ई ग्राम पंचायत पोर्टल क्या है



देश में विकास की गति को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार आये दिन नए प्रयासों में लगी हुई | बहुत सी ऐसी सुविधाएँ है जो सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित होकर रह गई है | ग्रामीण क्षेत्रों पर सरकार की सभी योजनाएं और सुविधाएँ नहीं पहुंच पाती है | इसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई पहल की है इस पहल के अनुसार प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के खास अवसर पर 24 अप्रैल 2020 को ई-स्वराज पोर्टल ( e-Gram Swaraj Portal) और ई-ग्राम स्वराज ऐप (E-Gram Swaraj App) को लॉन्च किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और नई दिशा में कार्य करना है।



यदि आप भी ई ग्राम पंचायत पोर्टल क्या है, Mobile App डाउनलोड कैसे करे, इसके विषय में जानना चाहते  है तो यहाँ पर इसके विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है | जिससे आपको इस सुविधा का लाभ पाने में मदद मिलेगी |

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने?

ई ग्राम पंचायत पोर्टल की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के ग्राम पंचायत के सरपंचों से बात की | जिसमे सरकार ने बताया कि 1.25 लाख से अधिक पंचायतों तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन पहुंचाया गया है। आपको जानकारी देते हुए बता दे कि इससे पूर्व सरकार ने किसानों के लिए कृषि ऐप लॉन्च किया था जिससे की वो देश में वर्तमान में लॉकडाउन के समय भी अनाजों को मंडी तक इस ऐप के माध्यम से पहुंचा सके। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने यह भी eGramSwaraj पोर्टल और Mobile App भी लांच किया |



लेखपाल (LEKHPAL) कैसे बने

ई ग्राम स्वराज (E Gram Swaraj) एप्प का इस्तेमाल

  1. पंचायतों के काम काज का लेखाजोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफार्म ई-ग्राम स्वराज ऐप है।
  2. इस एप्प में पंचायत के विकास कार्यों, उसके फंड और कामकाज के विषय में जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के पास होंगी।
  3. इस ऐप का मुख्य उद्देश्य ट्रांसपरेंसी को बढ़ावा देना है।
  4. इस योजना के माध्यम से गांवों में ड्रोन से प्रत्येक संपत्ति की मैपिंग की जाएगी।
  5. इस एप्प के जरिये शहरों की तरह ग्रामीण संपत्तियों पर भी बैंक से लोन लिया जा सकेगा।
  6. अभी यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में इसका ट्रायल किया जायेगा, और इसकी सफलता के उपरांत अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।
  7. www.egramswaraj.gov.in वेबसाइट के जरिए भी पंचायतों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  8. यह ऐप किसी भी एंड्राइड फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकेंगे।

eGramSwaraj (www.egramswaraj.gov.in) Mobile App डाउनलोड कैसे करे

  1. ई ग्राम स्वराज एप्प को डाउनलोड करने के लिए सर्प्रथम आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा |
  2. अब सर्च ऑप्शन पर eGramSwaraj लिखना होगा |

2. अब आपके समक्ष eGramSwaraj स्क्रीन पर आ जायेगा |

3. इसके इनस्टॉल (Install) ऑप्शन पर क्लिक करे |

अब अपने राज्य का चयन करे, इसके बाद अपने तहसील का चयनित करे, अब ब्लॉक का नाम सर्च करे, अब ग्राम पंचायत का नाम लिख कर “जमा करे” ऑप्शन का चयन करे |

4. अब डिटेल्स प्राप्त करने से सम्बंधित ऑप्शन पर चयन करे |

5. इस तरह से आप आसानी से अपने ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है |

ग्राम प्रधान (GRAM PRADHAN) कैसे बने?

यहाँ पर आपको ई ग्राम पंचायत पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई है | यदि आप इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट करे | इसके साथ अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते है | हम आपके सुझावों का हमे इन्तजार है | आपकी प्रतिक्रिया का शीघ्र उत्तर दिया जायेगा |

पीसीएस (PCS) अधिकारी कैसे बने