Vande Bharat Express टिकट कैसे बुक करें



इस समय हमारे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की काफी चर्चा हो रही है। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह भारत की पहली बिना इंजन और Semi High Speed ट्रेन है। 180 किलोमीटर प्रतिघंटा इसकी टॉप स्पीड है। यह ट्रेन देश के महत्वपूर्ण केंद्रो को एक दूसरे से जोड़ रही है। भारत देश के आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश की पहली Vande Bharat Express Train 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गयी थी। जैसे जैसे समय बढ़ रहा है। वैसे वैसे यह लंबे सफर को तय कर रही है। जिस कारण यात्री भी काफी बढ़ रहे हैं। इस समय लगातार गूगल पर सर्च किया जा रहा है की वह Vande Bharat Express Train Ki Ticket Kaise Book Kare

तो आज के इस लेख के माध्यम से हम उन सभी को बताने वाले हैं कि वंदे भारत ट्रेन के रूट क्या है, उनका किराया और समय क्या है। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानते है।

भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन, मंडल, जोन है

Vande Bharat Express Train

जैसे की हमने आपको बताया की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। जो कि 15 फरवरी को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके पश्चात नई नई ट्रेन शुरू की गई। यह ट्रेन ना केवल अपनी हाई स्पीड बल्कि ट्रेन में दी जाने वाली सर्विस के कारण भी काफी ज़्यादा प्रसिद्ध है, क्योंकि Vande Bharat Express Train यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं जैसे ऑटोमेटिक दरवाजे, घूमने वाली कुर्सी (जो कि 180 डिग्री तक घूम सकती है) आदि ‌ प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त ट्रेन में जीपीएस सीसीटीवी कैमरे के साथ अन्य सुविधाएं हैं। जिस कारण अब अधिक से अधिक यात्री इस ट्रेन से जुड़ रहे हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्तमान रूट

इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस 18 रूटो पर चल रही है।

1वाराणसी – नई दिल्ली (22435)नई दिल्ली – वाराणसी (22436)
2नई दिल्ली – एसएमवीडी कटरा (22439)एसएमवीडी कटरा -नई दिल्ली (22440)
3मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर कैप (20901)गांधीनगर कैप -मुंबई सेंट्रल (20902)
4नई दिल्ली – अंब अंदौरा (22447)अम्ब अंदौरा – नई दिल्ली (22448)
5चेन्नई – मैसूरु (20607)मैसूर- चेन्नई (20608)
6बिलासपुर जंक्शन – नागपुर जंक्शन (20825) (अस्थायी रूप से तेजस एक्सप्रेस के साथ बदला गई है)नागपुर – बिलासपुर जंक्शन (20826) (अस्थायी रूप से तेजस एक्सप्रेस के साथ बदला गई)
7हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी (22301)न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन – हावड़ा (22302)
8सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम (20834)विशाखापत्तनम -सिकंदराबाद (20833)
9मुंबई -साईनगर शिर्डी (22223)साईंनगर शिरडी-मुंबई (22224)
10मुंबई – सोलापुर (22225)सोलापुर-मुंबई (22226)
11भोपाल-दिल्ली (20171)दिल्ली-भोपाल (20172)
12सिकंदराबाद-तिरुपति (20701)तिरुपति-सिकंदराबाद (20702)
13एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयम्बटूर (20643)कोयम्बटूर – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (20644)
14दिल्ली छावनी – अजमेर (20978)अजमेर- दिल्ली छावनी (20977)
15तिरुवनंतपुरम सेंट्रल -कासरगोड (20634)कासरगोड-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20633)
16पुरी-हावड़ा वंदे भारत (22896)हावड़ा-पुरी वंदे भारत (22895)
17आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून (22457)देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल (22458)
18न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी (22227)गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी (22228)

IRCTC User ID Kaise Banaye?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें

यदि आप भी वंदे भारत ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो हम आपको नीचे ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया के बारे में सूचना दे रहे हैं। ताकि आप आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करके वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सके। Vande Bharat Express की ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • आपको वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाना होगा।
  • फिर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा जहां पर आपको लॉगइन करना होगा।
  • आईआरसीटीसी पर लॉगइन करके आपको यात्रा की तारीख, ट्रेन, और जगह डालकर कर आगे बढ़ जाना है।
  • जिसके बाद आपको वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सलेक्ट कर ’एसी चेयर’ या ’एक्सक्यूटिव’ कोच को सलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आगे बढ़ते हुआ आपको पेसेंजर डिटेल्स डालकर प्रोसीडिंग आगे बढ़ानी है।
  • फिर आपको पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके पेमेंट करनी है। पेमेंट करते ही आपकी टिकट बुक हो जाएगी।

Vande Bharat Express ट्रेन का समय क्या है

दिल्ली से वराणसीदिन में 3 बजे चलती है और रात में 11 बजे तक पहुंच जाती है।
नई दिल्ली कटराप्रातः 6 बजे निकलती है और कटरा में दोपहर में 2 बजे पहुंचती है
गांधीनगर से मुंबई सेंट्रलदोपहर 2 बजे  चलती हैं और रात 8:15 पर पहुंच जाती है।
मुंबई से गांधीनगरसुबह 6:10 पर चलती है और दोपहर में 12:25 तक पहुंच जाती है।
ऊना-चंडीगढ़ से नई दिल्लीसुबह 5.50 बजे निकलती है और सुबह 8 बजे तक अंबाला कैंट जंक्शन पर पहुंच जाती है। 11.05 मिनट पर यह ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती हैं जो अखरी स्टेशन है।
चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूरचेन्नई सेंट्रल से सुबह 4.30 बजे निकलती है और सुबह 10.25 बजे बेंगलुरु सिटी जंक्शन पर पहुंच जाती है। बेंगलुरु से 10.30 बजे चलती और दोपहर 12.30 मिनट पर आखिरी स्टॉप मैसूर में पहुंचती है।
बिलासपुर से नागपुरसुबह 5.45 बजे से बिलासपुर से चलती है और 12.15 मिनट पर नागपुर पहुंच जाती है।
नागपुर से बिलासपुर2:05 बजे नागपुर से निकलती है और 7:35 बजे बिलासपुर पहुंच जाती है।
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ीसुबह 5.55 पर हावड़ा से चलती है और 1:25 न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है।
न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा3:05 pm चलती है और 10:35 pm हावड़ा स्टेशन पहुंचती है।

Vande Bharat Express की शुरुवात और रूट

वंदे भारत एक्सप्रेस रूटशुरुआत तिथि
बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस      11 December 2022  
 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस30 December 2022
बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस                           11 December 2022
 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस                      15 February 2019
अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस          13 October 2022
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस15 January 2023
गांधी नगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रे30 September 2022
चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस11 November 2022
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस15 January 2023
नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस    3 October 2019

वंदे भारत ट्रैन का कितना किराया

TrainAC Chair Car Ticket PriceExecutive Chair Car Ticket Price
Una-Chandigarh & New Delhi Ex.           1155/2065/-
Delhi to Varanasi Express1670/-3075/-
Bilaspur to Nagpur Ex.1240/-2240/-
Gandhi Nagar to Mumbai Central Ex.   1320/-2415/-
Chennai-Bangalore-Mysore Ex1270/-2290/-

रेलवे टिकट रिफंड के नियम

Leave a Comment