Radio Jockey Kaise Bane



RJ in Hindi: रेडियो जॉकी की नौकरी में पद, प्रतिष्ठा और पैसा तीनों ही चीज प्राप्त होती है। इसीलिए कई ऐसे लड़के और लड़कियां हैं जो रेडियो जॉकी बनना चाहते हैं परंतु सही गाइडेंस के अभाव में वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं।

img-1

हालांकि अब आप बिल्कुल सही जगह पर आ चुके हैं क्योंकि आज हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं कि आखिर रेडियो जॉकी कैसे बना जाता है अथवा रेडियो जॉकी बनने के लिए क्या करना पड़ता है। इस पेज पर आप Radio Jockey Kaise Bane | रेडियो जॉकी कोर्स फीस व सैलरी – के बारे में जानेंगे।

मास कम्युनिकेशन क्या है ?

रेडियो जॉकी किसे कहते हैं ? What is Radio Jockey in Hindi

व्यक्ति रेडियो पर बोलने का काम करता है उसे रेडियो जॉकी कहा जाता है। रेडियो जॉकी को संक्षेप में आरजे कहा जाता है।

अगर आपने मोबाइल में या फिर रेडियो मशीन में रेडियो सुना होगा तो उसमें आपको एक मधुर लड़के अथवा लड़की की आवाज आती है जिनके बोलने की स्टाइल कुछ अलग ही होती है जो आपको सुनने में काफी अच्छी लगती है। यही जो आवाज आती है उसे ही रेडियो जॉकी की आवाज कहा जाता है।

रेडियो जॉकी की नौकरी कोई लड़की या महिला भी कर सकती है या फिर लड़का अथवा पुरुष भी कर सकता है। हालांकि शर्त यह होती है कि आपकी आवाज मधुर होनी चाहिए अर्थात दिलकश होनी चाहिए। मीठी आवाज वाले को आसानी से रेडियो जॉकी का पोस्ट मिल जाता है।

रेडियो जॉकी के द्वारा अपने इलाके में होने वाली घटनाओं की जानकारी समय-समय पर रेडियो के माध्यम से दी जाती है, साथ ही विभिन्न प्रकार की चटपटी बातें भी उनके द्वारा की जाती है।

हर रेडियो जॉकी के रेडियो पर आने का निश्चित समय होता है। रेडियो जॉकी बन कर आप अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकते हैं, साथ ही अच्छी सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं और प्रसिद्धि भी पा सकते हैं।



रेडियो जॉकी का काम | Work of Radio Jockey in Hindi

रेडियो जॉकी का मुख्य काम रेडियो पर कार्यक्रम का आयोजन करने का होता है अर्थात रेडियो जॉकी निश्चित समय के लिए रेडियो पर कार्यक्रम करने के लिए आते हैं।

इसके अलावा वह प्रोग्रामिंग और स्टोरी राइटिंग का भी काम करते हैं, साथ ही किसी भी प्रकार की एडवर्टाइजमेंट करने का काम अगर उन्हें कंपनी से प्राप्त हुआ है तो वह उसकी एडवर्टाइजमेंट अपनी आवाज में अपने कार्यक्रम के दरमियान रेडियो के द्वारा करते हैं।

क्योंकि रेडियो को सुनने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक होती है। इसलिए अक्सर कंपनियां रेडियो कंपनी को एडवर्टाइजमेंट देती है। किसी एक रेडियो कंपनी में काम करने वाले रेडियो जॉकी की संख्या एक से अधिक हो सकती है जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल होते हैं। सामान्य तौर पर महिलाओं को रेडियो जॉकी की नौकरी दिन के समय में और पुरुषों को रात के समय में प्राप्त होती है।

रेडियो जॉकी बनने के लिए शैक्षिक योग्यता | Eligibility to Become a Radio Jockey

रेडियो जॉकी की नौकरी किसी भी रेडियो कंपनी में प्राप्त करने के लिए आपके अंदर निम्न शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

  • आपने किसी भी भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं क्लास की एग्जाम को अच्छे अंकों के साथ पास किया हुआ होना चाहिए।
  • आपने 12वीं क्लास की एग्जाम को किसी भी संकाय के साथ पास किया हुआ होना चाहिए।
  • आपके पास किसी भी सर्टिफाइड इंस्टीट्यूट से रेडियो डिग्री अथवा डिप्लोमा का कोर्स का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • रेडियो जॉकी के लिए अलग-अलग प्रकार के कोर्स है। आप किसी भी कोर्स को करके रेडियो जॉकी की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कम्युनिकेशन स्किल क्या होता है ?

रेडियो जॉकी बनने के लिए योग्यता

  • रेडियो जॉकी बनने के लिए आपकी आवाज मधुर होनी चाहिए साथ ही आपकी आवाज बिल्कुल स्पष्ट और साफ होनी चाहिए।
  • आपके बातचीत करने की कला अच्छी होनी चाहिए और आपके अंदर माइक पर बोलने का दम भी होना चाहिए।
  • आपको अपनी बात को इंटरेस्टिंग तरीके से कहना आना चाहिए।
  • आपको थोड़ी बहुत शायरी और चुटकुला भी आना चाहिए ताकि अपने कार्यक्रम के दरमियान आप लोगों को हसा सके ताकि उन्हें बोरियत महसूस ना हो।
  • आपको अपने आसपास के इलाके/देश-विदेश में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
  • आप की आवाज में ताजगी होनी चाहिए अर्थात जो आपकी आवाज को सुने तो उसे ऐसा लगे कि आप हरदम तरोताजा रहते हैं।

रेडियो जॉकी कैसे बने ? How to be Radio Jockey in India

Radio Jockey Kaise Bane: रेडियो जॉकी बनने का आपका सफर दसवीं क्लास से ही चालू हो जाता है फिर चाहे आप लड़के हो अथवा लड़की हो। इसके बाद आपको 12वीं क्लास से लेकर के ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करनी पड़ती है और रेडियो जॉकी से संबंधित कोई कोर्स भी करना पड़ता है।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने बोलने की कला के दम पर आसानी से रेडियो जॉकी की नौकरी प्राप्त कर लेते हैं फिर चाहे उनके पास कोई डिग्री हो या फिर नहीं परंतु सिस्टम के अनुसार देखा जाए तो रेडियो जॉकी बनने के लिए वर्तमान में रेडियो जॉकी से संबंधित कोर्स किया होना आवश्यक है।

रेडियो जॉकी बनने के लिए क्या करें ? How to Become a Radio Jockey

नीचे हमने आपको आसान भाषा में रेडियो जॉकी कैसे बनते हैं अथवा रेडियो जॉकी बनने के लिए क्या करना पड़ता है की जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी हुई है जो आपके लिए सहायक साबित होगी।

1: दसवीं कक्षा पास करें।

ऊपर ही हमने आपको बताया कि रेडियो जॉकी बनने का आपका सफर दसवीं क्लास से ही चालू हो जाता है। इसलिए आपको सबसे पहले तो अच्छे अंकों के साथ दसवीं क्लास की एग्जाम को पास करना है।

हालांकि अगर आपके कम अंक आते हैं तो इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है परंतु अगर आप दसवीं क्लास में अच्छे अंक लाते हैं तो आपके सामने करियर के अन्य कई फील्ड के भी बेहतरीन ऑप्शन खुल जाते हैं।

2: 12वीं कक्षा पास करें।

दसवीं क्लास को पास करने के बाद आपको 11वीं क्लास में एडमिशन ले लेना है और मेहनत करके आपको 11वीं एवम 12वीं कक्षा में दाखिला लेना है।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने 12वीं क्लास में कौन सा संकाय चुना हुआ है। बस आपको पूरी मेहनत के साथ 12वीं क्लास को पास करना होता है।

3: रेडियो जॉकी डिप्लोमा/डिग्री कोर्स करें!

12वीं क्लास की बोर्ड की एग्जाम को पास करने के बाद आपको अपने पसंदीदा रेडियो जॉकी बनने वाले कोर्स में एडमिशन लेना होता है।

कुछ कोर्स ऐसे हैं जो 1 साल के होते हैं तो कुछ कोर्स ऐसे हैं जो 7 से 8 महीने के ही होते हैं। एडमिशन लेने के लिए आपको आसपास के संस्थानों में जाकर पूछताछ करनी चाहिए और कम फीस वाले संस्थान में एडमिशन लेना चाहिए।

4: कोर्स पूरा करें

जब आपको रेडियो जॉकी वाले कोर्स में एडमिशन मिल जाए तब आपको कोर्स में जो भी बातें पढ़ाई या फिर बताई जा रही हैं उन्हें ध्यान से पढ़ना चाहिए अथवा सीखना चाहिए और सभी बातों को सीख करके आपको रेडियो जॉकी का कोर्स पूरा करना चाहिए।

5: अब नौकरी के लिए आवेदन करें।

जब आप रेडियो जॉकी का डिप्लोमा या फिर सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर ले तो उसके बाद आपके सबसे आखरी स्टेप की बारी आती है अर्थात आपको नौकरी के लिए प्रयास करना होता है।

इसके लिए आपको अपने इलाके में चलने वाले रेडियो कंपनी में जाना होता है और वहां पर जा करके अपना बायोडाटा जमा करना होता है और इंटरव्यू का प्रयास करना होता है।

अगर आप इंटरव्यू में सिलेक्ट कर लिए जाते हैं तो उसके बाद आपको ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद आपको कंपनी के द्वारा रेडियो जॉकी की पोस्ट प्रदान की जाती है।

जिसके तहत आपको निश्चित घंटे रेडियो पर आना होता है जो सुबह का समय भी हो सकता है या फिर शाम का समय भी हो सकता है।

रेडियो जॉकी कोर्स लिस्ट

रेडियो जॉकी की फील्ड में विभिन्न प्रकार के कोर्स है, जिनमें मुख्य कोर्स की लिस्ट निम्नानुसार है-

  • Diploma in Programming and Broadcast Management.
  • Diploma & Certificate Course in Radio Jockey.
  • Diploma in Radio Jockeying (DRJ) and Radio Production.
  • Diploma in Radio Management.
  • Certificate Course in Comparing, Dubbing, Announcing, and Broadcasting.
  • Certificate Course in Radio Production Program.
  • Certification course in Radio Jockeying.
  • Certificate Course in Radio Jockeying and Anchoring TV Journalism.
  • Post Graduate Diploma Broadcast Management and in Radio.
  • Post Graduate Diploma Radio Programming and Management.

12वीं के बाद क्या करे ?

आर जे बनने के लिए भारतीय कॉलेज

नीचे हमने आरजे बनने के लिए भारत में मौजूद कुछ ऐसे बेस्ट कॉलेज की लिस्ट दी है, जो आरजे बनने से संबंधित कोर्स करवाते हैं। आप इन कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

अगर आपके घर के आसपास में भी कोई कॉलेज है तो आप वहां पर जाकर के भी पूछताछ करके समझ आने पर एडमिशन ले सकते हैं।

  • मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज |
  • जेवियर्स इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन, मुंबई |
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, न्यू दिल्ली |
  •  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, न्यू दिल्ली | 
  • वीडियो स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्ट, मुंबई |
  • सिंबोसिस सेंटर फॉर मीडिया एंड कम्युनिकेशन |

रेडियो जॉकी कोर्स में एडमिशन पाने हेतु आवेदन प्रक्रिया

रेडियो जॉकी के कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आपको नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होता है।

1: अलग-अलग कॉलेज के हिसाब से कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। कुछ कॉलेज के द्वारा डायरेक्ट एडमिशन दिया जाता है तो कुछ कॉलेज के द्वारा एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन रेडियो जॉकी से संबंधित कोर्स में एडमिशन देने के लिए किया जाता है। हालांकि अधिकतर कॉलेज डायरेक्ट ऐडमिशन को ही प्राथमिकता देते हैं।

2: डायरेक्ट एडमिशन के अंतर्गत विद्यार्थी को उसकी योग्यता के हिसाब से एडमिशन प्राप्त होता है।

3: डायरेक्ट एडमिशन के अंतर्गत विद्यार्थी को अपने द्वारा पसंद की गई यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद अपना पंजीकरण कराना होता है।

4: यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ही विद्यार्थी को पंजीकरण कराने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होता है।

5: वेबसाइट पर साइन इन करने के बाद कोर्स का चुनाव विद्यार्थी को करना होता है।

6: विद्यार्थी को अपने द्वारा सिलेक्ट किए गए कोर्स के हिसाब से मांगे।जा रहे दस्तावेज और आवश्यक जानकारियों को भरना होता है।

7: सभी जानकारियों को भरने के बाद विद्यार्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म की फीस जमा करनी होती है।

8: अब विद्यार्थियों को एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होकर एंट्रेंस एग्जाम को देकर उसे पास करने की आवश्यकता होती है।

9: एंट्रेंस एग्जाम के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाती है और उसी के आधार पर विद्यार्थियों का सिलेक्शन कोर्स में एडमिशन देने के लिए किया जाता है।

इस प्रकार से आप ऊपर दी गई प्रक्रिया का पालन करके रेडियो जॉकी से संबंधित कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।

रेडियो जॉकी की सैलरी

Radio Jockey Salary in India: रेडियो जॉकी को शुरुआत में हर महीने ₹15000 से लेकर के ₹18000 की नौकरी प्राप्त होती है और काम का अनुभव बढ़ने पर उनकी तनख्वाह में बढ़ोतरी की जाती है।

इस प्रकार से उनकी हर महीने की तनख्वाह ₹45000 से लेकर के ₹48000 के आसपास तक पहुंच जाती है। रेडियो जॉकी को सामान्य तौर पर हर कार्यक्रम के लिए ₹1500 से लेकर के ₹2500 प्राप्त होते हैं।

भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहर में आरजे का काम करने वाले व्यक्ति को हर महीने ₹45000 से लेकर के ₹48000 की तनख्वाह प्राप्त होती है।

एक अनुभवी आरजे को हर महीने ₹75000 से लेकर के 80000 की तनख्वाह मिलती है। हालांकि इतनी तनख्वाह प्राप्त करने के लिए कम से कम उसका 6 से 7 साल लगातार रेडियो जॉकी के पद पर काम करना अनिवार्य है।

FAQ:

रेडियो जॉकी की सैलरी कितनी होती है ?

शुरुआत में रेडियो जॉकी को ₹15000 से लेकर ₹18000 की तनख्वाह हर महीने प्राप्त होती है।

12वीं के बाद आरजे कैसे बने ?

12वीं के बाद आरजे बनने के लिए आप आरजे से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

रेडियो जॉकी को कितनी भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए ?

हिंदी अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर कैसे बने

Leave a Comment