संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) क्या है?



प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता रोजगार है, जिसके द्वारा वह अपना जीवन यापन कर सकता है | भारत की जनसँख्या अधिक होने के कारण रोजगार में भारी कमी देखने को मिल रही है | पदों की संख्या कम और उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर चयन प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा आधार पर किया जाता है |

भारत सरकार के अधीन पदों पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा कराया जाता है |

पीसीएस (PCS) अधिकारी कैसे बने

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) क्या है ?

संघ लोक सेवा आयोग को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन कहा जाता है | संविधान के अनुच्छेद 315 से 323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया है | यह संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार और राज्य सरकार में लोकसेवा के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है |

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कार्य (Work)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320 के अनुसार इसके कार्य इस प्रकार है-

  • संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार या भारतीय संघ के पदों लिए परीक्षा का आयोजन करेगा |
  • आयोग साक्षात्‍कार (इंटरव्यू) के माध्यम से सीधी भर्ती के द्वारा चयन कर सकता है |
  • आयोग प्रोन्‍नति, प्रतिनियुक्‍ति (अधीनस्थ कर्मचारी) के रूप में नियुक्त कर सकता है |

संघ लोक सेवा आयोग के अधिकार (Rights)

  • संघ लोक सेवा आयोग विभिन्‍न सेवाओं तथा पदों के लिए भर्ती नियम तैयार करना तथा उनमें संशोधन का अधिकार रखता है |
  • आयोग भारत के राष्‍ट्रपति द्वारा किसी भी मामले में प्रेषित किये गए कार्य के लिए भारत सरकार को परामर्श दे सकता है |
  • संविधान के अनुच्छेद 320 के अनुसार सिविल सेवाओं तथा अन्य पदों के लिए भर्ती करने के विषय में आयोग का परामर्श लिया जाना अनिवार्य किया गया है |

एलआईसी एएओ (LIC AAO) कैसे बने?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाएं (Exam)

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाएं इस प्रकार है-

  • भारतीय प्रशासिनिक सेवा |
  • भारतीय पुलिस सेवा |
  • भारतीय राजस्व सेवा |
  • वन सेवा |
  • भारतीय अभियांत्रिकी सेवा |
  • भारतीय आर्थिक और सांख्यिकी सेवा |
  • भूगर्भ सेवा |
  • विशिष्ट श्रेणी रेलवे प्रशिक्षु सेवा |
  • संयुक्त चिकित्सा सेवा |
  • केंद्रीय पुलिस सेवा |
  • संयुक्त रक्षा सेवा |
  • राष्टीय रक्षा सेवा |

यहाँ पर आपको अग्रिम जमानत के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

जज (JUDGE) कैसे बने ?