टेलीकॉम स्पेक्ट्रम क्या होता है?



भारत में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से स्पेक्ट्रम शब्द बहुत ही चर्चा में आ गया था परन्तु कई लोगों को इसके विषय में जानकारी नहीं है | स्पेक्ट्रम हमारे दैनिक जीवन में प्रति दिन प्रयोग किया जाता है | यह हमारी जीवन का बेहद अहम हिस्सा है | इसका प्रयोग हम प्रतिदिन किसी न किसी रूप में करते है | प्रश्न उठता है कि यह स्पेक्ट्रम आखिर है क्या और कैसे यह आम आदमी के जीवन पर प्रभाव डालता है |

Jio Emergency Data Plan

टेलीकॉम स्पेक्ट्रम क्या होता है (What is Telecom Spectrum) ?

स्पेक्ट्रम का प्रयोग हम प्रतिदिन करते है, इसका प्रयोग हम टीवी का रिमोट हो या माइक्रोवेव ओवेन या फिर धूप के रूप में करते है | ‘स्पेक्ट्रम’, ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम’ का छोटा रूप होता है | स्पेक्ट्रम उस विकिरण ऊर्जा को कहते हैं, जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेरे हुए है | इस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रैडिएशन (ईएमआर) का मुख्य स्रोत सूर्य है | यह तारों और आकाशगंगाओं से भी प्राप्त होती है | इसके अतिरिक्त यह ऊर्जा पृथ्वी के नीचे दबे रेडियोएक्टिव तत्वों से भी प्राप्त होती है | टेलीकॉम स्पेक्ट्रम हमें किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाती है, इसके द्वारा ही हम टीवी और रेडियो देख पाते है तथा मोबाइल फोन चला पाते है |

स्पेक्ट्रम नीलामी कैसे होती है (How is Spectrum Auction) ?

स्पेक्ट्रम नीलामी भारत सरकार के दिशा निर्देश पर की जाती है | स्पेक्ट्रम नीलामी करने के लिए सबसे पहले एक न्यूनतम मूल्य का निर्धारण किया जाता है | इसके बाद भारत सरकार के द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाती है | इस अधिसूचना में टेलीकॉम कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है | पूर्व निर्धारित तिथि को स्पेक्ट्रम की बोली लगायी जाती है | जो कम्पनी अधिक मूल्य देती है उस कंपनी को टेलीकॉम स्पेक्ट्रम दे दिए जाते है | इसके बाद कंपनी अपनी सेवाएं जनता को बेचती है जिससे उन्हें लाभ होता है |

कॉल सेंटर क्या होता है ?

सर्किल (Circle)

भारत में टेलीकॉम स्पेक्ट्रम को क्षेत्र के अनुसार विभाजित किया गया है | वर्तमान समय में भारत को 23 टेलीकॉम सर्किल में विभाजित किया गया है, इसी के अनुसार इन पर नियंत्रण रखा जाता है |

यहाँ पर आपको टेलीकॉम स्पेक्ट्रम क्या होता है Telecom Spectrum की नीलामी कैसे होती है के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

Jio Payment Bank क्या है ?