Zinc Sulfate (जिंक सल्फेट) क्या है



जिंक सल्फेट एक अकार्बनिक यौगिक है, जिंक सल्फेट में कुछ मात्रा में जस्ता मिला होता है, जस्ता एक खनिज होता है | शरीर में जिंक सल्फेट की कमी को जिंक पूरा करता है,शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर इसका प्रयोग खाद्यपूरक के रूप में किया जाता है |

इसके अधिक सेवन से परेशानियां हो सकती है, इसलिए शरीर में जिंक की कमी होने पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए, अत्यधिक सेवन से शरीर को हानि पहुँचती है | जिससे थकान, सिरदर्द, पेट दर्द, वमन आदि दुष्प्रभाव के लक्षण दिखाई देते है | इस पृष्ठ पर आपको “Zinc sulfate (जिंक सल्फेट) क्या है, उपयोग, लाभ” के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी |

ONE NATION ONE HEALTH CARD

जिंक सल्फेट का क्या मतलब है ?

जिंक सल्फेट एक औषधीय नमक है, जिसका प्रयोग संक्रमित त्वचा तथा अन्य स्थितियों में किया जाता है | शरीर के बहुत से एंजाइम कामो में यह सहयोग करता है इसका प्रयोग आँख, कान को धोने में तथा घाव को भरने में शरीर के अंदर करता है | यह स्वाद तथा गंध की इंद्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है | जिंक सल्फेट की दवा में जस्ता होता है, जस्ता का उपयोग अलग-अलग परिस्थितियों में किया जाता है, इसकी कमी से होने वाले रोग को विल्सन रोग कहते है |

यह एक अनुवांशिक अव्यवस्था है | तांबा का अधिक निर्माण होने पर शरीर इससे मुक्ति पाने में सक्षम नहीं होता है जिंक के साथ जस्ता का प्रयोग शरीर से अतिरिक्त ताम्बे को हटाने एवं शरीर को स्वस्थ बनाने में किया जाता है, साथ ही शरीर में टिशू के विकास में जिंक सल्फेट की अहम भूमिका होती है | अधिक कैल्शियम तथा फास्फोरस खाद्य के साथ जिंक सल्फेट लेने पर शरीर में जिंक सल्फेट को अवशोषित करने में परेशानी का कारण हो सकता है | दूध, पनीर, दही, आइसक्रीम, बिन्स,दाल, बियर कोक पेय पदार्थो आदि खाद्य पदार्थो में फास्फोरस तथा कैल्शियम की मात्रा अधिक रहती है |  

E SANJEEVANI ONLINE PORTAL

जिंक सल्फेट के उपयोग (Use of Zink Sulfate)

  1. शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने में जिंक सल्फेट का प्रयोग किया जाता है |
  2. पोषक तत्वों की कमी होने पर इसका प्रयोग किया जाता है |
  3. इसका प्रयोग शरीर में जस्ता की कमी को नियंत्रित एवं उपचार करने में किया जाता है |
  4. बच्चो की शारीरिक वृद्धि के लिए इसका प्रयोग किया जाता है |
  5. धीमी गति से घाव भरने में भी इसका प्रयोग किया जाता है | 
  6. बच्चो के अधिक दस्त आने पर इसका पर्योग किया जाता है |
  7. इसका उपयोग गेहू की फसल में भी किया जाता है |

आयुष्मान भारत योजना क्या है

जिंक सल्फेट के लाभ (Benefits of Zink Sulfate)

  1. यह शरीर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करता है |
  2. श्वसन प्रक्रिया में संक्रमण को रोकने में लाभप्रद है |
  3. ध्यान की कमी, अति तथा सक्रियता विकार में इसका प्रयोग लाभकारी है |
  4. टिटनेस, क्रोहन रोग, अल्जाइमर रोग, डाउन सिंड्रोम, हैन्सन रोग, पेप्टिक अल्सर, पुरुष बांझपन, स्तंभन दोष, ऑस्टियोपोरोसिस, संधिशोथ आदि रोगो के उपचार में लाभ प्रदान करता है | 
  5. मांसपेशियों में ऐंठन में भी उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता है ।

जिंक सल्फेट के दुष्प्रभाव (Side Effect of Zink Sulfate)

जिंक सल्फेट का प्रयोग करने पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव होने की अवस्था में शीघ्र ही चिकित्सक से संपर्क करिये इसके प्रयोग से होने वाले कुछ दुष्प्रभाव इस प्रकार है |

  • जी मचलाना |
  • मुँह में सूजन आना |
  • साँस लेले में कमी आना |
  • पेट ख़राब होना |
  • गले में दर्द या घाव होना |
  • ठण्ड लगकर बुखार का आना |
  • चेहरे, होठ, जीभ तथा गले में सूजन आना |

MRI क्या होता है

जिंक सल्फेट के प्रयोग से पहले सावधानिया (Precautions Before Use of Zink Sulfate)

  1. यदि आपके शरीर में ताम्बे की कमी है, तो दवा लेने से पहले चिकित्सक से परामर्श ले |
  2. आपको किसी भी प्रकार की चिकित्सीय परेशानी या कोई बीमारी तो नहीं है |
  3. आपको जिंक सल्फेट से या किसी अन्य प्रकार की एलर्जी तो नहीं है |
  4. यदि आप बिना चिकित्सक की परामर्श में जिंक सल्फेट का सेवन कर रहे है तो एक बार चिकित्सक से सलाह ले लेनी चाहिए |
  5. जिंक सल्फेट को अधिक कैल्शियम तथा फास्फोरस खाद्य के साथ नहीं लेना चाहिए |
  6. जिंक सल्फेट की दवा चिकित्सक के निर्देशानुसार ही ले |
  7. इस दवा का प्रयोग चिकित्सक से परामर्श लिए बिना न शुरू करना चाहिए तथा न बंद करना चाहिए |
  8. दवा को लेते समय दवा पर लिखे निर्देशों का पालन करे |
  9. दवा की सही मात्रा का ही प्रयोग करे |

डॉक्टर (DOCTOR) कैसे बने

आपको इस पृष्ठ पर जिंक सल्फेट से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करायी है अब उम्मीद है आपको पसंद आई होगी| यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी जानना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

नार्को टेस्ट (NARCOSYNTHESIS) क्या होता है

Leave a Comment