1 हेक्टेयर में बीघा कितने होते हैं



भारत के सभी राज्यों में जमीन नापने के लिए “बीघा” का इस्तेमाल किया जाता हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों को बीघा क्या होता हैं, यह पता होता हैं | लेकिन शहर के लोगों को बीघा, हेक्टेयर क्या होता हैं, 1 हेक्टेयर में बीघा कितने होते हैं, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं होती, इसलिए आज इस आर्टिकल में आप बीघा क्या होता है? 1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai, बीघा कितने प्रकार का होता हैं और उनमें अंतर क्या हैं आदि जानकारियाँ जानेंगे |

अगर मापन प्रणाली की बात की जाएं तो, हर वस्तु को मापने की अलग-अलग इकाई होती है | यह वस्तु की प्रकृति पर निर्भर करता है, जैसें लंबाई के मीटर, द्रव के लिए लीटर, मिलीलीटर, द्रव्यमान के लिए किलोग्राम और समय के लिए सेकंड आदि ये सभी वस्तुओं को मापने की इकाई हैं, जो कि वस्तु के वजन और प्रकृति पर निर्भर करती हैं | ठीक उसी प्रकार जमीन को मापने के लिए एकड़, हेक्टेयर, बीघा, डिसमिल आदि इकाईयों का प्रयोग किया जाता हैं | 

जमीन की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखे?

बीघा क्या होता है ?

बीघा, भारत में कृषि भूमि मापने की एक इकाई हैं | आम तौर पर, जमीन के बड़े हिस्से को नापने के लिए बीघा का इस्तेमाल किया जाता हैं | बीघा जो की लगभग सभी राज्यों में प्रयोग की जाती है | यह पद्धति बहुत प्राचीन एवम अत्यधिक उपयोग की जाने वाली पद्धति है, जिसका उपयोग भारत के हर राज्य में होता है | हालांकि इसका कोई मानक साइज नहीं है | जिस वजह से इसका क्षेत्र और राज्य के हिसाब से अलग अलग साइज होता है | आपको बता दें की बीघा जमीन मापने की मानक इकाई नहीं है, लेकिन फिर भी इसका उपयोग सभी लोग करते हैं | खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मदद से जमीनों के रेट तय किए जाते हैं |

1 Hectare में कितना बीघा होता है ?

1 Hectare में कितना बीघा होते हैं, यह निकालने के लिए पहले आपको बिस्वा के बारे में पता होना चाहिए |

बिसवा, जमीन मापने की सबसे छोटी इकाई हैं | जो बीघा से छोटी होती हैं | अधिकांश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बीघा में 20 बिस्वा होता हैं | परंतु कुछ जगह पर पक्का बीघा और कुछ जगह पर कच्चा बीघा चलता है, जिस वजह से लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. पक्का बीघा 20 बिस्वा का होता हैं और कच्चा बीघा 10 बिस्वा का |

हेक्टेयर को बीघा में बदलने का फार्मूला [तरीका]

  • 1 हेक्टेयर = 10000 वर्ग मीटर 
  • 1 बीघा = 2530 वर्ग मीटर 

एक हेक्टेयर में कितना बीघा = 10000/2530 = 3.95 

  • एक हेक्टेयर लगभग 10000 वर्ग मीटर का होता है |
  • 1 बीघा 2530 वर्गमीटर का होता है |
  • 1 Hectare में कितना बीघा होता है, यह निकालने के लिए 10000 वर्ग मीटर में 2530 वर्ग मीटर का भाग देना होगा |
  • आपको 3.95 उत्तर मिलेगा जिसका मतलब 1 हेक्टेयर में लगभग 4 बीघा होता हैं |
  • यदि आपका कच्चा बीघा है, तो यह उत्तर बदलकर 1 हेक्टेयर मैं 8 बीघा हो जायेगा, क्योंकि कच्चा बीघा में 10 बिस्वा होते हैं |

कच्चा बीघा और पक्का बीघा में अंतर

बीघा से ही जमीन का भाव तय किया जाता हैं | बीघा दो तरीक़े के होते है पक्के बीघा और कच्छा बीघा दोनों की लंबाई और चौड़ाई अलग-अलग होती हैं |

  • पक्का बीघा में 20 बिस्वा होता है, वहीं कच्चे बीघा में 10 बिस्वा कुछ राज्यों में पक्का बीघा चलता है, तो कुछ में कच्चा बीघा चलता हैं | 
  • पक्का बीघा की बात करें तो यह 20 बिस्वा, 2530 वर्ग मीटर, 27225 वर्ग फुट, 3025 वर्ग गज होता हैं | वही कच्छा बीघा की बात की जाए तो यह 10 बिस्वा, 843 वर्ग मीटर, 0.843 हेक्टेयर, 0.20831 एकड़ होता हैं |

मकान की रजिस्ट्री या जमीन पर लोन कैसे लें

भारत के अलग-अलग राज्य में 1 हेक्टेयर में कितना बीघा होता है (लिस्ट)

  राज्य 1 हेक्टेयर = बीघा 
आंध्र प्रदेश 1 हेक्टेयर = 3.95
असम 1 हेक्टेयर = 7.47
बिहार 1 हेक्टेयर = 3.95
छत्तीसगढ़ 1 हेक्टेयर = 3.95
गुजरात 1 हेक्टेयर = 6.17
हरियाणा 1 हेक्टेयर = 9.88
हिमाचल प्रदेश 1 हेक्टेयर = 12.35
जम्मू कश्मीर 1 हेक्टेयर = 3.95
झारखंड1 हेक्टेयर = 3.95
कर्नाटक 1 हेक्टेयर = 3.95
केरल 1 हेक्टेयर = 3.95
मध्य प्रदेश 1 हेक्टेयर = 8.96
महाराष्ट्र1 हेक्टेयर = 3.95
मणिपुर 1 हेक्टेयर = 3.95
मेघालय 1 हेक्टेयर = 3.95
उड़ीसा 1 हेक्टेयर = 3.95
पुडुचेरी 1 हेक्टेयर = 3.95
पंजाब1 हेक्टेयर = 9.88
राजस्थान 1 हेक्टेयर = 3.95
सिक्किम 1 हेक्टेयर = 3.95
तमिलनाडु 1 हेक्टेयर = 3.95
तेलंगाना 1 हेक्टेयर = 3.95
त्रिपुरा 1 हेक्टेयर = 3.95
उत्तर प्रदेश 1 हेक्टेयर = 3.98
उत्तराखंड 1 हेक्टेयर = 12.35
पश्चिम बंगाल 1 हेक्टेयर = 7.47

जमीन, प्लाट खरीदने व घर बनवाने के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

भारत में जमीन मापने की कुछ प्रचलित इकाइयां

हेक्टेयर

Hectare, जमीन मापने की सबसे ज्यादा प्रचलित इकाई मानी जाती है | यह एक मानक इकाई है, जिसे राज्य सरकारों द्वारा मान्य किया गया है | सरकारी दस्तवेजों में भी जमीन को हेक्टेयर और वर्ग मीटर में ही लिखा जाता है | एक हेक्टेयर में लगभग 3.95 बीघा होता है।

एकड़ 

Hectare के बाद जमीन को मापने की दूसरी सबसे बड़ी इकाई एकड़ है | यह भी सरकार द्वारा मान्य एक मानक इकाई है | हेक्टेयर से कम जमीन को एकड़ में नापा जाता है | एकड़ में लगभग 1.62 बीघा जमीन आती है। एकड़ जमीन को नापने की एक पुरानी पद्धति है, जो विशाल भूखंड को आसानी से नापने में मदद करती है।

वर्ग फुट

वर्ग फुट जमीन नापने की स्टेंडर्ड पद्धति है | संपत्ति खरीदने आदि के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जाता है | इसका उपयोग भारत के साथ-साथ इसके पड़ोसी देशों में भी किया जाता है | संपत्ति खरीदते समय प्लॉट आदि को नापने के लिए इसका उपयोग किया जाता है | इस पद्धति का ज्यादातर उपयोग शहरों में किया जाता हैं |

वर्ग मीटर

वर्ग मीटर एक इंटरनेशनल स्टेंडर्ड इकाई है, जिसे लगभग सभी देशों ने मान्यता दी है | इसका उपयोग संपत्ति की खरीदी करते समय खेत या प्लॉट का क्षेत्रफल नापने के लिए किया जाता है, जो की एक मानक इकाई है और सभी देशों में इसे अंग्रेजी में Square Meter कहा जाता है | यह एरिया को मापने की इकाई है,जिसमें वर्ग को हर तरफ से एक मीटर में मापा जाता है।

वर्ग गज 

वर्ग गज एक अत्यंत पुरानी पद्धति है, जिसे अंग्रेजों द्वारा शुरू किया गया था | ये पद्धति हर उस देश में मिलेगी जहां अंग्रेजों ने शासन किया था. यही कारण है, कि भारत हो या पाकिस्तान सभी जगह इस पद्धति का उपयोग किया जाता है | भारत की कई राज्य सरकारें इस पद्धति का उपयोग करके संपति के रेट तय करती है जो प्रति वर्ग गज के हिसाब से होता है, या सीधे तौर पर कहा जाए तो शहरी क्षेत्रों में राज्य सरकारें वर्ग गज के हिसाब से संपत्ति के रेट तय करती है |

बीघा एक मानक इकाई न होकर साधारण इकाई है, जो हर राज्य में अलग अलग है जिसका उपयोग हर राज्य सरकार के साथ-साथ कुछ अन्य देश भी किया जाता हैं |

उपरोक्त आर्टिकल में मैंने आपको 1 Hectare बराबर कितना बीघा होता है, से संबंधित सारी जानकारियां साझा की हैं, साथ ही जमीन नापने की अन्य इकाई के बारे में भी बताया हैं | उम्मीद है, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा धन्यवाद ! 

जमीन की रजिस्ट्री कैसे करवाएं ?

Leave a Comment