संयुक्त वाक्य किसे कहते है?



हिंदी भाषा में व्याकरण के अंतर्गत वाक्य का अध्ययन किया जाता है। वाक्य तीन प्रकार के होते हैं। इनमें से एक संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya) है।‌ जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी देंगे। यदि आप संयुक्त वाक्य के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

इस आर्टिकल में आपको संयुक्त वाक्य (Sanyukt Vakya) के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी। तो आईए जानते हैं संयुक्त वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण क्या है।

अलंकार किसे कहते हैं

संयुक्त वाक्य की परिभाषा

संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल स्वतंत्रत उपवाक्य योजक द्वारा जुड़े होते हैं। योजक वह होता है जो दो वाक्य को आपस में जोड़ने का काम करता है जैसे- और, अंत, या, तथा, एवं, इसलिए ,फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि। संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी वाक्य स्वतंत्र होते हैं यानी की किसी भी उपवाक्य को हटा देने से शेष वाक्य के अर्थ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि प्रत्येक वाक्य में खुद का क्रिया और कर्ता होता है, जिस वजह से वह स्वतंत्र होते हैं।

संयुक्त वाक्य के उदाहरण

1. नवीन पढ़ाई कर रहा है और अवनीश खेल रहा है।

उपरोक्त वाक्य में दो साधारण वाक्य है। दोनों ही वाक्य और से जुड़े हुए हैं और ‌दोनों अपने आप में स्वतंत्र है। अगर दोनों वाक्य में से किसी एक वाक्य को हटा दिया जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

2. मैंने बहुत मेहनत की थी लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया

ऊपर दिए गए उदाहरण में दोनों वाक्य अपने आप में स्वतंत्र है। दोनों ही वाक्य को लेकिन अव्यय से जोड़ा गया है।

3. मैं ट्यूशन से घर आया ही था कि रवि अपनी पतंग लेकर आ गया और हम दोनों पतंग उड़ाने चले गए।

ऊपर दिए उदाहरण में तीन साधारण वाक्य है। जो कि, और से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। तीनों वाक्य ही अपने आप में स्वतंत्र है। यदि तीनों वाक्य में से किसी एक वाक्य को हटा दिया जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

संयुक्त वाक्य के अन्य 20 उदाहरण

  • प्रिया बीमार है इसलिए आज वह खेलने नहीं आई है।
  • उसने मुझे पुस्तक दी और वह चला गया।
  • जल्दी चलो, नहीं तो पकड़े जाओ
  • अच्छे से पढ़ाई करो या सो जाओ।
  • मेरे पिताजी की तबीयत खराब है इसलिए मैं उनका ध्यान रखूंगा।
  • पंकज ने खाना खाया और वह सो गया।
  • मुकेश मेहनती है लेकिन वह समय का पाबंद नहीं है।
  • मैं तैयार हूं किन्तु मेरा भाई अभी तक तैयार नहीं हुआ है।
  • मेरी माता जी चाहती है कि मैं आईपीएस अधिकारी बनूं परन्तु मैं एक टीचर बनना चाहता हूं।
  • तुमने बहुत अधिक खा लिया इसलिए तुम्हारी तबीयत खराब हो गई है।
  • हमने मेट्रो की सवारी की एवं ए.सी. का आनंद लिया।
  • प्रिया ने मेहनत की र सफल हो गई।
  • वह बार-बार जाता है फिर वापस आ जाती है।
  • उसके पिताजी मंदिर गए है और तुम्हारे  पिताजी दफ्तर गए हैं।
  • ग्रह सूर्य के आसपास घूमता है और उपग्रह सूर्य के आसपास घूमता है।
  • अपना काम भी करो तथा  दूसरों की मदद भी करो।
  • अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें; बाकी सभी लोग वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने ग्रेड में सुधार कर रहे हैं।
  • मेरे पिता घर वापस आ गए हैं; हालाँकि, हम नहीं जानते कि वह फिर कब जाएगा।
  • वह धनी है पर लोग ऐसा नहीं समझते।
  • तुम्हें फिर यहां पर देखकर मैं खुश हूँ।

संज्ञा किसे कहते हैं

सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे बदलें?

1.सरल वाक्य- तुम पढ़कर सो जाना।

संयुक्त वाक्य- तुम पढ़ना और सो जाना।

2. सरल वाक्य- अंकुर की कलम छूटकर गिर गई।

संयुक्त वाक्य- अंकुर की कलम छूटी और गिर गई।

3. सरल वाक्य- मैं रोजाना मंदिर जाकर पूजा करती हुं।

सयुंक्त वाक्य- मैं रोजाना मंदिर जाती हुं और पूजा करती हुं।

4. सरल वाक्य- मधु रोते रोते ही बेहोश हो गई

संयुक्त वाक्य- मधु रोने लगी और बेहोश हो गई।

वाक्य रूपांतरण संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य

1.संयुक्त वाक्य-  रोहन तथा अवनीश खेल रहे हैं एवं कूद रहे हैं।

सरल वाक्य-  रोहन तथा अवनीश खेल – कूद रहे हैं।

2.संयुक्त वाक्य- मनोज पढ़ा-लिखा और आईपीएस बना।

सरल वाक्य- मनोज पढ़-लिखकर आईपीएस बना। 

3.संयुक्त वाक्य- राहुल थैला लिया और बाज़ार चला गया।

सरल वाक्य- राहुल थैला लेकर बाज़ार चला गया।

4.संयुक्त वाक्य – व्यक्ति बुड्ढा है अतः उसे खाना खिला दो।

सरल वाक्य – बूढ़े व्यक्ति को खाना खिला दो।

संयुक्त वाक्य बनाते समय याद रखने योग्य कुछ बातें

संयुक्त वाक्य बनाते समय नीचे दिए गए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में जरूर रखें।

  • एक संयुक्त वाक्य में कम से कम दो उपवाक्य होने चाहिए और दोनों वाक्य ही स्वतंत्र होने चाहिए। यानी कि किसी भी एक वाक्य को हटा देने पर शेष वाक्य के अर्थ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
  • आप कुछ मामलों में समन्वयात्मक संयोजन का इस्तेमाल किए बिना भी एक संयुक्त वाक्य बन सकता है। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो आपको दो मुख्य खंडों के बीच एक अर्धविराम लगाना होगा।
  • संयुक्त वाक्य बनाने के लिए मुख्य उपवाक्यों को संयोजित करने के लिए संयोजक क्रियाविशेषणों जैसे तथापि, वैसे भी, इस बीच, वैसे ही, अन्यथा आदि का भी उपयोग कर सकते हैं। आगर आप संयोजक क्रियाविशेषण का उपयोग कर रहे हैं , तो आप उसके पहले अर्धविराम और इसके बाद अल्पविराम का उपयोग करें।

समास क्या होता है

संयुक्त वाक्य से जुड़े कुछ प्रश्नोत्तर (FAQ’s)

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य का बोध होता है, जिसमें वाक्य विभिन्न योजकों जैसे और,अंत, या, तथा, एवं, इसलिए ,फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि से जुड़े होते हैं उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं।

Sanyukt Vakya को कैसे पहचाने?

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्रता या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े होते हैं वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं। संयुक्ता वाक्य की पहचान और, एवं, फिर, या, अथवा, परंतु, इसलिए, तथा, तो, नहीं तो, भी, किंतु, बल्कि, अतः आदि शब्दों से होती है।

संयुक्त वाक्यों के कुछ उदाहरण दीजिए

मैंने खाना खाया और सो गया, जल्दी चलो वरना पकड़े जाओगे, हमें इसे पूरा करना है अन्यथा हमें परिणाम भुगतना पड़ेगा आदि सभी वाक्यों के बीच में और, वरना, अन्यथा का प्रयोग किया गया है।

मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य में क्या अंतर है?

संयुक्त वाक्य में सभी उपवाक्य स्वतंत्र होते हैं जबकि मिश्र वाक्य में एक उपवाक्य स्वतंत्र होता है और बाकी आश्रित होते हैं।

Leave a Comment