एसटीएफ क्या है ?



पुलिस अधिकारी का पद एक बहुत ही सम्मान वाला पद होता है, जिसे देश के अधिकतर नागरिक प्राप्त करना चाहते है | पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस अधिकारियो की कई तरह के पदों पर नियुक्ति होती है, जिसके लिए देश के नागरिको का चयन बड़ी मात्रा में किया जाता है | इसके अलावा पुलिस विभाग में कई तरह की यूनिट भी कार्य करती है, ऐसी ही एक यूनिट UP Police की है, जिसे STF के नाम से जाना जाता है | इस किस्म की यूनिट केवल राज्यों के अंतर्गत कार्य करती है | जिसका मुख्य कार्य राज्य में सक्रिय गैंगवार के खिलाफ कार्यवाही कर उनपर पूरी तरह से रोक लगाना है |

इसके अलावा STF राज्य में हो रही डकैती, गैंग, माफिया गैंग, संगठित अपराध आदि पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के सहयोग से उन पर कार्यवाही करने का कार्य करती है | इसके साथ ही राज्य के बाहर के मामलो में उस राज्य की स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर अपराधियों की धरपकड़ करते है | STF में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के पुलिस अधिकारियो की ही भर्ती की जाती है | यदि आप एसटीएफ से जुड़ी अधिक जानकारियों को प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा |  आपको एसटीएफ क्या है, और STF का फुल फॉर्म क्या होता है, तथा एसटीएफ के बारे में जानकारी दी जा रही है |

डीएसपी (DSP) कैसे बनें

एसटीएफ का फुल फ़ॉर्म (STF Full From)

एसटीएफ का हिंदी उच्चारण “स्पेशल टास्क फोर्स” तथा अंग्रेजी भाषा में इसे “STF- Specail Task Force” कहते है | यह उत्तर प्रदेश राज्य का एक Extremist Activities उन्मूलन वाला विशेष बल है |

एसटीएफके महत्वपूर्ण तथ्य (STFImportant Fact)

  • STF पद की नियुक्ति पुलिस महानिदेशक रैंक द्वारा की जाती है, इसके साथ ही इसे पुलिस निरीक्षक द्वारा सहायता भी प्राप्त होती है | 
  • यह STF यूनिट टीम के रूप में कार्य करती है, जिसमे कार्य करने वाली टीम को DSP या ASP द्वारा निर्देशित किया जाता है |
  • STF द्वारा किये गए सभी कार्यो के संचालन का प्रभारी SSP होता है, STF को राज्य के अंदर मौजूद सभी स्थानों पर कार्यवाही करने के लिए अधिकार प्राप्त होते है |
  • इसके अतिरिक्त यदि एसटीएफ राज्य के बाहर कार्यवाही करता है, तो उसके लिए STF की टीम को उस राज्य की पुलिस की मदद लेनी होती है |

IPS Officer क्या होता है ?

एसटीएफ क्या है (What is STF)

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फ़ोर्स मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य में प्रौद्योगिकी, सीडीआर विश्लेषण, निगरानी, उन्नत प्रौद्योगिकी (Advance technology), खुफिया संग्रह, सूचना प्रौद्योगिकी (Communication Technology), मोबाइल फोरेंसिक आदि जानकारियों का बेहतर उपयोग और उद्देश्य प्राप्त करने के लिए तकनीकी रणनीतियों को उपयोग में लाता है| UP STF को देश के राष्ट्रपति द्वारा 81 से अधिक वीरता पुरस्कार तथा 60 पुलिस अधिकारियो को वीरतापूर्ण कार्यो के लिए बारी के बिना लिए पदोन्नति भी प्राप्त है |

भारत के सभी राज्यों को अपनी राज्य की समस्याओ का समाधान पाने के लिए विशेष कार्य बल (STF) यूनिट का गठन करने का अधिकार प्राप्त होता है | इस तरह की यूनिट का गठन पर्याप्त पुलिस बल कमी की पूर्ती के लिए किया जाता है | इसके अंतर्गत विशेष अपराधों जैसे- आपराधिक नेटवर्क, प्रमुख अपराधी और आतंकवाद विरोधी पर लगाम लगाने के लिए STF का गठन होता है |

एसटीएफ का कार्य (STF Functions)

  • STF माफिया गिरोह पर कार्यवाही करने के लिए ख़ुफ़िया जानकारी को प्राप्त कर उस गिरोह पर कार्यवाही करने का कार्य करती है |
  • राज्य सरकार एक विशेष प्रकार के कार्य को करने के लिए STF टीम का गठन करती है |
  • यदि पुलिस विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार होता है, तो उसके लिए ख़ुफ़िया जानकारियों को प्राप्त कर उनपर कार्य वही करती है |
  • STF यूनिट का कार्य डकैतों के खिलाफ कार्यवाही कर उनपर लगाम लगाना है |
  • इसके अलावा STF ISI जैसी खुफ़िआ एजेंसियो के एजेंट के खिलाफ भी योजना बनाकर उन्हें पकड़ कर कार्यवाही करने का कार्य करती है |

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने

Leave a Comment