मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है ?



योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार द्धारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात की गई है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली लड़कियों को फायदा पहुंचाया जाएगा। इस योजना के लिए ऐसी लड़कियों को ही पात्र माना जाएगा, जिनके परिवार की सालाना आय ₹3,00,000 से कम हो।

img-1


ऐसी बालिकाएं जो इस योजना के अंतर्गत फायदा लेना चाहती हैं, वह ऑनलाइन कन्या सुमंगला योजना 2021 के लिए अपना फॉर्म भर सकती है और पात्र होने पर इस योजना का फायदा ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

  • देश में सर्वोत्तम आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा राज्य में निवास करने वाली लड़कियों के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया है। 
  • इस योजना के लिए पात्रता रखने वाली लड़कियों को सरकार द्वारा ₹15,000 की राशि प्रदान की जाएगी। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी गवर्नमेंट ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ का बजट फिक्स किया है। 
  • जो भी लड़कियां यूपी में गरीबी रेखा के नीचे की कैटेगरी में आती है, वह इस योजना का फायदा ले सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

  • इस योजना का संचालन करने के पीछे सरकार का एकमात्र उद्देश्य देश की कन्याओं की स्तिथियों में सुधार लाना है। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर उन्हें शोषण और परेशानियों से बचाना है।
  • जिससे बेटियों को गर्भ में मारने से रोका जा सके, बाल विवाह में कमी लाई जाए और लड़का और लड़की में जो भेदभाव होता है,उसे कम किया जा सके‌।
  • कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पात्रता रखने वाली बालिकाओं को ₹15000 की राशि दी जाती है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी शिक्षा में और अपने पालन पोषण के लिए कर सकती हैं।
  • इस योजना में अप्लाई करने वाली बालिकाएं ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना का लाभ ऐसी लड़कियों को ही मिलेगा,जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया होगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए डॉक्यूमेंट

इस योजना का फायदा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाली लड़कियों को इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट भी पेश करना होगा, जिनकी सूची इस प्रकार है।



मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पैसा प्राप्त होने की प्रक्रिया

  • घर में कन्या के पैदा होने पर ₹2000 दिए जाएंगे।
  • बेटी के 1 साल के होने पर वैक्सीनेशन होने के बाद ₹1000 दिए जाएंगे।
  • तत्पश्चात प्रथम कक्षा में एडमिशन होने पर ₹2000 मिलेंगे।
  • बाद में छठी कक्षा में आने पर ₹2000 मिलेंगे।
  • तथा जब छात्रा नौवीं कक्षा में आएगी तो 3000 पर मिलेंगे।
  • जबकि 12वीं की क्लास में आने पर ₹5000 मिलेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

  • जिन लड़कियों के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं उन्हें ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
  • इस योजना का फायदा ऐसी लड़कियों को ही मिलेगा जिनकी फैमिली की सालाना इनकम सभी प्रकार के स्रोतों से ₹3,00000 से कम है।
  • अगर किसी फैमिली ने किसी लड़की को गोद लिया है, तो उसके पास गोद लेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • एक फैमिली में सिर्फ दो लड़कियों को ही इस योजना का फायदा मिल सकता है।

चीफ मिनिस्टर कन्या सुमंगला योजना के फायदे

  • यह योजना लड़कियों के विकास, उनकी सामाजिक सुरक्षा को भी तय करती है।
  • इस योजना के कारण राज्य में बालिकाओं के प्रति होने वाले भेदभाव में कमी आएगी।
  • इस योजना के कारण जो लोग बालिकाओं को पेट में ही मार देते हैं, उनकी सोच में भी परिवर्तन आएगा,क्योंकि इस योजना के द्वारा बालिकाओं को तकरीबन ₹15000 की कुल आर्थिक सहायता जन्म होने से लेकर बारहवीं कक्षा तक मिलती है।
  • बालिकाए थोड़ी बड़ी होने पर इस योजना के द्वारा प्राप्त होने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए अथवा अपनी शिक्षा के लिए भी कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2021 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • इस योजना का फायदा लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा,जिसका तरीका बहुत ही आसान है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया नीचे हम आपको बता रहे हैं।
  • इस योजना का फायदा लेने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को ऑनलाइन एप्लीकेशन करना होगा,जिसके लिए उसे उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट लिंक https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php.
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको वेबसाइट में नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा,आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो करके आ जाएगा, जिसमें आपको Continue वाली बटन दिखाई देगी,आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आ जाएगा, इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, आपको उसे बिल्कुल सही सही भरना है और जानकारियों को भरने के बाद आपको Send SMS otp वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको इंटर करना है और OTP इंटर करने के बाद आपको वेरीफाई वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा,आपको उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको Sign in वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा,इसमें आपको अपनी लॉगिन आईडी, यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड इंटर करना है और उसके बाद आपको साइन इन वाली बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • इस फोरम में आपको बालिका की पूरी इंफॉर्मेशन भरनी है।
  • पूरी इंफॉर्मेशन भरने के बाद आपको बैंक के पासबुक को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको GO वाली बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगर व्यक्ति को सिर्फ एक लड़की के लिए फॉर्म भरना है, तो उसे गर्ल चाइल्ड -1 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अगर उसे दूसरी लड़की के लिए फॉर्म भरना है, तो उसे गर्ल चाइल्ड-2 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उसे सही सही भरना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट वाली बटन पर क्लिक करना है।ऐसा करने पर आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा, यानी कि आपकी ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कन्या भ्रूण हत्या कानून क्या है

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2021 के लिए ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें?

जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई समस्या आ रही है, वह इस योजना का फायदा लेने के लिए ऑफलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को क्या करना पड़ेगा, इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

  • कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इससे सम्बन्धित ऑफिस में जाना होगा।
  • ऑफिस में जाने के बाद आपको ऑफिस के कर्मचारी से कन्या सुमंगला योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।
  • इसके बाद जो भी इंफॉर्मेशन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई है, उसे सही से भरना होगा। 
  • सभी जानकरियां को भरने के बाद एक बार क्रॉस चेक कर लें कि आपने जो इंफॉर्मेशन भरी है वह सही है या नहीं, अगर सभी जानकारियां सही है तो फिर जरूरी डॉक्यूमेंट को इस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • इसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म को ऑफिस के कर्मचारी के पास जमा कर दें।
  • इस प्रकार इस योजना के लिए आपका ऑफलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाता है।

कन्या सुमंगला योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

ऐसे उम्मीदवार जो इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं,वह घर बैठे ही लैपटॉप और प्रिंटर की सहायता से इस योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं और इसका एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। अप्लीकेशन फार्म प्राप्त करने की प्रोसेस नीचे हम आपको बता रहे हैं।

  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक हम आपको ऊपर पहले ही दे चुके हैं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सुगम संचालन हेतु मार्गदर्शिता का विकल्प दिखाई देगा,इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसमें से कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसके बाद इसे प्रिंट आउट निकाल ले।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर

  • हमने आपको इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दे दी है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के अलावा अगर आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए या फिर आपको कोई बाधा आ रही है,तो आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।
  • इस योजना का हेल्पलाइन नंबर जानने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक कांटेक्ट वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • कांटेक्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर हेल्पलाइन नंबर की पीडीएफ ओपन हो जाती है, इसमें से आप सभी टाइप की हेल्प लाइन नंबर को पा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप टैबलेट योजना