जानवर के नाम हिंदी अंग्रेजी में



स्कूल में पढ़ने के दरमियान हम सभी से शिक्षकों के द्वारा कभी ना कभी जानवरों के नाम बताने के लिए कहा गया होगा और ऐसी अवस्था में हम मुश्किल से मुश्किल 10 जानवरों के नाम ही बता पाए होंगे। अगर आप हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़े होंगे तो आपने जानवरों के नाम हिंदी में बताएं होंगे और अगर आप अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़े होंगे, तो आपने जानवरों के नाम अंग्रेजी में बताए होंगे।

 परंतु बता दे कि जानवर दुनिया में कई सारे हैं। ऐसे में अगर आप अधिक से अधिक जानवरों का नाम याद करके रखेंगे तो टीचर की नजर में आपकी गिनती बेहतरीन बच्चे के तौर पर होगी। इसीलिए इस लेख में हम आपको 100 जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताने जा रहे हैं।

पशुपालन के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

100 Animals Name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

लीजिए नीचे हमने आपके समक्ष विभिन्न जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताए हुए हैं।

क्रमांकजानवर का नामAnimal name
1.कबूतरPigeon
2.बिल्लीCat
3.बकरीGoat
4.गधाDonkey
5.कुत्ताDog
6.बैलOX
7.भैंसBuffalo
8.सूयरPig
9.भेंड़Sheep
10.खच्चरMule
11.मुर्गीChicken
12.बतखDuck
13.तोताParrot
14.गायCow
15.घोडाHorse
16.ऊटCamel
17.साडंBull
18.खरगोशRabbit
19.बाघTiger
20.शेरLion
21.बारहसिंगाReindeer
22.लोमड़ीFox
23.कंगारूKangaroo
24.हाथीElephant
25.जिराफGiraffe
26.सांपSnake
27.छिपकलीLizard
28.गिलहरीSquirrel
29.ऊदबिलावOtter
30.गोरिल्लाGorilla
31.हिरनDeer
32.जंगली भैसंBison
33.चिम्पांजीChimpanzee
34.भालूBeer
35.रैकूनRaccon
36.पांडाPanda
37.बन्दरMonkey
38.नेवलाMangoose
39.तेंदुआLeopard
40.जगुआरJaguar
41.सियारJackal
42.लकडबग्घाHyena
43.चिताCheetah
44.मृगAntelope
45.जेबराZebra
46.गेंड़ाRhinoceros
47.नीलगायNilgai
48.काल्ला हिरनBlack Buck
49.जंगली बिल्लीWild Cat
50.चूहाRat
51.नेवलाWeasel
52.छछूंदरMoles
53.मकड़ीSpider
54.दरियाई घोड़ाHippopotamus
55.मछलीFish
56.घड़ियालAlligator
57.मगरमच्छCrocodile
58.मेढकFrog
59.डोल्फिनDolphin
60.हंसGoose
61.कैटफिशCatfish
62.केकड़ाCrab
63.ऑक्टोपसOctopus
64.सीपOyster
65.झींगाShrimp
66.कछुयाTurtle
67.व्हेलWhale
68.शार्कShark
69.सीलSeal
70.जलव्याघ्रSea Lion
71.झींगा मछलीLobster
72.समुंद्री सांपSea Snake
73.कठफोडवाWoodpecker
74.गौरेयाSparrow
75.कौआCrow, Rook
76.तीतरPheasant
77.टीटीहरीPewit
78.मोरPeacock
79.मोरनीPeahen
80.उल्लूOwl
81.शुतुरमुर्गOstrich
82.मैनाMynah
83.चीलkite, Eagle
84.बगुलाGreat Egret
85.बाजFalcon/Falco
86.गिध्दVulture
87.सिकंदर, पहाड़ी तोताAlexandrine Parakeet
88.कोयलAsian Koel
89.चमगादड़Bat
90.कोतवाल, भुजंगBlack Drongo
91.पपीहाCommon Hawk-Cuckoo
92.सारसCrane
93.कोयलCuckoo
94.भारव्दाज़ पक्षीLark
95.मछलीमारOsprey
96.कठसारंग/ जंघिल/ कंकरीPainted Stork
97.शाहीनPeregrine Falcon
98.काला कौआRaven
99.बयापक्षीWeaver
100.चिरटा, पत्थर चिड़ियाCrested Bunting

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची

Top 10 Animals name in hindi & English

क्रमांक

जानवर का नाम

Animal name

तस्वीर

1.

जिराफ

Giraafe

2.

ऊंट

Camel

3.

कुत्ता

Dog

4.

हिरण

Dear

5.

घोडा

Horse

6.

शेर

Lion

7.

चीता

Tiger

8.

हाथी

Elephant

9.

बकरी

Goat

10.

भेड़

Sheep

जिराफ (Giraafe)

इसे दुनिया का सबसे ऊंचा जानवर कहा जाता है और इसकी खासियत यह होती है कि इसके चारों पैर भी काफी लंबे होते हैं, साथ ही इसकी गर्दन भी काफी लंबी होती है। अधिकतर जिराफ अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते हैं।

यह एक शाकाहारी जानवर होता है और देखा जाए तो सामान्य तौर पर यह 5 मीटर से लेकर के 6 मीटर तक लंबा होता है। अगर नर जिराफ के वजन की बात करें तो उनका वजन 1200 किलो और मादा जिराफ का वजन 730 किलो के आसपास में होता है।

ऊंट (Camel)

अंग्रेजी में ऊंट को कैमल कहा जाता है जो कि अधिकतर रेगिस्तान के इलाके में पाए जाते हैं। ऊंट की लंबाई भी काफी अधिक होती है और इसकी विशेषता यह है कि यह लगातार 21 दिन तक बिना पानी पिए भी जिंदा रह सकते हैं। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल सवारी ढोने के लिए और माल ढोने के लिए किया जाता है। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल सऊदी अरब जैसे देशों में पीने के लिए किया जाता है जो कि काफी मीठा होता है।

कुत्ता (Dog)

कुत्ता इंसानों का बहुत ही वफादार साथी होता है। कई बार कुत्तों ने अपनी जान पर खेलकर के अपने मालिक की जान बचाई हुई है। दुनिया भर में कुत्ते की कई प्रजातियां है। जैसे लैबराडोर, देसी, विदेशी इत्यादि। कुछ कुत्ते की प्रजातियां ऐसी है जिसे घरों में पाला जाता है, वही कुछ कुत्ते की प्रजातियां काफी खतरनाक होती है। कुत्ते का इस्तेमाल घर की रखवाली करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा दुनिया के कई पुलिस डिपार्टमेंट में इसका इस्तेमाल किसी केस की छानबीन करने के लिए भी किया जाता है  एक कुत्तिया सामान्य तौर पर एक बार में 4 से 5 बच्चों को जन्म देती है। कुत्ते शाकाहारी भी होते हैं और मांसाहारी भी होते हैं और यह इंसानों के काफी करीब होते हैं।

हिरण (Dear)

हिरण को अंग्रेजी में डियर कहा जाता है जो कि एक स्तनधारी प्राणी होता है। इंडिया के अलावा दुनिया के अधिकतर देशों में हिरण पाया जाता है और यह सामान्य तौर पर खुले जंगल में रहना पसंद करते हैं।

हिरण भागने में बहुत ही तेज होते हैं साथ ही इनकी आंखें भी बहुत ही चमकीली होती है। इनके सर के सींग बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं। इनका रंग हल्का केसरी होता है। हिरण एक शाकाहारी प्राणी होते हैं जो फल फूल पत्तियां खाते हैं।

घोड़ा (Horse)

घोड़े को अंग्रेजी में हॉर्स कहा जाता है। यह भी भागने में काफी तेज होता है। इसीलिए प्राचीन काल से ही घोड़े का इस्तेमाल युद्ध लड़ने के लिए किया जाता था। घोड़ा कई रंगों में पाया जाता है जैसे कि काला सफेद इत्यादि। हमारे भारत देश में सबसे प्रसिद्ध मारवाड़ नस्ल का घोड़ा माना जाता है।

जिस प्रकार कुत्ते को पाला जाता है उसी प्रकार घोड़ा भी एक पालतू जानवर है, जो शाकाहारी जानवर होता है और खास तौर पर इसे खाने के लिए चना दिया जाता है।

दुनिया में सबसे अच्छे घोड़े की नस्ल अरबी नस्ल को माना जाता है। घोड़े की खासियत यह है कि यह तकरीबन 360 डिग्री तक अपनी आंखों के द्वारा देख सकता है। हालांकि यह किसी चीज पर लगातार फोकस बना करके नहीं रख पाता है। जो नर घोड़ा होता है उसके मुंह के अंदर 40 और मादा घोड़ी के अंदर 36 दांत होते हैं।

शेर (Lion)

शेर को अंग्रेजी में लायन कहा जाता है। यह जंगल का राजा होता है। आमतौर पर शेर दुनिया के अधिकतर जंगलों में पाए जाते हैं व। हमारे भारत देश में गुजरात राज्य के गिर जंगलों में काफी खूंखार शेर पाए जाते हैं। नर शेर का वजन तकरीबन 250 किलो के आसपास में होता है। भारत के अलावा एशिया और अफ्रीका के जंगलों में भी बहुत ही खतरनाक शेर पाए जाते हैं।

हालांकि इनकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। शेर संतान पैदा करने के लिए मादा शेरनी के साथ समागम करते हैं। यह मांसाहारी होते हैं और दूसरे जानवरों के मांस को खा कर के अपना जीवन यापन करते हैं। कुछ शेर का इस्तेमाल सर्कस दिखाने के लिए भी किया जाता है।

चीता (Tiger)

चीते को अंग्रेजी में ‌leopard कहा जाता है। यह भी बिल्ली के कुल से ही संबंध रखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होती है इसकी दौड़ने की स्पीड जिसकी वजह से यह आसानी से जानवरों का शिकार कर लेता है। चीते की एक और खासियत यह है कि इस के पंजे कभी भी बंद नहीं होते हैं।

चीता पेड़ पर भी नहीं चढ पाता है। इसलिए अक्सर दूसरे जानवर इससे बचने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चीता 3 सेकंड में ही 103 किलोमीटर तक की रफ्तार प्राप्त कर लेता है। यह भी मांसाहारी होते हैं और दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं।

हाथी (Elephant)

हाथी को अंग्रेजी में एलीफेंट कहा जाता है। यह एक विशालकाय प्राणी होता है जिसका रंग काले रंग का होता है। हाथी के कान काफी बड़े बड़े होते हैं  इसके अलावा इसके मुंह के अगल-बगल में दो हड्डी भी निकली हुई होती है। इसके पीछे की साइड में एक छोटी सी पूछ होती है। इसके 4 पैर होते हैं  हाथी शाकाहारी प्राणी होता है और अधिकतर यह केला खाना पसंद करता है।

इसके अलावा यह फल फूल पत्तियां भी खाता है। हाथी को भगवान गणेश का रूप कहा जाता है  इसीलिए कई जगह पर हाथी की पूजा भी की जाती है। जब हाथी का बच्चा पैदा होता है तब उसका वजन 104 किलो के आसपास में होता है और हाथी तकरीबन 50 साल से लेकर के 70 साल तक जीता है। जंगलों में शिकार करने के लिए हाथी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा माल ढोने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है।

बकरी (Goat)

बकरे की लंबाई लगभग 2 फीट के आसपास में होती है और इंडिया के साथ ही साथ दुनिया के अधिकतर देशों में इसे मांस और दूध के लिए पाला जाता है। हालांकि दूध और मांस की प्राप्ति सिर्फ बकरी से होती है, वही मास की प्राप्ति बकरे से होती है। बकरे की दुनिया भर में कई प्रजातियां हैं, जिनमें से जमुनापारी, बीटल नस्ल के बकरे काफी अच्छे माने जाते हैं।

इंडिया में बकरों को रखकर के गोट फार्मिंग भी की जाती है, जो कि एक प्रॉफिटेबल बिजनेस माना जाता है। सामान्य तौर पर एक बकरे का 8 से 12 किलो वजन 6 से 8 महीने में आसानी से हो जाता है। हालांकि अगर इन्हें फार्मिंग के तौर पर पाला जा रहा है तो यह 4 से 5 महीने में ही 15 से 16 किलो का वजन हासिल कर लेते हैं।

भेड़ (Sheep)

भेड़ को अंग्रेजी में सीप कहा जाता है और प्राचीन काल से ही इसका पालन भी मांस और उन की प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। भेड़ की कुछ चीजों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक मेडिसिन तैयार करने के लिए भी किया जाता है। यह शाकाहारी होती है। इनके जो बच्चे होते हैं उन्हें मेमना कहा जाता है।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर कैसे बने

Leave a Comment