सीएनजी (CNG) क्या है



CNG Gas in Hindi: दुनिया के अधिकांश देशों के द्वारा पिछले कुछ दशकों से अपने अपने देश में डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या को कम किया जा रहा है। और वाहन मालिकों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ियों में सीएनजी किट फिट करवाएं और वाहन को चलाने में सीएनजी (CNG) का उपयोग करें।

img-1


ऐसे में कई लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर यह सीएनजी क्या है और सीएनजी का इस्तेमाल करने के लिए दुनिया के अधिकतर देशों के द्वारा क्यों बार-बार आग्रह किया जा रहा है।

बता दें कि सीएनजी एक प्रकार की गैस होती है जिसे डीजल और पेट्रोल के स्थान पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गैस की खास बात यह है कि इस गैस के द्वारा पर्यावरण को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। इस लेख में हम आपको सीएनजी (CNG) क्या है | CNG का फुल फॉर्म – LPG व CNG में क्या अंतर है ? इस विषय पर पूरी जानकारी दे रहे हैं।

गैस सब्सिडी कैसे चेक करें

सीएनजी का फुल फॉर्म | CNG full form in Hindi

Table of Contents



CNG का संक्षिप्त नाम “Compressed Natural Gas” होता है, जबकि हिंदी में इसे “संपीड़ित प्राकृतिक गैस” कहा जाता है। इसकी तुलना हवा से करें तो यह हवा की तुलना में बहुत ही हल्की गैस होती है।

इसका इस्तेमाल इसलिए भी आजकल काफी बढ़ रहा है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की तुलना में यह एक तो प्रदूषण कम फैलाता है साथ ही पेट्रोल और डीजल की तुलना में इसके दाम भी सस्ते होते हैं।

सीएनजी (CNG) क्या है ? What is CNG in Hindi

सीएनजी अर्थात कंप्रेस्ड नेचुरल गैस में लेड और सल्फर की मात्रा ना के बराबर होती है परंतु इसके अंदर हाइड्रोकार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड मौजूद होता है। सीएनजी में नाइट्रोजन ऑक्साइड 85 प्रतिशत जबकि हाइड्रोकार्बन 70 प्रतिशत होता है।

सीएनजी में सबसे ज्यादा अगर कोई गैस पाई जाती है तो वह मिथेन होती है। सीएनजी का ना तो कोई रंग होता है ना ही इसकी कोई सुगंध या फिर दुर्गंध होती है। इसके अलावा यह जहर वाली गैस भी नहीं होती है और इसलिए सीएनजी का इस्तेमाल करना पर्यावरण हितैषी (Eco -Friendly) माना जाता है।

आज के समय में दुनिया के अलग-अलग देशों के द्वारा सीएनजी को बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। खासतौर पर तो गाड़ियों में सीएनजी किट को फिट करवा करके गाड़ियों को भी सीएनजी से चलाया जा रहा है।

सरकार भी सीएनजी का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को समय समय पर जागरूक कर रही है और सरकार अधिक से अधिक सीएनजी डीलरों की संख्या में बढ़ोतरी करवाने के प्रयास में लगी हुई है।

हम सीएनजी गैस का इस्तेमाल आसानी से पेट्रोल डीजल के स्थान पर कर सकते हैं। इसके अलावा हम रसोई घर में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का उपयोग कर सकते हैं।

सीएनजी के गुण | Features of CNG in Hindi

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के गुण निम्नानुसार है।

  • कंप्रेस्ड नेचुरल गैस जहरीली नहीं होती है |
  • सीएनजी गैस का कोई भी रंग नहीं होता है।
  • सीएनजी गैस की कोई भी सुगंध या दुर्गंध नहीं होती है।
  • सीएनजी गैस हवा से 40% अधिक हल्की होती है।
  • सीएनजी गैस का तापमान अधिक होता है।
  • सीएनजी गैस का कोई भी स्वाद नहीं होता है।
  • सीएनजी गैस इको फ्रेंडली गैस मानी जाती है।

सीएनजी के लाभ | Advantages of CNG Gas

  1. सीएनजी का इस्तेमाल करके लुब्रिकेंट ऑयल की क्वालिटी को और भी बेहतर बनाया जा सकता है।
  • सीएनजी क्रैंककेस ऑयल को ना तो खराब करता है ना ही उसकी मोटाई को कम करता है।
  • जिन गाड़ियों को सीएनजी से चलाया जाता है, उन गाड़ियों के रखने का खर्चा काफी हद तक कम हो जाता है, वही जो गाड़ियां पेट्रोल या फिर डीजल से चलती है उनके रखरखाव का खर्चा अधिक रहता है।
  • वातावरण के साथ ही साथ पर्यावरण के लिए भी सीएनजी गैस बहुत ही अच्छी गैस मानी जाती है।
  • सीएनजी गैस के द्वारा हानिकारक गैसों का उत्सर्जन बहुत ही कम किया जाता है।
  • पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी का इस्तेमाल करना बहुत ही सस्ता होता है।  एक कार जहां तकरीबन 18 किलोमीटर की दूरी 1 किलो सीएनजी में तय करती है, वहीं पेट्रोल कार सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी 1 लीटर पेट्रोल में तय करती है।

सीएनजी के नुकसान | Disadvantages of CNG Gas

अगर किसी व्यक्ति को सीएनजी गैस के द्वारा अपनी गाड़ी चलानी है तो वह सीधा सीएनजी गैस का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसके लिए उसे अपनी गाड़ी में सबसे पहले सीएनजी किट को फिट करवाना पड़ेगा। इसके अंतर्गत गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर फिट किया जाता है और उसी के अंदर सीएनजी गैस को भरा जाता है।

इसके बाद सीएनजी सिलेंडर को गाड़ी के इंजन के साथ अटैच किया जाता है। इस प्रकार अलग से गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर फिट करवाने के लिए ₹20000 से लेकर के ₹25000 तक का खर्चा आता है। इसके अलावा गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर लगने की वजह से गाड़ी में जगह की भी कमी हो जाती है।

सीएनजी सिलेंडर लोहे का होता है जिसे उठाना भी एक मेहनत का काम होता है। सीएनजी गैस की दुर्गंध या सुगंध नहीं होती है। इसलिए अगर यह गैस लीक होती है तो यह पता लगाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।

सीएनजी का उपयोग | Uses of CNG in Hindi

सीएनजी गैस का इस्तेमाल 3 व्हीलर गाड़ी, चार पहिया गाड़ी, टैक्सी और बस में किया जाता है। हालांकि इसके लिए इन सभी गाड़ियों में सीएनजी किट अलग से फिट करवाने की आवश्यकता पड़ती है।

जो गाड़ियां पेट्रोल या फिर डीजल से चलती है उनके द्वारा बड़ी मात्रा में वातावरण को प्रदूषित किया जाता है क्योंकि गाड़ियों से निकलने वाला धुआं हानिकारक धुआ होता है। वही सीएनजी से जो धुआ निकलता है, वह वातावरण को उतना प्रभावित नहीं करता जितना कि पेट्रोल और डीजल का धुआं प्रभावित करता है।

इसलिए दुनिया के अधिकतर देशों के द्वारा सीएनजी के इस्तेमाल को अधिक से अधिक किया जाए इस पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सामान्य जनता को अच्छा वातावरण हासिल हो सके।

दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, कोलकाता जैसे अधिक आबादी वाले शहर की हवा काफी प्रदूषित होती है क्योंकि जनसंख्या अधिक होने की वजह से इन शहरों में गाड़ियों की संख्या भी अधिक है।

पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल से वातावरण में नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस का अधिक मात्रा में उत्सर्जन होता है, जो वातावरण की हवा के साथ मिल जाती है और इस प्रकार से वायु प्रदूषित होती है परंतु सीएनजी का इस्तेमाल करने से नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस की संख्या बहुत ही कम मात्रा में निकलती है। इसलिए सीएनजी को इको फ्रेंडली गैस के तहत प्रचार किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) क्या है

सीएनजी गैस कहां पाई जाती है ?

जिस प्रकार से पेट्रोल और डीजल को जमीन के अंदर से निकाला जाता है उसी प्रकार सीएनजी गैस भी जमीन की गहराई में मौजूद होती है। इसके बनने की प्रक्रिया कार्बनिक पदार्थों के सड़न के द्वारा होती है और उसके परिणाम स्वरूप सीएनजी गैस बनती है।

सीएनजी गैस सरलता के साथ हवा में घुल मिल जाती है। एक आंकड़े के अनुसार नेचुरल सीएनजी गैस का भंडार तकरीबन 155 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर है और दुनिया भर में हर साल 2 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल होता है।

सीएनजी में कौन सी गैस पाई जाती है ?

मिथेन, प्रोपेन, ईथेन, आइसो ब्यूटेन जैसी गैस आपको सीएनजी गैस के अंदर मिलती है अर्थात यह सभी गैस सीएनजी गैस की घटक है। हालांकि एक बात यह भी है कि सीएनजी गैस के घटक नाइट्रोजन, हाइड्रोकार्बन, हीलियम और सल्फर डाइऑक्साइड की छोटी सी मात्रा में मौजूद होते हैं और हर घटक की प्रकृति सीएनजी गैस की जो प्रकृति होती है उसी के द्वारा तय की जाती है।

तकरीबन सीएनजी गैस में 90 प्रतिशत मीथेन गैस की मात्रा होती है। इसलिए अगर सीएनजी गैस को मीथेन गैस कहा जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी। मिथेन गैस ज्वलनशील गैस होती है। इसलिए खाना पकाने के लिए सीएनजी का इस्तेमाल होता है साथ ही गाड़ियों को चलाने के लिए भी सीएनजी गैस का इस्तेमाल होता है।

सीएनजी का स्टोरेज कैसे होता है ?

अधिकतर बेलनाकार या फिर गोल कंटेनर में सीएनजी को स्टोर करके रखा जाता है। आपने अगर किसी सीएनजी किट को गाड़ी में फिट हुए देखा हुआ होगा तो आपने देखा होगा कि गाड़ी में फिट हुआ सीएनजी सिलेंडर गोलाकार है।

सीएनजी गैस का आविष्कार कहां हुआ?

वर्ष 1800 के आसपास संयुक्त राज्य अमेरिका में सीएनजी गैस को पहली बार खोजा गया था। इस गैस की खोज होने के पश्चात दूसरे यूरोपीय देशों में भी धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल होना प्रारंभ हो गया और आगे बढ़ते बढ़ते यह गैस हमारे भारत देश में भी आई और भारत में भी धीरे-धीरे इसके इस्तेमाल में बढ़ोतरी होने लगी।

जब सीएनजी गैस पर रिसर्च की गई तो यह बात सामने निकल कर के आई की सीएनजी गैस दूसरे इंधन की तुलना में वातावरण में कम प्रदूषण फैलाती है और इसके बाद तो सरकारों ने इसे और भी अधिक प्रोत्साहित किया और लोगों को इसके बारे में अधिक से अधिक बताने का प्रयास किया।

CNG और LPG में अंतर | Difference Between CNG And LPG in Hindi

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और लिक्विड नेचुरल गैस में मौजूद अंतर निम्नलिखित है।

  • कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का इस्तेमाल गाड़ियों को चलाने के लिए मुख्य तौर पर ईंधन के तौर पर होता है, वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस का इस्तेमाल रसोई गैस के तौर पर किया जाता है।
  • कंप्रेस्ड नेचुरल गैस को प्रोसेस करके बनाया जाता है जबकि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस को दूसरी गैस के साथ मिक्स करके तैयार किया जाता है।
  • लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस हाई टेंपरेचर पर लिक्विड अवस्था में पाई जाती है वही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस को लिक्विड करने के लिए 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे के तापमान की आवश्यकता होती है।
  • एलपीजी गैस और सीएनजी गैस में कुछ समानता भी है। जैसे कि इन दोनों की कीमत पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम होती है।

FAQ:

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है ?

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस

सीएनजी को हिंदी में क्या कहते हैं ?

संपीड़ित प्राकृतिक गैस

एलपीजी का फुल फॉर्म क्या है ?

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस

भारत की प्रमुख सीएनजी वितरण करने वाली कंपनी कौन सी है ?

रिलायंस

एसयूवी | हैचबैक | सेडान क्या है

Leave a Comment