WhatsApp Status क्या होता है



इस समय कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इंटरनेट से ना जुड़ा हुआ हो और व्हाट्सएप जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल ना करता हों। इस व्हाट्सएप ऐप के माध्यम से बहुत आसानी से हम अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क कर सकते हैं कभी चैटिंग के माध्यम से कभी वीडियो कॉल के माध्यम से। व्हाट्सएप के काफी सारे फीचर्स है जिनमे से एक व्हाट्सएप स्टेटस है। जिसके माध्यम से आप कुछ में चीज़ स्टेटस पर लगाकर अपने कॉन्टेक्ट के लोगो को दिखा सकते है।

वैसे आज के इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को WhatsApp status से जुड़ी जानकारी जैसे कि WhatsApp Status क्या होता है?, WhatsApp Status कैसे Update किया जाता है? और WhatsApp Status Settings कैसे करते है? आदि विस्तार से नीचे दे रहें है। इसलिए हमार निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

जीबी व्हाट्सएप क्या है

WhatsApp status क्या है?

व्हाट्सएप स्टेटस एक ऐसा फीचर है। जिसके माध्यम से आप अपने कांटेक्ट में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार का वीडियो, फोटो डालकर दिखा सकते हैं। परंतु जो भी चीज आप व्हाट्सएप पर लगाएंगे केवल वही लोग देख सकते हैं जिनको आप दिखाना चाहते हैं। जिनको आप नहीं दिखाना चाहते हैं वे लोग आपका WhatsApp Status नहीं देख पाएंगे। यदि आप कोई भी जानकारी अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को भेजना चाहते है, तो वह अलग अलग न भेजकर व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से सभी को दिखा सकते है। जो भी व्यक्ति आपका स्टेटस देखेंगे वह आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी प्राप्त कर लेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ी जानकारी

यदि आप व्हाट्सएप पर WhatsApp Status लगाते हैं। तो केवल वह 24 घंटे के लिए ही अवेलेबल रहता है। उसके पश्चात आपका व्हाट्सएप स्टेटस हट जाएगा। अगर आपको किसी जानकारी हेतु स्टेटस लम्बे समय तक के लिए लगाना है। आप दुबारा से स्टेटस लगा सकते है।

वैसे व्हाट्सएप एप्लीकेशन ने लोगों का काम काफी आसान कर दिया है। इसके फीचर व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से हम किसी तक भी बिना किसी समस्या के अपनी बात पंहुचा सकते है। अगर हमें किसी को कोई जानकारी देनी है तो सबको अलग-अलग मैसेज करने की ज़रूरत नहीं है।

Whatsapp Status Update कैसे करें?

नीचे हमने आपको बताया है, कि आप किस प्रकार से अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा सकते हैं। तो नीचे दिए गए स्टॉप का पालन करें। जो कि कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना होगा। 
  • अब आपके सामने WhatsApp Open हो जायेगा । यहाँ पर आपको STATUS टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जहा आपको नीचे उल्टे सीधे हाथ को दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • जिसमें से आपको पेंसिल आइकन पर क्लिक करके कोई भी टेक्स्ट मैसेज करके स्टेटस पर अपडेट कर सकते हैं। या फिर आप ज़रूरी जानकारी को टाइप करके या ज़रूरी लिंक को स्टेटस पर अपडेट कर सकते है
  • अब दूसरा विकल्प कैमरा आइकन है। जिसके माध्यम से आप फोटो या वीडियो को स्टेटस पर अपडेट कर सकते है। 
  • आप कोई टेक्स्ट या फोटो विडिओ का चयन कर नीचे सीधे हाथ पर मौजूद Arrow पर क्लिक कर देंगे। तब आपका WhatsApp Status Update हो जाएगा।

व्हाट्सएप स्टेटस किसी से कैसे छुपाए?

काफी बार ऐसा होता है, कि जब हम कोई स्टेटस लगाना चाहते हैं। तो हम उस स्टेटस को किसी विशेष आदमी को दिखाना चाहते हैं और हम बाकी लोगों से वह स्टेटस छुपाना चाहते हैं। यदि आप किसी से अपने स्टेटस छुपाना चाहते हैं। वह आसानी से छुपा सकते हैं। उसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि कुछ इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना होगा। 
  • अब आपके सामने WhatsApp Open हो जायेगा। यहाँ पर आपको STATUS टैब पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जहा पर आपको तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। 
  • जिसके पश्चात दो ऑप्शन मिलेंगे एक होगा Status Privacy और दूसरा होगा Setting होगा। 
  • जिसके बाद आपको Status Privacy पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • जिसमे आपको My contacts,  My contacts except, only share with विकल्प दिखाई देंगे। 
  • इनमे से आपको My contacts except के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज पर कॉन्टेक्ट की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी। जिसमे से आपको उनके नाम के सामने क्लिक कर देना होगा। जिनको आप अपना स्टेटस दिखाना नहीं चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको नीचे सीधे हाथ पर एक राइट का आइकन पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इस पर क्लिक करने के बाद आप स्टेटस लगा सकते है। अब आपका स्टेटस उन लोगो को शो होगा जिसको आप दिखाना चाहते है

व्हाट्सएप स्टेटस को डिलीट कैसे करा जाता है?

यदि आप अपना व्हाट्सएप स्टेटस को डिलीट करना चाहते है। तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहल अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना होगा। 
  • व्हाट्सएप खोलने के पश्चात आपके स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको माय स्टेटस लिखा हुआ मिलेगा।
  • माय स्टेटस के सीधे हाथ को आपको तीन डॉट्स मिलेंगे।
  • यदि आपके कई सारे स्टेटस है। तो वह आपको सारे दिखेंगे पर अगर एक है तो वह आपका पूरा खोलकर आ जाएगा। 
  • इसके बाद आपको नीचे एक आई आइकन मिलेगा। उस आइकन पर क्लिक करेंगे। तो आपके स्टेटस को जिन लोगों ने देख लिया है। उन सभी का नाम आपको दिखाई देगा। 
  • अब आपको एक ग्रीन लाइन दिखाई देगा। जिसपर आपको स्टबिन आइकन और फॉरवर्ड का विकल्प भी दिखाई देगा। आपको डस्टबिन पर क्लिक करना होगा। 
  • जब आप डिलीट के विकल्प पर क्लिक कर देंगे। तो आपको एक मैसेज आएगा। Delete this status update? It will also be deleted for everyone who received it . आप को डिलीट पर क्लिक करना है।

Bina Number Save Kiye Whatsapp Message Kaise Kare

Conclusion

हम उम्मीद करते है की पाठकों ने इस लेख के माध्यम से WhatsApp Status से जुड़ी काफी जानकारी प्राप्त की होगी। यदि पाठकों का इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हम एवं हमारी टीम सदैव अपने पाठकों की सेवा हेतु तत्पर है।

Leave a Comment