हमारे देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरानी योजनाओं के साथ-साथ कई नई योजनाओं की भी शुरुआत की है, जिससे देश के लोगों को हर तरह की सुविधाएँ प्रदान की जा सके | इसी तरह देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटिओं की पढ़ाई और उनकी शादी को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) की शुरुआत कर दी है | यह एक ऐसी योजना है, जिसमे केवल लडकियों को लाभ प्रदान किया जाता है |

सुकन्या समृद्धि योजना की सहायता से देश में लड़कियों का भविष्य सुनहरा बनाने का प्रयास किया गया है | Sukanya Samriddhi Yojana एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत लड़कियों को पढ़ाई और विवाह में पैसो की कमी की पूर्ति की जाती है, ताकि लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और लड़कों का मुकाबला कर सके और वो किसी भी मामले में पीछे न रहे | इसलिए यदि आपको सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको सुकन्या समृद्धि योजना के नियम, लाभ और योग्यता की जानकारी प्रदान की जा रही है |
प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSY)
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?
बेटी बचाओ बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि अकाउंट की घोषणा 2 दिसंबर 2014 को कर दी गई थी | इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म से 10 वर्ष तक की आयु में खाता खोला जा सकता है | सुकन्या समृद्धि खाता आप जाकर किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में या बैंक में आसानी से खुलवा सकते है | भारत सरकार द्वारा पहले से ही कई तरह की पोस्ट ऑफिस बचत योजनाए चलायी जा रही है, और इस सुकन्या समृद्धि योजना भी ऐसी ही एक स्कीम है जिसके अंतर्गत एक निश्चित समय के लिए उच्च ब्याज दर व इनकम टैक्स में डिडक्शन के साथ कई प्रकार की सुविधाए भी मिल जाती है |
इस योजना के तहत जब तक कन्या 10 वर्ष से ऊपर नहीं हो जाती है, तब तक कन्या के माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक इस खाते की देखरेख कर सकते हैं इस खाते में जमा कराने की न्यूनतम राशि 250 है | इसके बाद कन्या जब पढ़ाई के या विवाह के योग्य हो जाती है, तो वह इस योजना के तहत लड़की 18 वर्ष में पढ़ाई के लिए इस खाते में से रुपए निकलवा सकती है या 21 वर्ष के होने पर विवाह के समय पैसे निकाल सकती है |
सुकन्या समृद्धि योजना के नियम व शर्तें
- सुकन्या समृद्धि खाता कन्या के नाम पर ही खोला जाता है |
- इस खाते की देखरेख माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक कर सकते हैं |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए बेटी की उमर 10 वर्ष से कम होनी चाहिए | यदि उसकी उम्र इससे अधिक हो जाती है, तो यह खाता नहीं खोला जा सकता है |
- सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए जरूरी कागजात उसका जन्म प्रमाण पत्र एवं अभिभावक का परिचय पत्र तथा एड्रेस प्रूफ तथा अन्य डॉक्यूमेंट होने चाहिए |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत आप उसमें प्रतिवर्ष ₹1 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर 2 प्रतिशत का ब्याज प्रदान किया जाता है |
- इस योजना को बजट में टैक्स मुक्त कर दिया गया है |
- सुकन्या समृद्धि की अवधि खाता खोलने की तिथि से लेकर 21 वर्षों तक ही होती है |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत आप इन जमा पैसे को कन्या के विवाह या पढ़ाई पर ही खर्च कर सकते है |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के मुताबिक बेटी की मृत्यु हो जाने पर खाता बंद कर दिया जाता है, तब यह सभी रुपए बेटी के माता-पिता या अन्य पालक को लौटा दिए जाते है |
सुकन्या समृद्धि योजना से क्या लाभ है ?
- कन्या समृद्धि खाता खोलने पर कन्याओं को 18 वर्ष या 21 वर्ष तक जमा किए गए पैसे समय पर प्राप्त हो जाएंगे |
- इस योजना के अंतर्गत उनको 2 प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त होगी और जो उनके जमा कराए गए पैसे को बढ़ाने में मदद प्रदान की जाएगी |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत जब कन्या 18 वर्ष की हो जाती है ,तब वो आगे की पढ़ाई के लिए अपने पैसे निकलवा सकती है और 21 वर्ष का होने पर विवाह के लिए भी उन पैसों का उपयोग कर सकती है |
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत कन्या को अलग से पासबुक प्रदान की जाएगी, जिस में जमा किए गए पैसों और निकाले गए पैसों का पूरा हिसाब दिया जाता है, इसमें लड़की का नाम लड़की के अभिभावकों का नाम दिनांक पूरी जानकारी दी हुई होती है |
सुकन्या समृद्धि स्कीम (SSY) के लिए योग्यता
- सुकन्या समृद्धि योजना खाता एक ऐसा खाता है, जो केवल बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा बालिकाओं के नाम से खोला जा सकता है।
- खाता खोलने के समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी आवश्यक है |
- एक बालिका के लिए केवल एक ही खाता खोला जा सकता है, एक से अधिक खाते नहीं खोले जा सकते हैं।
- एक परिवार से केवल दो खाते ही खोले जा सकते हैं। प्रत्येक बालिका के लिए अलग-अलग खाते खोले जाएंगे।
सुकन्या समृद्धि खाता के लिए आवश्यक दस्तावेज (क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए)
- योजना का आवेदन फॉर्म |
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र |
- आई डी प्रूफ (जमाकर्ता द्वारा)
- निवास प्रमाण पत्र (जमाकर्ता द्वारा)
- बालिका का पासपोर्ट साइज़ फोटो |
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत के प्रति वर्ष इस अकाउंट में 12000 की धनराशि जमा करने पर आप इस तरह से 14 वर्षों में 1,68,000 रुपए की धनराशि जमा कर देंगे |
- इसके बाद योजना के अंतर्गत अकाउंट के परिपक्व होने के बाद आपको 6 लाख 7 हजार 1 सौ 28 रूपये प्रदान कर दिए जाएंगे |
- इसके अलावा इस खाते में 5 लाख रुपए प्रति वर्ष अधिकतम धनराशि जमा की जा सकती है | इस खाते को शुरू करने से लेकर 14 वर्ष तक धनराशि जमा की जा सकती है |
- तो इससे आप कुल 21 लाख रुपए इस खाते में जमा करते है |
- लेकिन जब इस खाते की अवधि पूरी हो जाएगी तो इस योजना के अंतर्गत आपको 72 लाख रुपए प्रदान कर दिए जाएंगे |
- कन्या की उम्र 18 वर्ष हो जाने के बाद आप इस खाते से 50% की धन राशि कन्या की पढ़ाई एवं शादी के लिए निकाली जा सकती है |
सुकन्या समृद्धि खाता खोलने वाले बैंकों के नाम
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- आंध्र बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- कॉरपोरेशन बैंक
- देना बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- Allahabad Bank
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर | SSY Scheme Calculator 2022
Child’s Age | account age | amount yearly | amount at the end of the year | Interest rate | interest amount | total at the end of the year |
3 | 1 | 12000 | 12000 | 9.1 | 1092 | 13092 |
4 | 2 | 12000 | 25092 | 8.61 | 2160.4212 | 27252.4212 |
5 | 3 | 12000 | 39252.4212 | 8.61 | 3379.633465 | 42632.05467 |
6 | 4 | 12000 | 54632.05467 | 8.61 | 4703.819907 | 59335.87457 |
7 | 5 | 12000 | 71335.87457 | 8.61 | 6142.018801 | 77477.89337 |
8 | 6 | 12000 | 89477.89337 | 8.61 | 7704.046619 | 97181.93999 |
9 | 7 | 12000 | 109181.94 | 8.61 | 9400.565033 | 118582.505 |
10 | 8 | 12000 | 130582.505 | 8.61 | 11243.15368 | 141825.6587 |
11 | 9 | 12000 | 153825.6587 | 8.61 | 13244.38921 | 167070.0479 |
12 | 10 | 12000 | 179070.0479 | 8.61 | 15417.93113 | 194487.979 |
13 | 11 | 12000 | 206487.979 | 8.61 | 17778.615 | 224266.594 |
14 | 12 | 12000 | 236266.594 | 8.61 | 20342.55375 | 256609.1478 |
15 | 13 | 12000 | 268609.1478 | 8.61 | 23127.24762 | 291736.3954 |
16 | 14 | 12000 | 303736.3954 | 8.61 | 26151.70365 | 329888.0991 |
17 | 15 | 0 | 329888.0991 | 8.61 | 28403.36533 | 358291.4644 |
18 | 16 | 0 | 358291.4644 | 8.61 | 30848.89508 | 389140.3595 |
19 | 17 | 0 | 389140.3595 | 8.61 | 33504.98495 | 422645.3444 |
20 | 18 | 0 | 422645.3444 | 8.61 | 36389.76416 | 459035.1086 |
21 | 19 | 0 | 459035.1086 | 8.61 | 39522.92285 | 498558.0314 |
22 | 20 | 0 | 498558.0314 | 8.61 | 42925.84651 | 541483.8779 |
23 | 21 | 0 | 541483.8779 | 8.61 | 46621.76189 | 588105.6398 |
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए हेल्पलाइन
यदि आपको SSY या Sukanya Smaridhi Scheme से सम्बन्धित कोई परेशानी आ रही है तो आप दिए टोल फ्री नम्बर SSY Scheme Toll Free No. –1800 266 6868 पर कॉल कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है | यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (रविवार व सरकारी छुट्टी (राजपत्रित छुट्टियों) को बंद रहेगा) उपलब्ध रहेगी |
यहाँ पर हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme in Hindi) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |