्यकता से सम्बंधित विकल्प का चयन करके उसपर क्लिक करे |
  • अब अपने क्षेत्र से सम्बंधित जानकारी भरे |
  • अब आप आसानी से इस पोर्टल का लाभ ले पाएंगे |

TABLIGHI JAMAAT (तबलीग़ी जमात) क्या है

अन्य जानकारी

इसके अलावा इस पोर्टल पर आपको COVID 19 से सम्बंधित जानकारी दी गई होगी, जो आपको इस समय सावधानियां बरतनी होगी, जिससे कोरोना को हराया जा सके | पोर्टल पर उपलब्ध COVID 19 से सम्बंधित जानकारी एक बार जरूर पढ़ें |

आपको यहाँ पर उत्तर प्रदेश सप्लाई मित्र पोर्टल के विषय में जानकारी प्रदान की गई | यदि इससे रिलेटेड अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

प्रधानमंत्री केयर फण्ड क्या है